Time and Work 3

  • यह Time and Work पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

8 दिनों तक कार्य करने के बाद, अनिल ने पाया कि कार्य का केवल ⅓ भाग ही पूरा हो पाया है. वह राकेश को नियुक्त करता है जो अनिल का 60% कार्य-कुशल है. कार्य को पूरा करने में उन्हें और कितने दिन लगेंगे?

किसी कार्य के लिए ₹25 मिलते हैं जिसे A, 32 दिनों में, B, 20 दिनों में, B और C मिलकर 12 दिनों में और D, 24 दिनों में पूरा करता है. यदि चारों मिलकर कार्य करें तो C को कितना मिलेगा?

A और B किसी कार्य को क्रमश: 15 दिन और 10 दिन में कर सकता है. A और B साथ मिलकर कार्य करना प्रारंभ करते हैं लेकिन A कुछ दिनों के बाद कार्य करना छोड़ देता है और B शेष कार्य को 5 दिन में पूरा करता है. A ने कितने दिनों के बाद कार्य करना छोड़ा?

मिस्टर सुरेश यात्रा पर हैं और उनके पास ₹360 खर्च करने के लिए है. यदि वे 4 दिन से ज्यादा यात्रा करते हैं तो उन्हें अपने दैनिक खर्चे में ₹3 की कमी करनी होगी. मिस्टर सुरेश कितने दिनों की यात्रा पर हैं?

A किसी कार्य को करने में B से 3 दिन कम समय लेता है. A अकेले किसी कार्य को 4 दिन तक करता है और फिर B इस कार्य को अकेले पूरा करता है. यदि दोनों मिलकर इस कार्य को पूरा करने के लिए 14 दिन निर्धारित था तो प्रत्येक को अकेले कार्य पूरा करने के लिए कितने दिन लगेंगे?

दो मजूदर A और B किसी कार्य को एक साथ मिलकर 5 दिन में पूरा करते हैं. यदि A दुगुनी क्षमता से कार्य करता और B, ⅓ क्षमता से कार्य करता तो कार्य 3 दिनों में समाप्त हो गया होता. A अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?

यदि 6 व्यक्ति और 8 लड़के किसी कार्य को 10 दिन में कर सकते हैं जबकि 26 व्यक्ति और 48 लड़के उसी कार्य को 2 दिन में कर सकते हैं, तो 15 व्यक्ति और 20 लड़के इस कार्य को पूरा करने में कितना समय लेंगे?

प्रतिदिन 5 घंटे काम करके 39 व्यक्ति 12 दिन में एक रोड़ की मरम्मत कर सकते हैं. प्रतिदिन 6 घंटे काम करके 30 व्यक्ति कितने दिन में उस काम को पूरा करेंगे?

कुछ व्यक्ति 100 मीटर लंबी, 50 मीटर चौड़ी और 10 मीटर गहरी खाई को 10 दिनों में खोद सकते हैं. वही व्यक्ति 20 मीटर चौड़ी और 15 मीटर गहरी दूसरी खाई को 30 दिनों में खोद सकते हैं. दूसरी खाई की लंबाई है:

यदि 8 व्यक्ति या 17 लड़के एक कार्य को 26 दिनों में पूरा कर सकते हैं तो 50 × 0.9 गुना कार्य को 4 व्यक्ति और 24 लड़के कितने दिनों में पूरा करेंगे?

यदि 18 आदमी प्रति दिन 5 घंटे काम करके 8 दिन में एक काम पूरा करते हैं तो कितने आदमी प्रतिदिन 8 घंटे काम करके 6 दिन में उसी काम को पूरा कर सकते हैं?

4 कारीगर 4 दिन में 4 चटाई बुन सकता है. इसी दर पर, 8 दिन में 8 कारीगर कितनी चटाई बुन सकेगा?

एक डेयरी फार्म में, 40 गाय, 40 दिन में 40 बोरी भूसा खाती है. कितने दिन में एक गाय, एक बोरी भूसा खायेगी?

दो कोयला ढ़ोने वाली मशीन जिसमें से प्रत्येक 12 घंटे प्रतिदिन कार्य करके 8 दिनों के लिए 90 प्रतिशत क्षमता के साथ 9,000 टन कोयले की ढुलाई करता है. जबकि 3 दूसरी मशीन जिसकी क्षमता 80 प्रतिशत है 6 दिन में 12,000 टन कोयले की ढुलाई करता है तो प्रत्येक मशीन प्रतिदिन कितने घंटे कार्य करती है?

एक व्यक्ति और एक लड़का किसी कार्य को 40 दिनों में समाप्त कर सकता है. उनके कार्य की क्षमताओं का अनुपात 8:5 है. यदि लड़का अकेले कार्य करता है तो उस कार्य को समाप्त होने में कितना समय लगता?

एक ठेकेदार किसी कार्य को 40 दिनों में पूरा करने का ठेका लेता है. वह 100 व्यक्तियों को कार्य पर लगाता है और 35 दिनों के बाद, अतिरिक्त 100 व्यक्तियों को कार्य पर लगाकर नियत समय पर पूरा करता है. यदि वह अतिरिक्त व्यक्तियों को कार्य पर नहीं लगाता तो कार्य को पूरा करने के लिए कितना अतिरिक्त समय लगता?

किसी कार्य को 56 दिनों में पूरा करना है और इसके लिए 104 व्यक्ति कार्य पर लगाये गए हैं जो एक दिन में 8 घंटे काम कर रहे हैं. 30 दिन के बाद कार्य का ⅖ भाग पूरा हो गया. कितने अतिरिक्त व्यक्ति कार्य पर लगाये जाएँ कि कार्य समय पर पूरा हो जाये जबकि प्रत्येक व्यक्ति 9 घंटे प्रति दिन कार्य करता है.

एक टायर में दो छिद्र हैं. पहला छिद्र 9 मिनट में उस टायर से पूरी तरह से हवा निकाल देता है और दूसरा छिद्र 6 मिनट में टायर से पूरी तरह से हवा निकाल देता है. यदि हवा एक नियत दर से निकल रही हो, तो दोनों छिद्र एक साथ मिलकर कितनी देर में टायर से हवा निकालेंगे?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर