Profit, Loss and Discount 3

  • यह Profit, Loss and Discount पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

दीपा अंकित मूल्य पर 30 प्रतिशत की छूट लेकर एक कैल्कुलेटर खरीदती है. यदि उसे छूट नहीं मिलती तो उसे ₹82.50 अतिरिक्त देने होते. उसने कैल्कुलेटर कितने में खरीदा था?

विक्रय मूल्य पर 25 प्रतिशत बट्टा से मोहन ने एक घड़ी खरीदी. यदि वह घड़ी के लिए ₹1,545 चुकाया तो घड़ी का मूल विक्रय मूल्य क्या है?

विक्रय मूल्य पर 24 प्रतिशत बट्टा सहित विनीता ने एक घड़ी खरीदी. घड़ी की कीमत ₹779 उसने अदा की तो घड़ी का मूल विक्रय-मूल्य क्या है?

एक सेल में एक परफ्यूम विक्रय कीमत पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिलता है. डिस्काउंट के बाद परफ्यूम का विक्रय मूल्य ₹3,675.4 है. परफ्यूम का मूल विक्रय-मूल्य क्या है?

यदि किसी पुस्तक के अंकित मूल्य पर 16 प्रतिशत छूट दी जाती है तो वह व्यक्ति ₹80 का कलम खरीद सकता है. वह पुस्तक के लिए कितने रुपये देता है?

कोई दुकानदार एक वस्तु का अंकित मूल्य, लागत से 20 प्रतिशत ज्यादा रखता है. वह अपने ग्राहकों को बट्टा देकर 8 प्रतिशत लाभ कमाता है. बट्टे की दर ज्ञात करें.

किसी कुर्सी का लागत मूल्य ₹50 है. इसे लागत के 108 प्रतिशत पर बेचा जाना था. एक सप्ताह के बाद, इस पर 10 प्रतिशत की छूट देकर बेचा गया. इसका विक्रय-मूल्य ज्ञात करें.

कोई दुकानदार एक टेबल को ₹200 अंकित मूल्य पर दो क्रमिक बट्टे क्रमशः 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत पर खरीदता है. वह टेबल को लाने में ₹7 खर्च करता है और उसे ₹200 में बेच देता है. उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात करें.

कोई दुकानदार ₹250 प्रति कैल्कुलेटर की दर से 150 कैल्कुलेटर खरीदता है. वह उसके लाने और पैकिंग पर ₹2500 खर्च करता है. यदि कैल्कुलेटर का अंकित मूल्य ₹320 प्रति कैल्कुलेटर है और दुकानदार अंकित मूल्य पर 5 प्रतिशत का बट्टा देता है तो दुकानदार का लाभ प्रतिशत क्या होगा?

एक घड़ी का अंकित मूल्य ₹160 है. एक खुदरा विक्रेता वह घड़ी ₹122.40 में खरीदता है. उसे घड़ी पर दो क्रमिक बट्टा मिलता है, उसका पहला बट्टा 10 प्रतिशत और दूसरे की दर लिखित नहीं है. उसका दूसरा बट्टा क्या है?

एक वीडियो पत्रिका का वितरक मार्च में प्रसारित होने वाली पत्रिका की 3500 काॅपी (कैसेट) बनाता है जिसकी लागत ₹3,50,000 है. वह 500 कैसेट कुछ वीडियों पुस्तकालयों को मुफ्त देता है. वह कैसेटों के बाजार के मूल्य पर 25 प्रतिशत बट्टा और 29 कैसेट खरीदने पर एक अतिरिक्त कैसेट मुफ्त देता है. इस तरह से, वह 3500 कैसेटों को बेचता है. यदि एक कैसेट का बाजार में मूल्य ₹150 था, तो मार्च में प्रसारित होने वाली वीडियो पत्रिका पर वितरक का लाभ या हानि प्रतिशत क्या है?

एक दुकानदार अपने माल का अंकित मूल्य इस तरह से रखता है कि उसे 35 प्रतिशत लाभ हो. नकद राशि देने वालों को वह 10 प्रतिशत बट्टा देता है. अतः नकद सौदे पर उसका लाभ प्रतिशत क्या है.

एक व्यापारी अपने माल का अंकित मूल्य अपने लागत से 20 प्रतिशत अंकित करता है. नकद राशि देने वालों को वह 10 प्रतिशत का बट्टा देता है तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात करें.

किसी वस्तु को 25 प्रतिशत बट्टा पर बेचने पर 25 प्रतिशत लाभ होता है. यदि बट्टा 10 प्रतिशत होता तो लाभ होगाः

एक व्यापारी अपने माल का मूल्य इस तरह से अंकित करता है कि नकद राशि देेनेवाले को 15 प्रतिशत बट्टा देने के बावजूद उसे 20 प्रतिशत लाभ हो. उस सामग्री का अंकित मूल्य ज्ञात करें जिसकी लागत ₹90 है.

एक सौदागर एक छाते को ₹30 में बेचकर 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है. यदि किसी सेल में सौदागर अंकित मूल्य पर 10 प्रतिशत का बट्टा देता है. उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात करें.

किसी सामान का अंकित मूल्य कितना प्रतिशत ज्यादा अंकित किया जाए कि 20 प्रतिशत की छूट देने के बाद भी यह राशि छूट देने से पहले की राशि के बराबर हो?

कुछ सामानों को इस तरह से बेचा गया कि विक्रय मूल्य पर 4 प्रतिशत का बट्टा देने पर 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित होता है. क्रय-मूल्य से विक्रय-मूल्य कितना प्रतिशत ज्यादा है?

किसी क्षेत्र में एक निजी टेलीफोन कंपनी का लाभ ₹12 प्रति उपभोक्ता होता है, यदि इसके पास 725 उपभोक्ता हो. यह निर्णय लिया जाता है कि उपभोक्ताओं की संख्या 725 से अधिक होने पर प्रत्येक उपभोक्ता के लिए कुछ निश्चित राशि की छूट दी जाए जिस कारण कंपनी का लाभ 1 पैसा प्रति उपभोक्ता घट जाता है. इस प्रकार 726 उपभोक्ता पर ₹11.99 प्रति उपभोक्ता लाभ और 727 उपभोक्ता पर ₹11.98 प्रति उपभोक्ता लाभ होगा. कितने उपभोक्ता के बाद कंपनी का मुनाफा अधिकतम होगा?

एक अनपढ़ खुदरा विक्रेता अपने सभी सामानों पर क्रय-मूल्य से 50 प्रतिशत ज्यादा मूल्य अंकित करता है और सोचता है कि अंकित मूल्य पर 25 प्रतिशत का बट्टा देने के बाद उसे 25 प्रतिशत का लाभ होगा. विक्रेता की बिक्री पर वास्तविक लाभ क्या है?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर