सादृश्यता परीक्षण शार्ट ट्रिक

तर्कशक्ति सादृश्यता परीक्षण: शार्ट ट्रिक, उदहारण और ऑनलाइन टेस्ट

सादृश्यता (analogy) का अर्थ समानता होता है. सादृश्यता परीक्षण का उद्देश्य वस्तुओं के बीच समानता या उनमें अन्तर्निहित आन्तरिक संबंधों को समझने एवं विश्लेषण करने की योग्यता को परखना होता है.

इससे संबंधित प्रश्न विभिन्न तत्वों, वस्तुओं, घटनाओं, क्रियाओं इत्यादि के अंतर्संबंधों को समझने और परखने की योग्यता की जांच के लिए होते हैं. यद्यपि ऐसे प्रश्न आसान प्रतीत होते हैं, किन्तु थोड़ी भी असावधानी पर गलत होने की सम्भावना बनी रहती है. अतः ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए.

सादृश्यता पर प्रश्न प्रत्येक प्रकार के संबंधों पर भी आधारित होते हैं जो हम सोचते हैं या जिसे हम अपने दैनिक जीवन में पाते हैं. ये प्रश्न सामान्यतः अंक, अक्षर तथा शब्द पर आधारित होते हैं. अक्षरों पर आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षरों का क्रमांक (बायीं ओर से और दायीं ओर से)  याद रखनी चाहिए.

पूछे जाने वाले प्रश्नों पर एक दृष्टि

1. शब्द समरूपता

उदाहरण 1. जिस प्रकार ‘इंतजार’ का संबंध ‘उबन’ से है, उसी प्रकार ‘शिक्षा’ का संबंध किससे है?
  1. पुस्तक से
  2. स्कूल से
  3. पाठ्यक्रम से
  4. ज्ञान-वर्धन से

हल (4): जिस प्रकार ‘इंतजार’ करने पर ‘उबन’ होती है, उसी प्रकार ‘शिक्षा’ ग्रहण करने पर ‘ज्ञान-वर्धन’ होता है.

उदाहरण 2. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा?

बिम्बलडन-ट्राॅफी : टेनिस :: वाकर कप : _?_

  1. गोल्फ
  2. कुश्ती
  3. बाॅक्सिंग
  4. घुड़दौड़

हल (1): ‘बिम्बलडन ट्राॅफी’, टेनिस की एक प्रतियोगिता है, उसी प्रकार ‘वाकर कप’, गोल्फ की एक प्रतियोगिता है.

2. अक्षर समरूपता

उदाहरण 3. दिये गए विकल्पों में से प्रश्नवाचक स्थान पर क्या आएगा?

JPLM : NTPQ :: BKLO : _?_

  1. DOPS
  2. FOPS
  3. FOQR
  4. FRPS

हल (2):

जिस प्रकार,उसी प्रकार,
J (+4)→ NB (+4)→ F
P (+4)→ TK (+4)→ O
L (+4)→ PL (+4)→ P
M (+4)→ QO (+4)→ S

3. संख्या समरूपता

उदाहरण 4. दिये गए विकल्पों में से प्रश्नवाचक स्थान पर क्या आएगा?

25 : 630 :: 10 : _?_

  1. 105
  2. 47
  3. 18
  4. 27

हल (1): जिस प्रकार, (25 × 25) + 5 = 630.

उसी प्रकार, (10 × 10) + 5 = 105.

4. अक्षर-संख्या समरूपता

उदाहरण 5. ‘8’ का ’16P’ से और ‘6’ का ’12L’ से जो संबंध है वही संबंध ’11’ का _____ से है.
  1. 22 R
  2. 22 K
  3. 22 J
  4. इनमें से कोई नहीं

हल (4):

8 × 2 = 16 एवं P (अंग्रेज़ी वर्णमाला में P का स्थान 16वां है)

6 × 2 = 12 एवं L (अंग्रेजी वर्णमाला में L का स्थान 12वां है)

अतः 11 × 2 = 22 एवं V (अंग्रेज़ी वर्णमाला में V का स्थान 22वां है)

साधित उदाहरण (Solved Examples)

उदाहरण 6. जिस प्रकार ‘b’ का संबंध ‘doubt’ से है, उसी प्रकार ‘h’ का संबंध किससे है?
  1. house
  2. honest
  3. hope
  4. inhibit

हल (2): जिस प्रकार अक्षर ‘b’ का उच्चारण ‘doubt’ शब्द में नहीं किया जाता है, उसी प्रकार अक्षर ‘h’ का उच्चारण शब्द honest में नहीं किया जाता है.

अतः ? ⇒ honest

उदाहरण 7. जिस प्रकार ‘प्रवेश’ का संबंध ‘निर्गम’ से है, उसी प्रकार ‘निष्ठा’ का संबंध किससे है?
  1. झूठ
  2. विश्वासघात
  3. बेईमानी
  4. सत्य

हल (2): जिस प्रकार ‘प्रवेश’ का विपरीत ‘निर्गम’ होता है, उसी प्रकार ‘निष्ठा’ का विपरीत ‘विश्वासघात’ होता है.

उदाहरण 8. निम्नलिखित में किस जोडे का संबंध ‘OFTEN : FOTNE’ के समान है?
  1. HEART : TRAHE
  2. OPENS : SNEOP
  3. RISKY : IRSYK
  4. FIRST : IFRST

हल (3): जिस प्रकार प्रश्न में दिए ‘OFTEN’ के अक्षरों  का स्थानान्तरण ‘FOTNE’ में होता है, ठीक उसी प्रकार केवल उत्तर विकल्प ‘3’ में ‘RISKY’ के अक्षरों का स्थानान्तरण  ‘IRSYK’ के अक्षरों में होता है.

जिस प्रकार,  O1 F2 T3 E4 N5 ⇒ F2 O1 T3 N5 E4
उसी प्रकार, R1 I2 S3 K4 Y5 ⇒ I2 R1 S3 Y5 K4

उदाहरण 9. दिये गए विकल्पों में से प्रश्नवाचक स्थान पर क्या आएगा?

टका : बांग्लादेश :: लीरा : _?_

  1. कंबोडिगा
  2. इटली
  3. भारत
  4. पाकिस्तान

हल (2): ‘टका’, बंगलादेश की मुद्रा है, उसी प्रकार ‘लीरा’, इटली की मुद्रा है.

अतः, ? ⇒ इटली

उदाहरण 10. निम्नलिखित में किस जोडे का संबंध ‘तमाशा : हँसी’ के समान है?
  1. घबराहट : निराशा
  2. प्रकार : भेद
  3. व्यंग्य : क्रोध
  4. डर : बेचैनी

हल (4): तमाशा में हँसी आती है, डर से बेचैनी होती है.

उदाहरण 11. दिये गए विकल्पों में से प्रश्नवाचक स्थान पर क्या आएगा?

पायरिया : दाँत :: ट्रकोमा : _?_

  1. कान
  2. त्वचा
  3. नाम
  4. आँख

हल (4): ‘पायरिया’, दाँत की एक बीमारी है, उसी प्रकार ‘ट्रकोमा’, आँख की एक बीमारी है.

उदाहरण 12. दिए गए विकल्पों में से एक शब्द का चयन करें जो समान समूह के अन्तर्गत आता हो:

Clutch, Brake, Horn

  1. Stand
  2. Steering
  3. Car
  4. Accident

हल (2): जिस प्रकार Clutch, Brake, Horn किसी गाड़ी के अभिन्न अंग हैं उसी प्रकार Steering गाड़ी का अभिन्न अंग होता है.

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
गणित
समसामयिकी
कंप्यूटर