समय और कार्य प्रश्नावली

Time and Work 1

  • यह Time and Work पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

16 पुरुष एक काम को 8 दिन में पूरा करते हैं. इसी काम को 12 पुरुष कितने दिन में पूरा करेंगे?

17 पुरुष एक काम को 12 दिन में पूरा कर करते हैं. उसी काम को 6 पुरुष कितने दिन में पूरा कर सकेंगे?

12 पुरुष एक-तिहाई काम 8 दिन में पूरा कर सकते हैं. इसी काम को 16 पुरुष कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?

कंप्यूटर A एक इनपुट को 3 मिनट में प्रोसेस करता है जबकि कंप्यूटर B को 5 मिनट लगता है. यदि कंप्यूटर A, B और C एक घंटे में औसतन 14 इनपुट प्रोसेस करते हंै, तो कंप्यूटर C अकेला एक इनपुट को कितने मिनट में प्रोसेस करेगा?

21 बाइंडर 1400 किताबों को 15 दिन में बाइंड कर सकते हैं. 800 किताबों को 20 दिन में बाइंड करने के लिए कितने बाइंडर जरूरी है?

विकास को प्रत्येक दिन काम करने के ₹350 मिलते हैं. 31 दिन के महीने में वह ₹9,800 कमाता है, तो उसने कितने दिन काम किया?

एक व्यक्ति किसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकता है, परंतु उसने अपने पुत्र के सहयोग से उस कार्य को 8 दिन में समाप्त कर लिया. उसका पुत्र उस कार्य को अकेले कितने दिन में पूरा कर सकता है?

A एक जोड़े मोजे को 3 दिन में बिन सकता है. B एक जोड़े मोजे को 6 दिन में बिन सकता है. यदि वे दोनों एक साथ मिलकर बिनना प्रारंभ करते हैं तो कितने दिनों में वे दो जोड़े मोजे को बुन सकेंगे?

अमेरिकी बिमानों का एक समूह बगदाद के किसी कार्य को 7 दिन में पूरा कर सकता है. 12 बिमानों में तकनीकी खराबी आ जाती है जिससे शेष बिमानों द्वारा कार्य 10 दिन में पूरा होता है. उस समूह में पहले कितनी बिमानें थी?

12 पुरूष किसी कार्य को 18 दिन में पूरा करते हैं जबकि 12 महिलाएँ उसी कार्य के ¾ भाग को 18 दिन में पूरा करती हैं. 10 पुरूष और 8 महिलाएँ मिलकर उसी कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?

A किसी कार्य का ¾ भाग 12 दिनों में पूरा करता है. कितने दिनों में वह उस कार्य का ⅛ भाग पूरा करेगा?

A किसी कार्य को 18 दिनों में पूरा करता है और B उसी कार्य को A द्वारा लिए गए समय के आधे समय में पूरा करता है, तो दोनों मिलकर एक दिन में उस कार्य के कितने भाग को पूरा करेंगे?

भविका और रितिका मिलकर जितने समय में किसी कार्य को करते हैं, भविका को अकेले उस कार्य को करने में 8 घंटे ज्यादा लगते हैं. यदि रितिका अकेले उस कार्य को करती है तो उसे भविका और रितिका के मिलकर कार्य करने में लगे समय की अपेक्षा 4½ घंटे ज्यादा लगते हैं. भविका और रितिका दोनों मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

यदि 36 व्यक्ति 10 घंटे प्रतिदिन कार्य करके 200 मीटर लंबी, 3 मीटर चौड़ी और 2 मीटर गहरी खाई 6 दिन में खोद सकते हैं, तो 8 घंटे प्रतिदिन कार्य करके 10 व्यक्ति 100 मीटर लंबी 4 मीटर चौड़ी और 3 मीटर गहरी खाई कितने दिनों में खोदेंगे?

एक मशीन P, 8 घंटे में एक लाख पुस्तकों को प्रिंट कर सकता है जबकि मशीन Q इतने ही पुस्तकों को 10 घंटे में और मशीन R, 12 घंटे में प्रिंट कर सकता है. सभी मशीनों ने 9 am से कार्य करना प्रारम्भ किया है जबकि मशीन P को 11 am बजे बंद कर दिया जाता है. शेष दो मशीनों द्वारा लगभग किस समय पर कार्य पूरा होगा?

10 पुरूष किसी कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकता है और 15 महिलाएँ उसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकती हैं. यदि 10 पुरूष और 15 महिलाएँ एक साथ मिलकर कार्य करें तो उस कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?

A किसी कार्य को 10 दिन में कर सकता है जबकि B अकेले उस कार्य को 15 दिन में कर सकता है. दोनों मिलकर उस कार्य को 5 दिन तक करते हैं और शेष कार्य C, 2 दिन में करता है. यदि उन्हें पूरे कार्य के लिए ₹450 मिलते हैं तो यह राशि उन लोगों में कैसे विभाजित होनी चाहिए?

दो व्यक्ति A और B किसी कार्य को मिलकर पूरा करते हैं. ये दोनों उसी कार्य को अकेला क्रमश: 30 और 40 दिनों में पूरा करे सकते हैं. यदि इन्हें ₹2,100 का भुगतान किया जाता है को B का हिस्सा कितना होगा?

एक ठेकेदार किसी कार्य को 9 दिन में पूरा करने का ठेका लेता है. वह इसके लिए कुछ मजदूरों को कार्य पर लगाता है लेकिन उसमें से 6 मजदूर पहले दिन से अनुपस्थित रहते हैं. मूल रूप से कार्य पर लगाये गए मजूदरों की संख्या ज्ञात करें.

X किसी कार्य को 15 दिन में कर सकता है. यदि Y जिसकी कार्य करने की क्षमता X से 50 प्रतिशत ज्यादा है, भी इस कार्य में शामिल हो जाता है तो X और Y मिलकर इस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

A एक दीवार का निर्माण 8 दिन में कर सकता है जबकि B उसे 3 दिन में तोड़ सकता है. A के 4 दिन तक कार्य करने के पश्चात B उसके साथ केवल 2 दिनों के लिए शामिल हो जाता है. अब A अकेले शेष दीवार का निर्माण कितने दिनों में करेगा?

12 व्यक्ति किसी कार्य को 9 दिन में पूरा करते हैं. उन लोगों के 6 दिन तक कार्य करने के बाद 6 और व्यक्ति उस कार्य में शामिल हो जाते हैं. वे अब शेष कार्य को पूरा करने में कितना समय लेंगे?

A किसी कार्य को 9 दिन में और B, 18 दिन में कर सकता है. वे दोनों एक साथ कार्य करना प्रारंभ करते हैं लेकिन A कार्य समाप्त होने से 3 दिन पहले चला जाता है. अब कितने दिनों में कार्य समाप्त होगा?

तीन पुरूष, चार महिलाएँ और छ: बच्चे किसी कार्य को सात दिन में पूरा कर सकते हैं. एक महिला, एक पुरूष की अपेक्षा दुगुना कार्य करती है और एक बच्चा, एक पुरूष की अपेक्षा आधा कार्य करता है. 7 दिन में कितनी महिलाएँ इस कार्य को पूरा कर सकती हैं?

12 पुरूष किसी कार्य को 4 दिन में कर सकते हैं जबकि 15 महिलाएँ भी उसी कार्य को 4 दिन में कर सकती हैं. 6 पुरूष कार्य करना प्रारंभ करते हैं और 2 दिन तक कार्य करने के बाद वे कार्य करना बंद कर देते हैं. शेष कार्य को पूरा करने के लिए कितनी महिलाओं को कार्य पर लगाया जाना चाहिए जिससे कि कार्य 3 दिन में पूरा हो जाए?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर