प्रायिकता प्रश्नावली

Probability 1

  • यह Probability पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक बाक्स में 8 लाल, 7 नीली और 6 हरी गेंदें हैं. यदि यादृच्छिक रूप से एक गेंद निकाली जाए तो न ही लाल और न ही हरी गेंद के निकलने की प्रायिकता होगीः

एक बैग में 5 हरी और 7 लाल गेंदें हैं. यदि एक बार में यादृच्छिक रूप से दो गेंद निकाली जाए तो एक के हरी और दूसरी के लाल होने की प्रायिकता होगीः

एक बैग में 5 सफेद और 7 काली गेंदें हैं. यदि एक आदमी उनमें से 4 गेंद यादृच्छिक रूप से एक साथ निकाले तो सभी गेंदों के काली होने की प्रायिकता को छोड़कर शेष की प्रायिकता होगीः

5 सफेद, 4 हरे, और 3 काली गेंदों वाले बैग से यदि चार गेंदों का यादृच्छिक चयन किया जाए तो उनमें से सिर्फ दो सफेद गेंदों के निकलने की प्रायिकता होगीः

यदि 12 गेंदों को तीन बाॅक्सों में बांटा जाए तो पहले तीन बाॅक्स में तीन गेंद होने की प्रायिकता है:

एक बैग में 2 लाल, 3 हरी और 2 नीली गेंदे हैं. 2 गेंद यादृच्छिक रूप से निकाली जाए तो नीली गेंद के न निकलने की प्रायिकता होगीः

एक बैग में 13 लाल, 14 हरी और 15 सफेद गेंद हैं, उनमें से जब चार गेंदों को निकला जाता है तो दो गेदों के सफेद होने की प्रायिकता p₁ है. अब यदि बैग में मौजूद प्रत्येक रंग के गेंदों की संख्याओं को दोगुना कर दिया जाता है तब 8 गेंदों में से 4 गेंदों के सफेद होने की प्रायिकता p₂ हो तोः

एक बाक्स में 1 दर्जन संतरे हैं. उनमें से 1/3 खराब हो गये हैं. यदि उनमें से यादृच्छिक रूप से 3 संतरे निकाले जाए तो कम से कम एक अच्छे संतरे के निकलने की प्रायिकता होगीः

एक बाक्स में 5 हरी, 4 पीली और 3 सफेद गोलियाँ हैं. यदि एक बार में 3 गोलियां यादृच्छिक रूप से निकाली जाए तो उन गोलियों के समान रंग नहीं होने की प्रायिकता होगीः

यदि दो पासे एक साथ फेंके जाए तो दोनों पासों के स्कोरों का योग 7 होने की प्रायिकता होगीः

किसी खेल के प्रत्येक सेट में पिछले खेल के विजेता के पक्ष में 2-1 की प्रायिकता हैै. पहला मैच के जीतने वाला खिलाड़ी के अगले 4 मैंचों में से 3 मैचों के जीतने की प्रायिकता होगीः

किन्हीें दो पदों के नियुक्ति के लिए एक दम्पति साक्षात्कार के लिए आवेदन करते हैं. पति के चयन की प्रायिकता ¹⁄₇ और पत्नी के चयन की प्रायिकता ⅕ हो तो उनमें से किसी एक के चयनित होने की प्रायिकता होगीः

4 पासों के एक साथ एक बार फेंकने पर कुल योग सात के आने की प्रायिकता होगीः

यदि 6 पासे एक साथ फेंके जाए तो सभी पासांे के ऊपरी सतह पर भिन्न-भिन्न अंक आने की प्रायिकता होगीः

चार मशीनों में से दो मशीनें खराब हैं. यदि उनकी जांच यादृच्छिक रूप से एक के बाद एक की जाए तो केवल दो परीक्षणों में ही खराब मशीनों के पता चलने की प्रायिकता होगी:

एक निशानेबाजी की प्रतियोगिता में यदि किसी निशानेबाज के लक्ष्य भेदन की प्रायिकता 0.3 है. यदि उसे 10 अवसर मिले तो लक्ष्य भेदन की प्रायिकता होगी:

किसी समस्या के A द्वारा हल करने की प्रायिकता ⅔ है और B द्वारा हल करने की प्रायिकता ¾ है, यदि दोनों उस समस्या को हल करें उनके हल होने की प्रायिकता होगी?

यदि 7 व्यक्ति किसी वृत्ताकार टेबल के चारों ओर यादृच्छिक रूप से बैठे हों तो किसी दो विशिष्ट व्यक्तियों के एक दूसरे के बगल में बैठने की प्रायिकता होगीः

यादृच्छिक चयन द्वारा दो पूर्णांक संख्याएँ एवं उनके गुणक के अन्तिम अंक समान होने की प्रायिकता होगीः

6 विभिन्न लोगों के जन्मदिन ठीक 2 कैलेन्डर माह में आने की प्रायिकता होगी

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर