Numbers 2

  • यह Numbers पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

दो अलग-अलग संख्याओं को जब किसी समान भाजक से विभाजित किया जाता है तो शेषफल क्रमश: 11 और 21 प्राप्त होता है, और जब उन संख्याओं के योग को उसी भाजक से विभाजित किया जाता है तो शेषफल 4 प्राप्त होता है. भाजक क्या है?

किसी संख्या को किसी भाजक से विभाजित करने पर शेषफल 23 प्राप्त होता है. जब दुगुनी संख्या को समान भाजक से विभाजित किया जाता है तो शेषफल 11 प्राप्त होता है. भाजक ज्ञात करें.

किसी संख्या को 5 से विभाजित करने पर शेष 3 प्राप्त होता है. उस संख्या के वर्ग को 5 से विभाजित करने पर कितना शेष प्राप्त होगा?

किसी संख्या को 7 एवं 8 से विभाजित करने पर शेषफल क्रमश: 3 और 5 आता है. उसी संख्या को 56 से विभाजित करने पर शेषफल क्या प्राप्त होगा?

किसी संख्या को क्रमिक रूप (successively) से 3, 5 और 8 से विभाजित करने पर क्रमशः 1,2 और 4 शेषफल प्राप्त होते हैं. यदि भाजक का क्रम उलट दिया जाए तो शेषफल प्राप्त होगाः

एक लड़का x को 13 से गुणा करता है. वह पाता है कि परिणामी संख्या के सभी अंक 9 हैं. x का न्यूनतम मान क्या है?

एक लड़के को 49471 को 210 से भाग देना था. उसने भूल-वस भाजक को गलत लिख लिया जिससे उसका भागफल 246 और शेषफल 25 आया. लड़के ने भाजक कितना लिखा था?

किसी संख्या को 385 से गुणनखंडित किया जाता है. भागफल 102, पहला शेष 4, दूसरा शेष 6 तथा तीसरा शेष 10 है. संख्या ज्ञात करें.

संख्या 62684*$, 8 और 5 से विभाज्य है तो * और $ के स्थान कौन-सा अंक आएगा?

803642 में न्यूनतम कौन-सी संख्या जोड़ी जाए ताकि यह 11 से पूर्णरूपेण विभाजित जो जाए?

किसी संख्या को 4, 5 और 6 से विभाजित करने पर शेष क्रमशः 2, 3 और 4 आता है. संख्या हैः

6709 में कौन-सी छोटी-से-छोटी संख्या घटायी जाए ताकि यह 9 से विभाजित हो जाए?

वह कौन-सी छोटी-से-छोटी संख्या 427398 में से घटायी जाए ताकि यह 15 से पूर्णरूपेण विभाजित हो जाए?

जब किसी संख्या को 31 से विभाजित किया जाता है तो शेष 29 आता है तब उसी संख्या को 16 से विभाजित करने पर शेष क्या आएगा?

संख्या A4571203B, 18 से पूर्णरूपेण विभाजित है. A और B का मान ज्ञात करें.

उन सभी दो अंकीय संख्याओं का योग क्या होगा जिसे 7 से विभाजित करने पर शेष 3 आता है?

यदि a, a + 2 और a + 4 अभाज्य संख्याएँ है तब a का संभावित हल होगा?

एक लड़का 987 को किसी संख्या से गुणा करता है तो गुणनफल 559981 प्राप्त होता है. यदि गुणनफल में दोनों 9 गलत हो और अन्य अंक सही हो तो सही उत्तर होगाः

एक संख्या है जो एक अंक को 6 बार (उदाहरण: 111111, 444444 इत्यादि) लिखते हुए बनाई गई है. ऐसी संख्या सदैव विभाजित होगीः

7⁸⁴ को 342 से विभाजित करने पर शेषफल प्राप्त होगाः

300 और 400 के बीच में ऐसी कितनी संख्याएँ है जिनमें 7 केवल एक बार आता है?

81 से चार लगातार छोटी पूर्णांक संख्याएँ एवं 81 से चार लगातार बड़ी पूर्णांक संख्याओं का योग, निम्न में से किस संख्या द्वारा विभाजित होगी?

किसी संख्या का एक तिहाई उस संख्या से 30 कम है. वह संख्या है:

1 से 500 के बीच, 13 से विभाजित होने वाली कितनी संख्याएं हंै?

यदि 5432* 7, 9 से विभाजित है तो * के स्थान पर हैः

यदि भिन्न ½, ⅔, ⁵⁄₉, ⁶⁄₁₃ और ⁷⁄₉ अपने मूल्य के आरोही क्रम में सजाए जाए तो इनमें से कौन-सा चौथा भिन्न होगा?

यदि इन भिन्नों ⅞, ⅘, ⁸⁄₁₄, ⅗ और ⅚ को अवरोही क्रम में लगाया जाए तो शृंखला में अंतिम कौन-सा होगा?

यदि भिन्न ⅖, ¾, ⅘, ⁵⁄₇ और ⁶⁄₁₁ को उसके मान के आरोही क्रम में लगाया जाए, तो चौथा भिन्न कौन-सा होगा?

⅗, ⅛, ⁸⁄₁₁, ⁴⁄₉, ²⁄₇, ⁵⁄₇ और  ⁵⁄₁₂ इन सभी भिन्नों को उनके मूल्य के अवरोही क्रम में लगाया जाए तो कौन-सा तीसरा होगा?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर