Average 2

  • यह Average पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक स्कूल के सप्ताह के पहले 4 दिनों और पहले 5 दिनों की औसत उपस्थिति क्रमशः 30 और 32 है. पाँचवें दिन की उपस्थिति क्या है?

एक वर्ग में महीने के पहले तीन दिन की औसत उपस्थिति 38 थी. दूसरे और चौथे दिन की औसत उपस्थिति 42 थी जिसमें से चौथे दिन की उपस्थिति 42 थी, तो पहले दिन की उपस्थिति ज्ञात करें.

एक समूह के निरीक्षणों की संख्या 40 है. यदि पहले 10 निरीक्षणों का औसत 4.5 और बचे हुए 30 निरीक्षणों का औसत 3.5 है तो पूरे समूह का औसत होगा:

सोमवार, मंगलवार और बुधवार का औसत तापमान 55° था, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार का औसत तापमान 60° था, जिसमें से बृहस्पतिवार का तापमान 56° था, तो सोमवार का तापमान क्या था?

पिछले वर्ष एक स्टोर ने प्रति महीने औसत रूप से 42 माइक्रोवेव ओवन बेचा. इस वर्ष के पहले 10 महीने में स्टोर ने औसत रूप से प्रति महीने केवल 20 माइक्रोवेव ओवन बेचा. पूरे 22 महीने की अवधि में स्टोर द्वारा प्रति महीने बेचे गये माइक्रोवेव ओवन की औसत संख्या क्या थी?

एक कार का मालिक तीन क्रमिक वर्षों में क्रमशः ₹7.50, ₹8.00 और ₹8.50 प्रति लीटर की दर से पेट्रोल खरीदता है. यदि वह ₹4000 प्रति वर्ष खर्च करता है तो पेट्रोल का लगभग औसत दर प्रति लीटर क्या है?

एक समूह के 36 विद्यार्थिर्यों की औसत आयु 14 वर्ष है. जब इसमें शिक्षक की आयु जोड़ी जाती है तो औसत मान में एक वर्ष की वृद्धि हो जाती है. शिक्षक की आयु क्या है?

एक कक्षा के 24 विद्यार्थिर्यों और वर्ग-शिक्षक की औसत आयु 16 वर्ष है. यदि इस आयु में वर्ग-शिक्षक की आयु हटा दी जाती है तो औसत में एक वर्ष की कमी हो जाती है तो वर्ग-शिक्षक की आयु क्या है?

A और B की औसत आयु 20 वर्ष है. यदि A के बदले में C आ जाए तो औसत 19 और यदि B के बदले C आ जाए तो औसत 21 हो जाता है. A, B और C की आयु क्या है?

3 साल पहले एक परिवार के 5 सदस्यों की औसत आयु 17 वर्ष थी. वर्तमान में परिवार में एक नये बच्चे के जन्म के बाद, 6 सदस्यों की औसत आयु समान होती है तो नये बच्चे की आयु ज्ञात करें.

पिकनिक पर जाने वाले व्यक्तियों के एक समूह की औसत आयु 16 वर्ष है. पिकनिक स्थल पर 15 वर्ष की औसत आयु वाले 20 नये व्यक्ति इस समूह में शामिल हो गये जिसके कारण समूह की औसत आयु 15.5 वर्ष हो गयी. प्रारंभ में पिकनिक पर जाने वाले व्यक्तियों की संख्या ज्ञात करें.

एक कम्पनी के 8 कार्यकारी निर्देशकों के एक बोर्ड की औसत आयु, 3 साल पहले की औसत आयु के ही बराबर है, जब बोर्ड में एक निर्देशक का बदलाव कर उससे कम आयु वाले व्यक्ति को निर्देशक बनाया जाता है, तो पुराने निर्देशक की अपेक्षा नया-निर्देशक कितना छोटा है?

एक परिवार में दादा-दादी, माता-पिता और तीन पोते-पोतियाँ शामिल हैं. दादा-दादी, माता-पिता और पोते-पोतियों की औसत आयु क्रमशः 67 वर्ष, 35 वर्ष और 6 वर्ष है तो परिवार की औसत आयु क्या है?

11 खिलाड़ियों वाले एक क्रिकेट टीम का कप्तान 25 वर्ष का है और विकेट-कीपर की आयु उससे 3 वर्ष अधिक है. यदि इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर किसी अन्य दो खिलाड़ियों को लाया जाए तो टीम का औसत 2 वर्ष कम हो जाता है. इन दो खिलाड़ियों की औसत आयु ज्ञात करें.

एक कक्षा में 50 लड़के हैं. उनका औसत भार 45 किग्रा है. जब एक लड़का वर्ग से चला जाता है तो औसत मान में 100 किग्रा की कमी हो जाती है. वर्ग से बाहर जाने वाले लड़के का भार ज्ञात करें.

एक कक्षा के 45 विद्यार्थियों का औसत भार 52 किग्रा है. उनमें से 5 विद्यार्थी जिसका औसत भार 48 किग्रा है कक्षा से निकल जाते हैं और 5 दूसरे विद्यार्थी जिसका औसत भार 54 किग्रा है कक्षा में नामांकन करा लेते हैं. कक्षा का नया औसत भार (किग्रा में) क्या है?

अर्जुन के विचार से उसका भार 65 किग्रा से ज्यादा लेकिन 72 किग्रा से कम है. उसका भाई इस बात से सहमत नहीं है और वह सोचता है कि अर्जुन का भार 60 किग्रा से ज्यादा लेकिन 70 किग्रा से कम है. उसकी मां के विचार से अर्जुन का भार 68 किग्रा से ज्यादा नहीं हो सकता है. यदि सभी अपने-अपने विचार से सही हैं, तो अर्जुन के विभिन्न संभावित भारों का औसत क्या है?

गणेश के अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और इतिहास का औसत प्राप्तांक उसके द्वारा अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल और गणित में लाये गये औसत प्राप्तांक से 15 कम है. उसके द्वारा विज्ञान और भूगोल में लाये गये प्राप्तांकों का अंतर क्या है?

एक बच्चे का प्राप्तांक 63 के बदले गलती से 83 छप जाता है जिससे वर्ग के औसत प्राप्तांक में आधे अंक की वृद्धि हो जाती है. वर्ग में बच्चों की संख्या हैः

एक परीक्षा में एक बच्चे का प्रति प्रश्न-पत्र औसत प्राप्तांक 63 है. यदि वह भूगोल में 20 अंक ज्यादा और इतिहास में 2 अंक ज्यादा लाता तो उसका औसत प्राप्तांक प्रति पश्न-पत्र 65 होता. परीक्षा में कितने प्रश्न-पत्र हैं?

120 विद्यार्थिर्यों द्वारा प्राप्त अंक का औसत 35 था. यदि उत्तीर्ण विद्यार्थिर्यों का औसत 39 और अनुत्तीर्ण विद्यार्थिर्यों का औसत 15 था, तो उन विद्यार्थिर्यों की संख्या ज्ञात करें जो परीक्षा में उत्तीर्ण थे?

एक स्कूल के कक्षा X में रसायन शास्त्र के 4 खंड हैं जिसमें विद्यार्थिर्यों की संख्या क्रमशः 40, 35, 45 और 42 हैं. इन 4 खंडों के विद्यार्थिर्यों द्वारा रसायनशास्त्र टेस्ट में लाये गये प्राप्तांकों का औसत क्रमशः 50, 60, 55 और 45 है. सभी खंडों को मिलाकर प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किये हुए औसत प्राप्तांक ज्ञात करें.

एक गणित के शिक्षक ने वर्ग 8 के 35 विद्यार्थिर्यों के प्राप्तांकों का गणना किया. उनके प्राप्तांकों का औसत 72 था. यदि रीमा द्वारा लाये गये अंक 86 की जगह गलती से 36 लिख दिया गया था तो सही औसत प्राप्तांक दशमलव के बाद दो अंकों तक ज्ञात करें.

किसी किक्रेट खिलाड़ी की 40 वीं पारी में औसत 50 रन है. उसका अधिकतम रन, उसके न्यूनतम रन से 172 ज्यादा है. यदि इन दोनों पारियों को छोड़ दिया जाए तो उसका औसत 2 रन कम हो जाता है. उसका अधिकतम रन ज्ञात करें.

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर