Average 3

  • यह Average पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक किक्रेट खेल के पहले दस ओवरों में, रन-दर (run rate) केवल 3.2 है. अगले 40 ओवर में 282 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रन-दर क्या होना चाहिए?

एक क्रिकेट खिलाड़ी अपनी 12वीं पारी में 65 रन का लक्ष्य पूरा करता है जिससे उसके औसत में 2 रन की वृद्धि हो जाती है. 12वीं पारी के बाद उसका औसत क्या होगा यदि वह किसी भी पारी में नावाद (not out) नहीं होता है?

एक किक्रेटर जिसके गेंदबाजी का औसत प्रति विकेट 12.4 रन है, 26 रन देकर 5 विकेट लेता है जिससे उसका औसत 0.4 कम हो जाता है. अंतिम मैच तक उसके द्वारा लिये गये विकेटों की संख्या क्या थी?

एक क्रिकेट खिलाड़ी 19 पारियों में 98 रन बनाता है जिससे उसके औसत में 4 की वृद्धि हो जाती है. 19 पारियों के बाद उसका औसत क्या है?

एक क्रिकेट खिलाड़ी द्वारा इंग्लैण्ड में खेले गये निश्चित संख्या की पारियों में बनाये गये रनों का औसत 46 है. जब वह भारत लौटता है तो वह दो टेस्ट मैच खेलता है जिसमें से प्रत्येक मैच में दो पारियाँ हैं और उसका औसत 55 रन हो जाता है. इंग्लैण्ड और भारत में खेले गये पारियों को एक साथ लेने पर, इंग्लैण्ड में उसके द्वारा खेले गये मैचों की अपेक्षा उसके औसत में 2 रनों का सुधार होता है. इंग्लैण्ड में उसके द्वारा खेले गए पारियों की संख्या ज्ञात करें.

N व्यक्तियों ने बराबर सहयोग के द्वारा ₹3 लाख जमा करने का निश्चय किया. यदि प्रति व्यक्ति ₹50 अतिरिक्त सहयोग देते हैं तो ₹3.25 लाख जमा हो जाता है. वहाँ कितने आदमी हैं?

नौ व्यक्ति खाना खाने के लिए एक होटल गये. उनमें से आठ व्यक्तियों ने अपने-अपने खाने के लिए ₹12 खर्च किए और नवें व्यक्ति ने सभी नौ व्यक्तियों के औसत खर्चे से ₹8 ज्यादा अपने खाने पर खर्च किया. उन व्यक्तियों द्वारा खर्च की गई कुल राशि क्या है?

30 कलम और 75 पेंसिल ₹510 में खरीदा गया. यदि पेंसिल की औसत दर ₹2.00 है, तो कलम की औसत दर ज्ञात करें A

512 पेज के एक किताब में प्रत्येक पेज में छपने में हुई गलती की औसत संख्या 4 है. यदि पहले 302 पेज में छपने में हुई गलती की कुल संख्या 1,208 है तो बचे हुए प्रत्येक पेजों में छपने में हुई गलती की औसत संख्या है?

एक मजदूर का 6 महीने का औसत खर्च ₹85 था और वह कर्ज में डूब गया था. अगले 4 महीनों में उसने मासिक खर्च घटाकर ₹60 कर दिया जिससे उसने न केवल अपना कर्ज चुकाया बल्कि ₹30 बचाया भी. उसकी महीने की आय है:

नारियल के वृक्षों के समूह में, (x + 2) वृक्षों में प्रति वर्ष औसत 60 नारियल होता है, x वृक्षों में प्रतिवर्ष औसत 120 नारियल होता है और (x – 2) वृक्षों में प्रतिवर्ष औसत 180 नारियल होता है. यदि प्रति वर्ष प्रति वृक्ष नारियलों की संख्या का औसत 100 हो, तो x का मान ज्ञात करें.

नौ व्यक्ति एक होटल गये. उनमें से आठ व्यक्तियों ने अपने खाने पर ₹3 प्रति व्यक्ति खर्च किए और नवें व्यक्ति ने सभी नौ व्यक्तियों के औसत खर्च से ₹2 ज्यादा खर्च किए. उन व्यक्तियों द्वारा खर्च की गई कुल राशि क्या है?

एक हाॅस्टल में 35 विद्यार्थी हैं. 7 नये विद्यार्थियों के नामांकन के कारण मेस का खर्च ₹42 प्रति दिन बढ़ गया. इससे औसत खर्च ₹1 प्रति व्यक्ति घट गया तो मेस का वास्तविक खर्च क्या है?

एक इंजीनियरिंग काॅलेज में यांत्रिकीय ट्रेड से स्नातक सभी इंजीनियरों का औसत वेतन ₹2.45 लाख प्रति वर्ष और इलेक्ट्राॅनिक्स ट्रेड से स्नातक सभी इंजीनियरों का औसत वेतन ₹3.56 लाख प्रति वर्ष है. सभी यांत्रिकीय और इलेक्ट्राॅनिक्स ट्रेड से स्नातक इंजीनियरों का औसत वेतन ₹3.12 लाख प्रति वर्ष है. इस काॅलेज से इलेक्ट्राॅनिक्स ट्रेड में उत्तीर्ण होने वाले स्नातकों की न्यूनतम संख्या क्या है?

वर्ष के पहले 11 महीने में एक दुकानदार के मासिक बिक्री का औसत ₹12000 था लेकिन अंतिम महीने में उसके बीमार होने के कारण पूरे वर्ष का औसत मासिक बिक्री घटकर ₹11375 हो जाता है. अंतिम महीने में उसकी बिक्री कितनी थी?

निर्देश (Q 63 - 65): एक कक्षा में 60 विद्यार्थी हैं. ये तीन समूहों A, B और C में क्रमशः 15, 20 और 25 विद्यार्थियों के रूप में विभाजित हो गए. समूह A और C मिलकर एक समूह D बन गया. समूह D के विद्यार्थियों का औसत भार क्या है?

निर्देश (Q 63 - 65): एक कक्षा में 60 विद्यार्थी हैं. ये तीन समूहों A, B और C में क्रमशः 15, 20 और 25 विद्यार्थियों के रूप में विभाजित हो गए. समूह A और C मिलकर एक समूह D बन गया. यदि समूह A के एक विद्यार्थी को समूह B में भेज दिया जाता है तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही होगा?

निर्देश (Q 63 - 65): एक कक्षा में 60 विद्यार्थी हैं. ये तीन समूहों A, B और C में क्रमशः 15, 20 और 25 विद्यार्थियों के रूप में विभाजित हो गए. समूह A और C मिलकर एक समूह D बन गया. यदि कक्षा के सभी विद्यार्थियों का भार समान है तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

निर्देश (Q 66 - 67): पांच बाॅक्सरों ने अपना-अपना भार मापा तो निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुएः

P, R से 14 LB भारी है. B, S से 10 LB हल्का है. M का भार, चार अन्य बाॅक्सरों के औसत भार के बराबर है. P और B का भार, M और S के भार के बराबर है. सभी पांच बाॅक्सरों के भारों का योग 520 LB है.

M और R के भारों का औसत क्या है?

निर्देश (Q 66 - 67): पांच बाॅक्सरों ने अपना-अपना भार मापा तो निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुएः

P, R से 14 LB भारी है. B, S से 10 LB हल्का है. M का भार, चार अन्य बाॅक्सरों के औसत भार के बराबर है. P और B का भार, M और S के भार के बराबर है. सभी पांच बाॅक्सरों के भारों का योग 520 LB है.

P, S और B के भारों का औसत क्या है?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर