Profit, Loss and Discount 2

  • यह Profit, Loss and Discount पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक दुकानदार ने पाँच किग्रा घी ₹300 में खरीदा. एक किग्रा घी बिक्री योग्य नहीं रहा. शेष घी को इस प्रकार बेचा गया कि पूरे सौदे पर 10 प्रतिशत की हानि हुई. घी का प्रति किग्रा विक्रय मूल्य क्या था?

एक व्यापारी एक सामान 10 प्रतिशत लाभ पर बेचना चाहता है जबकि बिक्री पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च है. ₹9 मूल्य वाले वस्तु अंकित मूल्य क्या होनी चाहिए?

यदि एक सौदागर विक्रय मूल्य का 20 प्रतिशत लाभ के रूप में कमाता है तो उसका वास्तविक लाभ प्रतिशत क्या है?

एक आदमी को अपनी कार ₹5000 में बेचने पर कुछ हानि होती है. यदि वह उसे ₹5600 में बेचता तो उसका लाभ पहले हुई हानि से दुगुना हो गया होता. क्रय-मूल्य ज्ञात करें.

कोई निर्माता जितनी वस्तु का उत्पादन कर सकता है उतना ₹60 प्रति वस्तु की दर से बेच सकता है. प्रत्येक वस्तु के उत्पादन में उसका लागत ₹40, निर्माण में उपयोग होने वाले पदार्थों और मजदूरी पर है और इस प्लांट के संचालन के लिए ₹3,000 प्रति सप्ताह खर्च होता है. कम-से-कम ₹1,000 प्रति सप्ताह के लाभ के लिए उसे इस वस्तु का कितना उत्पादन और विक्रय करना चाहिए?

एक दूधवाला समान आकार के 10 बरतनों का दूध खरीदता है. यदि वह दूध ₹5 प्रति लीटर की दर से बेचता है तो उसे ₹200 की हानि होती है. यदि वह दूध ₹6 प्रति लीटर की दर से बेचता है तो उसे पूरे सौदे पर ₹150 का लाभ होता है. प्रत्येक बरतन में कितना लीटर दूध मौजूद है?

करन एक कलम 5 प्रतिशत हानि पर और एक पुस्तक को 15 प्रतिशत लाभ पर बेचकर ₹7 का लाभ अर्जित करता है. यदि वह कलम को 5 प्रतिशत लाभ और पुस्तक को 10 प्रतिशत लाभ पर बेचता है तो उसे ₹13 का लाभ होता है. पुस्तक का वास्तविक मूल्य क्या है?

एक गहना तीन बिक्रेताओं से हो का जाता है जिससे कुल मिलाकर उसका मूल्य 65 प्रतिशत बढ जाता है. यदि पहले और दूसरे विक्रेता को क्रमशः 20 प्रतिशत और 25 प्रतिशत का लाभ होता है तो तीसरे विक्रेता का लाभ प्रतिशत ज्ञात करें.

एक आदमी अपनी पुस्तक को ₹891 में बेचकर क्रय-मूल्य का ¹⁄₁₀ लाभ अर्जित करता है. उसका क्रय मूल्य ज्ञात करें.

एक आदमी किसी वस्तु को 5 प्रतिशत लाभ पर बेचता है. यदि वह इसे 5 प्रतिशत कम मूल्य पर खरीदता और ₹1 कम मूल्य पर बेचता तो उसे 10 प्रतिशत का लाभ हुआ होता. वस्तु का क्रय मूल्य है:

एक निर्माता अपने माल को एक एजेंट के पास 20 प्रतिशत लाभ पर बेच देता है. एजेंट किसी दुकानदार को 10 प्रतिशत के लाभ पर बेचता है और दुकानदार उन मालों को 12 प्रतिशत के लाभ पर ग्राहक को बेचता है. उस वस्तु का खुदरा मूल्य ज्ञात करें जिसपर निर्माता का लागत ₹25 है.

एक व्यापारी बहुत सारे कमीजों को 12½ प्रतिशत लाभ पर बेचता है और इसका निवेश बहुत सारे पैन्ट खरीदने में करता है जिसे वह 20 प्रतिशत लाभ पर बेच देता है. यदि उसका कुल लाभ ₹2700 है, तो कमीज की लागत क्या थी?

एक निर्माता एक जोड़े ग्लास को किसी थोक विक्रेता के पास 18 प्रतिशत लाभ पर बेचता है. थोक विक्रेता उसे किसी खुदरा विक्रेता के पास 20 प्रतिशत के लाभ पर बेच देता है. यदि खुदरा विक्रेता ग्राहक को 25 प्रतिशत लाभ पर ₹30.09 में बेचता है, तो निर्माता का क्रय-मूल्य क्या है?

कोई दुकानदार एक चश्मे को 25 प्रतिशत लाभ पर बेच देता है. यदि वह इसे 25 प्रतिशत कम मूल्य पर खरीदता और ₹10 कम मूल्य पर बेचता तो उसका लाभ 40 प्रतिशत होता. चश्मे का क्रय-मूल्य ज्ञात करें.

एक दुकानदार 12 पुस्तकों के विक्रय पर 2 पुस्तकों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ प्राप्त करता है. उसका प्रतिशत लाभ क्या है?

एक आदमी ₹5 में 10 अंडे बेचकर 20 प्रतिशत कमाता है. ₹5 में उसने कितने अंडे खरीदे थे?

प्रति रुपये 36 संतरे बेचने पर किसी व्यक्ति को 4 प्रतिशत की हानि होती है. उसे प्रति रुपया कितने संतरे बेचने चाहिए ताकि लाभ 8 प्रतिशत हो?

₹150 में 100 की दर से नारियल खरीदा गया और ₹2 प्रति नारियल की दर से बेचा गया. यदि 2000 नारियल बेचे जाते हैं तो कुल लाभ क्या है?

यदि एक रुपये मेें 15 संतरे खरीदे जाते हैं तो एक रुपये में कितने संतरे बेचे जायें कि लाभ 25 प्रतिशत हो?

20 वस्तुओं का क्रय मूल्य 25 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है. सौदे पर हुई हानि प्रतिशत है:

एक आदमी को 66 मीटर कपड़े बेचने पर 22 मीटर कपड़े के क्रय मूल्य के बराबर लाभ होता है. लाभ प्रतिशत ज्ञात करें.

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर