रेलगाड़ी-प्लेटफॉर्म प्रश्नावली

Train and Platform 1

  • यह Train and Platform पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

200 मीटर लंबी एक ट्रेन अपने से दुगुनी लंबाई के प्लेटफाॅर्म को 36 सेकंड में पार करती है. किमी/घंटा में ट्रेन की गति कितनी है?

90 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही 160 मीटर लंबी ट्रेन एक प्लेटफाॅर्म को 18 सेकंड में पार करती है. प्लेटफाॅर्म की लंबाई कितने मीटर है?

एक व्यक्ति जो 5 किमी/घंटा की चाल से चल रहा है, एक पुल को 15 मिनट में पार करता है. पुल की लंबाई हैः

एक ट्रेन किसी प्लेटफार्म को 36 सेकण्ड में और उस पर खड़े एक व्यक्ति को 20 सेकण्ड में पार करती है. यदि ट्रेन की चाल 54 किमी/घंटा है, तो प्लेटफार्म की लंबाई ज्ञात करें?

एक ट्रेन में 12 बाॅगी है और प्रत्येक बाॅगी की लंबाई 15 मीटर है. ट्रेन एक टेलीग्राफ पोस्ट को 18 सेकण्ड में पार करती है. कुछ समस्या होने के कारण दो बाॅगी को हटा दिया जाता है. अब ट्रेन टेलीग्राफ पोस्ट को कितनी देर में पार करेगी?

एक 300 मीटर लंबी रेलगाड़ी 90 किमी/घंटा की चाल से जा रही है. इसे एक 200 मीटर लंबी रेलगाड़ी जो इसके विपरीत दिशा में 60 किमी/घंटा की चाल से जा रही है, को पार करने में कितने सेकण्ड लगेंगे?

एक रेलगाड़ी 2½ घंटे तक प्रति घंटे 50 मील की औसत चाल से और फिर 1½ घंटे तक प्रति घंटे 70 मील की चाल से तय दूरी करती है. 4 घंटे में रेलगाड़ी कितनी दूरी तय करेगी?

रेलगाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने पाया कि वह 1 मिनट में 21 टेलीफोन पोस्ट की गिनती कर सकता है. यदि दो निकटतम टेलीफोन पोस्ट के बीच की दूरी 50 मीटर है तो रेलगाड़ी किस चाल से चल रही है?

एक रेलगाड़ी 4 घंटे में 180 किमी की दूरी तय करती है. एक अन्य रेलगाड़ी समान दूरी को 1 घंटे कम समय में तय करती है. दोनों रेलगाड़ियों द्वारा 1 घंटे में तय की गई दूरियों का अंतर क्या होगा यदि दोनों रेलगाड़ियां एक ही दिशा में चल रहीं हो?

100 मीटर लंबी रेलगाड़ी 6 किमी/घंटा की चाल से चल रहे एक व्यक्ति को 3⅗ सेकण्ड में पार करती है. रेलगाड़ी और उस व्यक्ति की दिशा एक-दूसरे के विपरीत है. रेलगाड़ी की चाल ज्ञात करें.

150 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी 68 किमी/घंटा की चाल से जा रही है. कितने समय में यह उस व्यक्ति को पार करेंगी जो 8 किमी/घंटा की चाल से उसी दिशा में जा रहा है जिस दिशा में रेलगाड़ी जा रही है?

ट्रेन A मुंबई सेंट्रल से 11 बजे सुबह लखनऊ के लिए 60 किमी/घंटा की चाल से रवाना होती है. ट्रेन B मुंबई सेंट्रल से लखनऊ के लिए 2 बजे दोपहर उसी रूट से उसी दिन 72 किमी/घंटा की चाल से रवाना होती है. दोनों ट्रेन एक-दूसरे से किस समय मिलेंगे?

विश्रामों को छोड़कर, एक बस की गति 64 किमी/घंटा है और विश्रामों सहित बस की गति 48 किमी/घंटा है. प्रति घंटा बस कितने समय विश्राम के लिए रूकती है?

126 किमी/घंटा की गति से चलती 300 मीटर लंबी ट्रेन एक प्लैटफार्म को 24 सेकंड में पार करती है. एक आदमी यही प्लैटफार्म 5 मिनट में पार करता है. इस आदमी की मीटर/सेकंड में गति क्या है?

ट्रेन-A, एक स्थिर ट्रेन-B को 35 सेकंड और एक खंभे को 14 सेकंड में पार करती है. ट्रेन-A की लम्बाई 280 मीटर है. स्थिर ट्रेन-B की लंबाई कितनी है?

एक ट्रेन के जाने की औसत चाल उसके लौटने की औसत चाल की से 25 प्रतिशत ज्यादा है. गंतव्य स्थान तक पहुँचने के बाद ट्रेन एक घंटे के लिए रुकती है. ट्रेन के जाने और वापस आने में तय की गई दूरी 800 किमी है, जिसमें लगा कुल समय 17 घंटा है. जाने के समय ट्रेन की चाल हैः

एक रेलगाड़ी नियत चाल से कोई निश्चित दूरी तय करती है. यदि रेलगाड़ी प्रति घंटे 6 किमी अधिक तेजी से चलती तो इसे 4 घंटे कम समय लगता और यदि रेलगाड़ी प्रति घंटे 6 किमी धीमी चाल से चलती तो इसे 6 घंटे ज्यादा समय लगता. यात्रा की कुल दूरी हैः

36 किमी/घंटा की चाल से जा रही रेलगाड़ी, आधी लंबाई की विपरीत दिशा से 54 किमी/घंटा की चाल से आ दूसरी रेलगाड़ी को 12 सेकण्ड में पार करती है. यदि यह एक रेलवे प्लेटफार्म को 1½ मिनट में पार करती है तो प्लेटफार्म की लंबाई क्या है?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर