लाभ और हानि प्रश्नावली

Profit, Loss and Discount 1

  • यह Profit, Loss and Discount पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक वस्तु को ₹84 में बेचने पर जितना लाभ प्राप्त होता है उससे दुगुना लाभ उस वस्तु को ₹96 में बेचने पर होता है. वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?

एक इलेक्ट्रानिक की दुकान का मालिक अपने ग्राहक को लागत कीमत से 22 प्रतिशत अधिक प्रभार लगाता है. एक ग्राहक ने एक DVD प्लेयर के लिए ₹10980 अदा किए, तो DVD प्लेयर की लागत कीमत क्या है?

स्टेशनरी की दुकान अपने ग्राहकों से लागत कीमत से 28 प्रतिशत अधिक लेता है. यदि एक ग्राहक ने स्कूल की किताबों के लिए ₹4544 अदा किए, तो स्कूल की पुस्तकों की लागत कीमत कितनी थी?

एक दुकानदार ₹600 में 10 किग्रा चावल खरीदता है और इसे 2 किग्रा चावल के विक्रय मूल्य के बराबर हानि पर बेच देता है, प्रति किग्रा चावल का विक्रय मूल्य ज्ञात करें.

खिलौने की एक दुकान का मालिक ग्राहक से लागत कीमत से 33 प्रतिशत अधिक लेता है. ग्राहक ने एक खिलौने के लिए ₹4,921अदा किए, तो उस खिलौने की लागत कीमत क्या है?

मोहन ने एक वस्तु खरीद कर ₹2817.50 में बेचकर लागत कीमत पर 15 प्रतिशत लाभ कमाया. इस वस्तु की लागत कीमत क्या है?

एक वस्तु को ₹1,754 में बेचकर उतना ही लाभ होता है जितना उसे ₹1,492 में बेचकर हानि होती है. वस्तु की लागत कीमत कितनी है?

प्रतीक ने 20 प्रतिशत लाभ पर कार्तिक को एक म्यूजिक सिस्टम बेचा और कार्तिक ने इसे स्वस्तिक को 40 प्रतिशत लाभ पर बेचा. यदि स्वस्तिक ने म्यूजिक सिस्टम के लिए ₹10,500 अदा किए तो प्रतीक ने इसके लिए कितनी राशि अदा की थी?

किसी टेबल पर, उत्पादक को 10 प्रतिशत, थोक विक्रेता को 15 प्रतिशत और खुदरा विक्रेता को 25 प्रतिशत लाभ अर्जित होता है तो टेबल का उत्पाद मूल्य ज्ञात करें यदि टेबल का खुदरा मूल्य ₹1265 हो?

A एक ट्यूब B को 20 प्रतिशत लाभ पर बेचता है और B उसे C को 25 प्रतिशत लाभ पर बेचता है. यदि C ट्यूब के लिए ₹225 देता है तो A ने इसके लिए क्या मूल्य अदा किया था?

A एक वस्तु B को 20 प्रतिशत लाभ पर, ₹400 में बेच देता है. B, C को वह वस्तु 10 प्रतिशत लाभ पर बेचता है. C ने उस वस्तु के लिए B को कितने रुपये दिये?

8 प्रतिशत तथा 6 प्रतिशत के लाभ पर किसी घड़ी को बेचने पर विक्रय मूल्यों में अंतर ₹6 है. घड़ी का क्रय मूल्य ज्ञात करें.

2 साड़ियों और चार कमीजों का मूल्य ₹16000 है. एक आदमी इसी मूल्य पर 1 साड़ी और 6 कमीज खरीदता है. यदि वह 12 कमीज खरीदना चाहता है तो उसे प्रति कमीज के लिए कितने रुपये देने होंगे?

कोई दूधवाला दूध बेचकर 20 प्रतिशत का लाभ कमाता है. यदि वह दूध में 10 प्रतिशत पानी मिलाये तो उसका लाभ प्रतिशत कितना बढ़ जायेगा?

कोई आदमी ₹500 प्रति कुर्सी की दर से दो स्टील की कुर्सियाँ बेचता है. एक पर उसे 20 प्रतिशत का लाभ और दूसरे पर उसे 12 प्रतिशत की हानि होती है. पूरे सौदे पर उसे कितना लाभ या हानि हुआ?

एक रेड़िमेड कपड़े बनाने वाली कंपनी में पुरुषों और महिलाओं दोनों के कमीज तैयार होते हैं. इसके बिक्री का औसत लाभ 6 प्रतिशत है. पुरुषों के कमीजों की बिक्री पर औसत लाभ 8 प्रतिशत है. यदि पूरे उत्पादन का 60 प्रतिशत उत्पादन महिलाओं के कमीज का हो तो महिलाओं के प्रति कमीज की बिक्री पर औसत लाभ (रुपये में) क्या होगा?

एक व्यापारी 12.5 प्रतिशत की हानि पर ₹420 में एक मिक्सर बेचता है. उसे इसे कितने में बेचने चाहिए थे कि 12.5 प्रतिशत का लाभ हो?

एक साईकिल एजेंट 30 साईकिल ₹3150 में खरीदता है जिसमें से 8 साईकिल प्रथम ग्रेड का है और शेष द्वितीय ग्रेड का है. वह प्रथम ग्रेड के साईकिलों को किस मूल्य पर बेंचे ताकि द्वितीय ग्रेड के साईकिलों को इस मूल्य के तीन-चौथाई मूल्य पर बेचने पर उसे दोनों सौदे पर 40 प्रतिशत का लाभ हो?

जाॅन ने एक पंखा 7 प्रतिशत की हानि पर बेचा. यदि वह उसे ₹48 ज्यादा में बेचता तो उसे 5 प्रतिशत का लाभ होता. पंखें का क्रय-मूल्य ज्ञात करें.

एक आदमी एक घोड़ा और एक वाहन ₹3000 में खरीदता है. वह घोड़े को 20 प्रतिशत लाभ पर और वाहन को 10 प्रतिशत हानि पर बेच देता है. इस तरह से उसे पूरे सौदे पर 2 प्रतिशत का लाभ होता है. घोड़े का क्रय मूल्य ज्ञात करें.

दो इलेक्टाॅनिक संगीत यंत्र ₹8000 में खरीदा गया. पहले को 40 प्रतिशत लाभ पर और दूसरे को 40 प्रतिशत की हानि पर बेच दिया गया. यदि दोनों का विक्रय मूल्य समान हो, तो इलेक्ट्राॅनिक संगीत यंत्र का क्रय-मूल्य क्या था?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर