Permutation and Combination 3

  • यह Permutation and Combination पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक बहुभुज में कोई तीन विकर्ण सर्वांगसम नहीं हैं. यदि बहुभुज के अंत: विकर्णों के प्रतिच्छेदी बिन्दुओं की कुल संख्या 70 है तो बहुभुज के विकर्णों की संख्या होगीः

किसी फर्म के आठ निर्देशक, होने वाला चेयरमेन और वर्तमान चेयरमेन, कितने तरीकों से एक राउण्ड टेबल के चारों ओर इस प्रकार बैठ सकते हैं कि वर्तमान चेयरमेन, होनेवाला चेयरमेन और निर्देशक के बीच में हो?

2n+1 विद्यार्थियों में से, n विद्यार्थियों को स्कोलरशिप देना है. 63 तरीकों से विद्यार्थियों को स्कोलरशिप दिया जा सकता है. स्कोलरशिप लेनेवाले विद्यार्थियों की संख्या क्या है?

सैकड़ा, दहाई और इकाई स्थानों पर क्रमशः x, y और z अंकों के ऐसे कितने तीन अंकों वाले ध्नात्मक पूर्णांक संख्याएँ इस प्रकार हैं कि x < y, z < y और x ≠ 0?

संख्या 1,2, .... 6 वाले 6 बाॅक्स है. प्रत्येक बाॅक्स में या तो लाल या हरा गेंद इस प्रकार भरा जाता है कि कम से कम 1 बाॅक्स में एक हरा गेंद हो और हरे गेंद वाले बाॅक्स का क्रम क्रमागत संख्या में हो. यह कितने तरीके से संभव हो सकता है?

एक शतरंज प्रतियोगिता में स्कूल के कुछ लड़के और लड़कियों ने भाग लिया है जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को प्रत्येक दूसरे विद्यार्थी के साथ ठीक एक खेल खेलना था. यह पाया गया कि 45 खेलों में दोनों खिलाड़ी लड़कियाँ थीं और की 190 खेलों में दोनों खिलाड़ी लड़के थें. उन खेलों की संख्या क्या भी जिसमें एक खिलाड़ी लड़का और दूसरी खिलाड़ी लड़की थी.

तीन इंगलिशमेन और तीन फ्रेंचमेन एक ही कंपनी में कार्य करते हैं. उनमें से प्रत्येक को एक राज (secret) पता है जो अन्य को ज्ञात नहीं है. उन लोगों को ये राज एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को टेलीफोन के द्वारा बताने की आवश्यकता है ताकि अंत में प्रत्येक व्यक्ति 6 राजों को जान सके. कोई भी फ्रेंचमेन अंग्रेज़ी नहीं जानता है और केवल एक इंगलिशमेन फ्रेंच जानता है. उपरोक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए टेलीफोन करने की न्यूनतम संख्या क्या है?

एक महिला को अपने नौ दोस्तों में से 5 दोस्तों का चुनाव करना है और उन्हें रात के खाने पर बुलाना है. पाँच दोस्तों को खाने पर बुलाने के कितने तरीके हो सकते हैं जबकि दिया गया है कि कोई भी दो दोस्त एक साथ खाने पर नहीं आयेंगे?

एक शतरंज टुर्नामेन्ट में प्रत्येक भागीदार को एक मैच दूसरे के साथ खेलना है. इनमें से दो खिलाड़ी बीमार पड़ गये जिसमें से प्रत्येक ने 3 मैच खेले थें. यदि खेले गये कुल मैचों की संख्या 84 है, तो प्रारंभ में खिलाड़ियों की संख्या थीः

B₁, B₂, B₃, ...., B₁₀, दस बैग हैं जिसमें क्रमशः 21, 22, 23, ...., 30 भिन्न-भिन्न वस्तुएँ है. कितने तरीके से एक बैग से 10 वस्तुएँ निकाली जा सकती है?

पाँच विवाहित जोड़े में से कितने प्रकार से, टेनिस में एक मिश्रित युगल मैच का आयोजन किया जा सकता है यदि पति और पत्नी एक ही मैच में शामिल नहीं होते हो?

6 शिक्षक और 6 विद्यार्थियों को एक वृत्तीय टेबल के चारों ओर इस प्रकार बैठना है कि दो विद्यार्थी के बीच में एक शिक्षक हो. वे इस प्रकार कितने तरीकों से बैठ सकते हैं?

एक सर्कस में m विभिन्न जानवरों को m पिंजरे में इस प्रकार रखना है कि प्रत्येक पिंजरे में एक जानवर हो. यदि n (< m) पिंजरे, p (n < p < m) जानवरों को आवास देने के लिए छोटा है, तो कितने तरीके से जानवरों को पिंजरे में रखा जा सकता है?

एक लड़के के पास 3 पुस्तकालय कार्ड है और पुस्तकालय में उसकी रूचि की 8 पुस्तकें मौजूद है. इन 8 पुस्तकों में, वह रसायनशास्त्र भाग II बिना रसायनशास्त्र भाग I के नहीं लेना चाहता है. कितने तरीके से वह तीन पुस्तकों का चुनाव कर सकता है?

त्रिज्या R वाले एक वृत्त में बराबर दुरियों पर 6 बिन्दु A, B, C, D, E और F चिह्नित किये गये हैं. इन बिन्दुओं को शीर्ष मानकर भिन्न-भिन्न क्षेत्रफलों वाले कितने उत्तल पंचभुज बनाए जा सकते हैं?

अंग्रेज़ी वर्णमाला के दस विभिन्न अक्षर दिए गए हैं. इन दिए हुए अक्षरों से 5 अक्षरों वाले शब्द बनाए गए हैं, तो वैसे शब्द कितने हैं जिसमें कम से कम एक अक्षर दोहराये गए हैं?

किसी परीक्षा के प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं और प्रत्येक खण्ड में 4 प्रश्न हैं. एक परीक्षार्थी को 5 प्रश्नों का उत्तर देना है लेकिन किसी एक खण्ड से 3 प्रश्नों से ज्यादा का उत्तर नहीं देना है. वह कितने तरीके से 5 प्रश्नों का चुनाव कर सकता है?

एक बाॅक्स में 10 गेंद है जिसमें से 3 लाल और बाकी नीला है. इस बॉक्स से, यादृच्छिक रूप से 6 गेंद के नमूने कितने तरीके से निकाले जा सकते हैं कि इस नमूने में 2 से ज्यादा लाल गेंद नहीं होने चाहिए और एक ही रंग वाले 6 गेंद भी नहीं होने चाहिए.

एक कक्षा का फोटोग्राफ लेना है. सामने की पंक्ति में 6 लड़कियाँ बैठी हुई है. पीछे की तरफ 20 लड़के खड़े हैं. दो कोने के स्थान 2 सबसे लंबे लड़कों के लिए रिजर्व है. कितने तरीके से विद्यार्थियों को व्यवस्थित किया जा सकता है?

A,B,C और D चार शहर हैं उनमें से कोई तीन असंरेखित (non-collinear) हैं. कितने तरीके से ऐसे तीन रोड बनाए जा सकते हैं जिसमें से प्रत्येक रोड शहरों के एक युग्म से इस प्रकार जुड़ा हो ताकि ये रोड त्रिभुज नहीं बनाये?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर