Time and Work 2

  • यह Time and Work पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

रमेश के कार्य करने की क्षमता सुनील से दुगुनी है और वह किसी कार्य को सुनील से 3 घंटे पहले खत्म करता है. वे दोनों मिलकर उस कार्य को कितने घंटे में खत्म करेंगे?

सुरेश किसी कार्य को 15 घंटे में पूरा करता है. आशुतोष अकेले उसी कार्य को 10 घंटे में पूरा करता है. सुरेश 9 घंटे कार्य करता है और शेष कार्य आशुतोष पूरा करता है. आशुतोष अकेले शेष कार्य को कितने घंटे में पूरा करेगा?

10 पुरूष और 15 महिलाएँ किसी कार्य को 6 दिन में पूरा करते हैं. एक पुरूष अकेला उस कार्य को 100 दिन में पूरा करता है. एक महिला अकेले उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेगी?

सुनील और प्रदीप किसी कार्य को क्रमश: 5 दिन और 15 दिन में पूरा करते हैं. दोनों मिलकर एक दिन कार्य करते हैं और फिर सुनील कार्य करना छोड़ देता है. प्रदीप शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?

सुरेश किसी कार्य को 42 दिनों में कर सकता है. महेश, जो सुरेश से ⅕ गुणा अधिक सक्षम है, अकेले उस कार्य को X दिनों में पूरा करता है. X का मान क्या है?

गणपत, योगेश और भागवत किसी कार्य को क्रमश: 15, 20 और 30 दिन में करते हैं. तीनों मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?

12 पुरूष या 15 महिला या 18 बच्चे किसी कार्य को प्रतिदिन 8 घंटे की दर से 15 दिनों में पूरा करते हैं. 5 महिला और 6 बच्चों के साथ कितने पुरूष उसी कार्य को 9 घंटे प्रतिदिन की दर से 16 दिनों में पूरा करेंगे?

यदि 6 BSF या 10 CRPF का समूह काशमीर के किसी आतंकी समूह को 2 दिनों में समाप्त कर सकते हैं तो उसी आतंकी समूह को 4 BSF और 9 CRPF के समूह कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

10 घोड़े और 15 गाये किसी निश्चित समय में 5 एकड़ जमीन की घास खा जाती हैं. 15 घोड़े और 10 गायें उतने ही समय में कितने एकड़ जमीन की घास खाएंगे यदि एक घोड़ा, दो गाय के बराबर घास खाता है?

2 व्यक्ति और 3 लड़के किसी कार्य को 10 दिन में करते हैं जबकि 3 व्यक्ति और 2 लड़के उसी कार्य को 8 दिन में करते हैं. 2 व्यक्ति और 1 लड़के इस कार्य को कितने दिन में करेंगे?

A, B और C मिलकर किसी कार्य को 10 दिन में पूरा करते हैं. जबकि C अकेला पहले तीन दिन में कार्य का ³⁄₁₀₀ भाग पूरा कर लेता है. A द्वारा 5 दिन में किया गया कार्य, B द्वारा 4 दिन में किए गए कार्य के बराबर है. इनमें से सबसे तेज कार्य करने वाले को पूरे कार्य को समाप्त करने के लिए कितने दिनों की आवश्यकता होगी?

यदि 15 पुरूष या 24 महिलाएँ या 36 लड़के 8 घंटे प्रतिदिन कार्य करके किसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं. 12 महिला और 6 बच्चे के साथ कितने पुरूष को उस कार्य पर लगाना चाहिए ताकि उस कार्य का 2¼ गुना कार्य 6 घंटे प्रतिदिन की दर से 30 दिनों में पूरा हो जाए?

10 पुरूष किसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते हैं जबकि 12 महिलाएँ इसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकती है. यदि 15 पुरूष और 6 महिलाएँ इस कार्य को समाप्त करने की जिम्मेदारी लेते हैं तो वे कितने दिनों में इस कार्य को समाप्त करेंगे?

दो व्यक्ति किसी कार्य को ₹600 में समाप्त करने की जिम्मेदारी लेते हैं. पहला और दूसरा व्यक्ति अकेले इस कार्य को क्रमश: 6 दिन और और 8 दिन में कर सकते हैं. एक लड़के के साथ मिलकर वे इस कार्य को 3 दिन में पूरा करते हैं. लड़के का शेयर होना चाहिएµ

दो व्यक्ति किसी कार्य को ₹1,400 में समाप्त करने की जिम्मेदारी लेते हैं. पहला व्यक्ति अकेले इस कार्य को 7 दिन में जबकि दूसरा व्यक्ति अकेले 8 दिन में कर सकता है. यदि वे दोनों मिलकर एक लड़के की सहायता से इस कार्य को 3 दिन में पूरा करते हैं तो धनराशि किस रूप में विभाजित होनी चाहिए?

4 पुरूष और 10 महिलाओं को किसी कार्य पर लगाया गया. उन्होंने 4 दिन में कार्य का ⅓ भाग पूरा कर लिया. इसके बाद 2 पुरूष और 2 महिलाओं की संख्या बढ़ा दी गई. उन्होंने 2 दिन में कार्य का ²⁄₉ भाग और पूरा कर लिया. यदि शेष कार्य 3 दिन में पूरा करना हो, तो और कितनी महिलाओं की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए?

समान समय में A, B की अपेक्षा 50 प्रतिशत ज्यादा कार्य कर सकता है. B अकेले किसी कार्य को 20 घंटे में करता है. A, B की सहायता से उसी कार्य को कितने घंटे में करेगा?

एक पुरूष के कार्य करने की क्षमता एक महिला से दुगुनी है. पुरूष और महिला साथ मिलकर किसी कार्य को 8 दिन में करते हैं. यदि दोनों अकेले कार्य करें, तो प्रत्येक को कार्य करने में कितने दिन लगेंगे?

X और Y किसी कार्य को क्रमश: 25 दिन और 30 दिन में करते हैं. दोनों मिलकर 5 दिन तक कार्य करते हैं और उसके बाद X कार्य करना छोड़ देता है. शेष कार्य को Y कितने दिनों में पूरा करेगा?

A और B किसी कार्य को क्रमश: 16 दिन और 12 दिन में कर सकता है. कार्य समाप्त होने से 4 दिन पहले A, B के साथ शामिल हो जाता है, जबकि कार्य की शुरूआत B अकेले करता है. कितने दिनों तक B ने अकेले कार्य किया?

A, B से 30 प्रतिशत अधिक सक्षम है. दोनों साथ मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे जिस कार्य को A अकेले 23 दिनों में पूरा करता है?

एक पुरूष, एक महिला या एक लड़का किसी कार्य को क्रमश: 20 दिन, 30 दिन या 60 दिन में कर सकते हैं. कार्य को 2 दिन में समाप्त करने के लिए 2 पुरूष और 8 महिलाओं के साथ कितने लड़कों की आवश्यकता होगी?

100 व्यक्ति किसी कार्य का एक तिहाई 10 दिन में पूरा करते हैं. उसके बाद कार्य को अगले 13 दिनों में पूरा किया जाना था. अगले दिन (11वें दिन) अतिरिक्त 50 व्यक्ति कार्य पर लगायें गए और उसके अगले दिन 50 और व्यक्ति कार्य पर लगायें गए. 18वें दिन के अंत में कितने व्यक्तियों को निकाला जाना चाहिए जिससे शेष व्यक्ति बचे हुए समय में कार्य को पूरा कर सकेंगे?

यदि 15 महिलाएँ या 10 पुरूष किसी प्रोजेक्ट को 55 दिनों में पूरा कर सकते हैं तो 5 महिलाएँ 4 पुरूष मिलकर उसी प्रोजेक्ट को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

A और B को साथ मिलकर कार्य करने में जितना समय लगता है, A को अकेले उस कार्य को करने में उस समय से 8 दिन ज्यादा लगता है. यदि B अकेले कार्य करता है तो वह A और B के साथ मिलकर कार्य करने में लगे समय से 4½ दिन ज्यादा समय लेता है. यदि A और B दोनों साथ मिलकर कार्य करें तो वे कितने दिनों में कार्य पूरा करेंगे?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर