कथन और तर्क टेस्ट

Logical Thinking Type III: Statement and Arguments

  • यह Logical Thinking पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

कथन: क्या सरकार को निजी प्रयोग के लिए कारों की रजिस्ट्रेशन को पूरे देश में तत्काल प्रभाव से रोक देना चाहिए?

तर्क:

  • I. नहीं, सरकार को ऐसा करने का प्राधिकार नहीं है.
  • II. हां, भारत के बड़े शहरांे की सड़कों पर भीड़ कम करने का यही एकमात्र तरीका है.

कथन: क्या भारत के सभी निजी अस्पतालों का प्रबंधन सरकार को अपने हाथ में ले लेना चाहिए?

तर्क:

  • I. हां, इससे इन अस्पतालों द्वारा रोगियों को दी जाने वाली सेवा में काफी ज्यादा सुधार होगा.
  • II. नहीं, इन अस्पतालों का प्रबंध करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त वित्तीय और मानव संसाधन नहीं हंै.

कथन: क्या सरकार को भारत की सभी बड़ी नदियों पर बहुत से स्थानों पर बड़े बांध बनाने चाहिए?

तर्क:

  • I. नहीं, इससे सारे देश की ईको-सिस्टम बर्बाद हो जाएगी.
  • II. हां, पूरे देश में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल-आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी.

कथन: क्या सरकार को लाभ कमाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी के बड़े हिस्से को बेच देना चाहिए?

तर्क:

  • I. नहीं, सरकार को इन उपक्रमों का नियंत्रण नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि ये लाभ कमाने वाली संस्थाएं हैं.
  • II. हां इससे सरकार को विशाल बजटीय घाटे को कम करने और अपने संसाधनों को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

कथन: क्या भारत के सभी इंजीनियरिंग कालेजों के लिए दाखिले का एकरूप मानदंड होना चाहिए?

तर्क:

  • I. हां, इससे इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिल हुए छात्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी.
  • II. नहीं, यह विशेषकर संभव नहीं है.

कथन: क्या सरकार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की खुदरा कीमतों का अविनियमन कर कीमतों को बाजार की स्थिति के अनुसार चलने देना चाहिए?

तर्क:

  • I. हां, इससे तेल कंपनियों को अपने उत्पाद प्रतिस्पर्धी कीमत पर बेचने में बहुत सहायता होगी.
  • II. नहीं, आम जनता इन उत्पादों के लिए बाजार आधारित कीमतें अदा करने के लिए समर्थ नहीं है.
  • III. हां, सरकार को इन उत्पादों के लिए सहायकी बंद कर देनी चाहिए और धन विकास परियोजना में लगाना चाहिए.

कथन: क्या सरकार को देश भर की सभी प्राइवेट पेसेंजर ट्रान्सपोर्ट कंपनियों का अधिग्रहण कर लेना चाहिए?

तर्क:

  • I. हां, जैसे सरकार रेल चलाती है वैसे ही यह किया जाना चाहिए.
  • II. नहीं, ऐसे परिचालन हैंडल करने की विशेषज्ञता सरकार के पास नहीं है.
  • III. हां, इस प्रकार आम जनता को प्राइवेट ट्रान्सपोर्ट कंपनियों के चंगुल से छुड़ाया जा सकता है.

कथन: क्या, IITs और IIMs जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों को भारत सरकार के नियंत्रण से पूर्णतः मुक्त कर दिया जाना चाहिए?

तर्क:

  • I. हां, विकसित देशों में ऐसे संस्थान गैर-सरकारी एजेंसियों द्वारा चलाए जाते हैं.
  • II. नहीं, सरकार को राष्ट्रीय हित में इन संस्थानों का नियंत्रण करना चाहिए.
  • III. नहीं, ये संस्थान, निर्बाध कार्य करने संबंधी नीति विषयक निर्णय लेने के लिए सक्षम नहीं हैं.

कथन: क्या भारत में संसद के चुनाव देशभर में एक ही दिन में किए जाने चाहिए?

तर्क:

  • I. हां, ऐसे चुनावों को हैंडल करने का यही एक तरीका है.
  • II. हां, इससे आयोग को एक ही दिन में चुनाव संबंधी मसलों पर ध्यान केन्द्रित करने में सहायता मिलेगी.
  • III. नहीं, कुछ अन्य देश अलग-अलग दिनों में ऐसे चुनाव करते हैं.

कथन: क्या देश में केंन्द्र सरकार और सभी राज्य सरकारों के कर्मचारियों का वेतन ढांचा एक समान होना चाहिए?

तर्क:

  • I. नहीं, राज्य सरकार को अपने कर्मचारियों का वेतन ढांचा निर्धारित करने की स्वतंत्रता होनी चांिहए ?
  • II. नहीं, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारियों का कार्यभार और उत्तरदायित्व भिन्न होते हैं अतः वेतन ढांचा अलग-अलग होना चाहिए.
  • III. हां, सभी सरकारी कर्मचारी हैं और इसलिए उनसे समान व्यवहार किया जाना चाहिए चाहे वे केन्द्र सरकार के साथ काम कर रहे हों या राज्य सरकार के साथ.

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
गणित
समसामयिकी
कंप्यूटर