EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

काल परिक्षण टेस्ट टाइप 1

You are here: Home1 / तर्कशक्ति2 / काल परिक्षण टेस्ट टाइप 1
आगे: काल परिक्षण टेस्ट टाइप-2
English Version
Time limit: 0

Finish Test

0 of 24 questions completed

Questions:

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6
  7. 7
  8. 8
  9. 9
  10. 10
  11. 11
  12. 12
  13. 13
  14. 14
  15. 15
  16. 16
  17. 17
  18. 18
  19. 19
  20. 20
  21. 21
  22. 22
  23. 23
  24. 24

Information

  • अति महत्वपूर्ण बहु-वैकल्पिक प्रश्न
  • ऑनलाइन टेस्ट, उत्तर और व्याख्या सहित
  • सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी

You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.

Test is loading...

You must sign in or sign up to start the quiz.

You have to finish following quiz, to start this quiz:

Results

0 of 24 questions answered correctly

Time has elapsed

You have reached 0 of 0 points, (0)

Categories

  1. Not categorized 0%
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6
  7. 7
  8. 8
  9. 9
  10. 10
  11. 11
  12. 12
  13. 13
  14. 14
  15. 15
  16. 16
  17. 17
  18. 18
  19. 19
  20. 20
  21. 21
  22. 22
  23. 23
  24. 24
  1. Answered
  2. Review
  1. Question 1 of 24
    1. Question

    16 मिनट में, मिनट की सुई घंटे की सुई की अपेक्षा आगे आ जाएगीः

    Hint

    मिनट की सुई एक मिनट में 6°, और घंटे की सुई एक मिनट में 0.5° की दूरी तय करती है.
    इस प्रकार मिनट की सुई एक मिनट में घंटे की सुई की अपेक्षा (6–0.5)=5.5° आगे आ जाएगी.

    16 मिनट में, मिनट की सुई घंटे की सुई की अपेक्षा आगे आ जाएगीः (16×5.5)=88°

  2. Question 2 of 24
    2. Question

    यदि घड़ी की दो सुईयाँ 3 मिनट के अंतराल पर हैं तो दोनों के बीच का कोण होगाः

    Hint

    किसी घड़ी में, प्रत्येक मिनट 6° का कोण बनाता है.

    तो, 3 मिनट में 6×3=18° का कोण बनाएगा.

  3. Question 3 of 24
    3. Question

    2:30 बजे घड़ी की दोनों सुईयों के बीच का कोण क्या होगा?

    Hint

    मिनट की सुई एक मिनट में 6°, और घंटे की सुई एक मिनट में 0.5° की दूरी तय करती है.
    इस प्रकार मिनट की सुई एक मिनट में घंटे की सुई की अपेक्षा (6–0.5)=5.5° आगे आ जाएगी.

    2 बजे, मिनट की सुई घंटे की सुई से 10×6=60° पीछे होगी.
    30 मिनट में, मिनट की सुई 5.5°×30=165° आगे आ जाएगी.

    घंटे की सुई और मिनट की सुई के बीच का कोण
    = 165–60 = 105°.

  4. Question 4 of 24
    4. Question

    रात 8:00 बजे, घड़ी की दोनों सुईयों के बीच का कोण कितना होगा?

    Hint

    मिनट की सुई एक मिनट में 6°, और घंटे की सुई एक मिनट में 0.5° की दूरी तय करती है.
    इस प्रकार मिनट की सुई एक मिनट में घंटे की सुई की अपेक्षा (6–0.5)=5.5° आगे आ जाएगी.

    रात 8:00 बजे, मिनट की सुई और घंटे की सुई के बीच का कोण 40×6=240° होगा.

    24 मिनट में, मिनट की सुई 24×5.5=132° आगे हो जाएगी.
    अभीष्ट कोण =240–132 =108°.

  5. Question 5 of 24
    5. Question

    5 बजकर 15 मिनट पर घड़ी की सूइयां किस कोण पर झुकी होती हैं?

    Hint

    मिनट की सुई एक मिनट में 6°, और घंटे की सुई एक मिनट में 0.5° की दूरी तय करती है.
    इस प्रकार मिनट की सुई एक मिनट में घंटे की सुई की अपेक्षा (6–0.5)=5.5° आगे आ जाएगी.

    5:00 बजे, मिनट की सुई और घंटे की सुई के बीच का कोण 25×6=150° होगा.

    15 मिनट में, मिनट की सुई 15×5.5=82.5° आगे हो जाएगी.
    अभीष्ट कोण =150–82.5=67.5°.

  6. Question 6 of 24
    6. Question

    3:25 बजे, मिनट की सुई और घंटे की सुई द्वारा बनाया गया कोण ज्ञात करें.

    Hint

    मिनट की सुई एक मिनट में 6°, और घंटे की सुई एक मिनट में 0.5° की दूरी तय करती है.
    इस प्रकार मिनट की सुई एक मिनट में घंटे की सुई की अपेक्षा (6–0.5)=5.5° आगे आ जाएगी.

    3 बजे मिनट की सुई और घंटे की सुई के बीच का कोण 15×6=90° होगा.

    25 मिनट में, मिनट की सुई 25×5.5=137.5° आगे हो जाएगी.
    अभीष्ट कोण =137.5–90=47.5°.

  7. Question 7 of 24
    7. Question

    कोई घड़ी 33 सेकेंड में 12 बार धड़कती है, तो यह घड़ी कितने समय में 6 बार धडकेगी?

    Hint

    वह घड़ी 12 वार धड़केगी, 11 बराबर अंतराल पर.
    प्रत्येक अंतराल =33÷3=11 सेकेंड

    इस प्रकार, वह घड़ी 6 वार धड़केगी, 5 बराबर अंतराल पर.
    तो यह घड़ी 6 बार धडकेगी 5×3=15 सेकेंड में.

  8. Question 8 of 24
    8. Question

    7 और 8 बजे के बीच किस समय घड़ी की सुईयाँ एक सीध में होंगी लेकिन एक साथ नहीं होंगी?

    Hint

    जब घड़ी की सुइयां एक सीध में हों लेकिन एक साथ नहीं हों, तो वे 30 मिनट की दूरी पर होती हैं.

    7 बजे, घड़ी की सुइयां 25 मिनट की दूरी पर होते हैं.
    अतः, मिनट की सुई को केवल 5 मिनट आगे आना होगा.

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट का स्पेस हासिल करती है.

    5 मिनट का स्पेस हासिल करेगी:
    clock-calendar-14962.png
    अभीष्ट समय = 7 बजकर 55⁄11 मिनट.

  9. Question 9 of 24
    9. Question

    प्रातः 4 और 5 बजे के बीच किस अनुमानित समय पर घड़ी की दोनों सुईयाँ समकोण बनाएगी?

    Hint

    4 बजे, घड़ी की दोनों सुईयों के बीच 20 मिनट की दूरी होती है.
    4 और 5 बजे के बीच समकोण पर होने के लिए, मिनट की सुई को (20+15)=35 मिनट आगे आना होगा.

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट का स्पेस हासिल करती है.
    35 मिनट का का स्पेस प्राप्त करेगी (60/55)×35=38.18 मिनट में.

    अभीष्ट समय = प्रातः 4:38 बजे (लगभग)

  10. Question 10 of 24
    10. Question

    5:30 और 6:00 बजे के बीच किस समय घड़ी की दोनों सुईयाँ समकोण बनाएगी?

    Hint

    5 बजे, घड़ी की दोनों सुईयों के बीच 25 मिनट की दूरी होती है.
    5:30 और 6:00 बजे के बीच, समकोण पर होने के लिए मिनट की सुई को (25+15)=40 मिनट आगे आना होगा.

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट का स्पेस हासिल करती है.
    40 मिनट का का स्पेस प्राप्त करने में समय लगेगा:
    clock-calendar-14950.png
    अभीष्ट समय = 5 बजकर 437⁄11 मिनट

  11. Question 11 of 24
    11. Question

    4 और 5 बजे के बीच किस समय घड़ी की सुई एक दूसरे के विपरीत दिशा में होंगी?

    Hint

    4 बजे, घड़ी की सुइयां 20 मिनट की दूरी पर होती हैं.
    घड़ी की सुइयों को विपरीत दिशाओं में होने के लिए, उनके बीच 30 मिनट का अंतर होना चाहिए.

    4 और 5 बजे के बीच घड़ी की सुइयों को विपरीत दिशा में होने के लिए, मिनट की सुई को (20+30)=50 मिनट आगे आना होगा.

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट आगे आ जाती है.
    अतः, मिनट की सुई को 50 मिनट आगे आने में समय लगेगा:
    clock-calendar-14938.png
    अभीष्ट समय = 4 बजकर 546⁄11 मिनट पर

  12. Question 12 of 24
    12. Question

    9 और 10 बजे के बीच किस समय पर घड़ी की दोनों सुईयाँ एक-दूसरे के विपरीत दिशा में होंगी?

    Hint

    9 बजे, घड़ी की सुइयां 15 मिनट की दूरी पर होती हैं.
    घड़ी की सुइयों को विपरीत दिशाओं में होने के लिए, उनके बीच 30 मिनट का अंतर होना चाहिए.

    9 और 10 बजे के बीच घड़ी की सुइयों को विपरीत दिशा में होने के लिए, मिनट की सुई को (30–15)= 15 मिनट आगे आना होगा.

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट आगे आ जाती है.
    अतः, मिनट की सुई को 15 मिनट आगे आने में समय लगेगा:
    (60/55)×15 = 164⁄11

    अभीष्ट समय = 9 बजकर 164⁄11 मिनट

  13. Question 13 of 24
    13. Question

    3 और 4 बजे के बीच किस समय घड़ी की दोनों सुईयाँ एक साथ होंगी?

    Hint

    3 बजे घड़ी की सुइयां 15 मिनट की दूरी पर होती हैं.

    घड़ी की दोनों सुईयाँ एक साथ होने के लिए, उनके बीच 0 मिनट का अंतर होना चाहिए.
    यह तब होगा जब मिनट की सुई घंटे की सुई से (15–0)=15 मिनट आगे आएगी.

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट आगे आ जाती है.
    अतः, मिनट की सुई को 15 मिनट आगे आने में समय लगेगा:
    (60/55)×15 = 164⁄11 मिनट

    अभीष्ट समय = 3 बजकर 164⁄11 मिनट

  14. Question 14 of 24
    14. Question

    7 और 8 बजे के बीच किस समय दोनों सुईयाँ एक साथ आएगी?

    Hint

    7 बजे घड़ी की सुइयां 35 मिनट की दूरी पर होती हैं.

    घड़ी की दोनों सुईयाँ एक साथ होने के लिए, उनके बीच 0 मिनट का अंतर होना चाहिए.
    यह तब होगा जब मिनट की सुई घंटे की सुई से (35–0)=35 मिनट आगे आएगी.

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट आगे आ जाती है.
    अतः, मिनट की सुई को 35 मिनट आगे आने में समय लगेगा:
    (60/55)×35 = 38.18 मिनट

    अभीष्ट समय = 7 बजकर 38.18 मिनट

  15. Question 15 of 24
    15. Question

    यदि किसी घड़ी की सुईयाँ प्रत्येक 64 मिनट में एक साथ आती है तो प्रत्येक दिन यह घड़ी कितना पीछे हो जाएगी?

    Hint

    एक त्रुटिरहित घड़ी की मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट आगे आ जाती है.

    त्रुटिरहित घड़ी की मिनट की सुई 60 मिनट आगे आने में समय लेती है:
    clock-calendar-15058.pngclock-calendar-15052.png
    64 मिनट में वह घड़ी पीछे हो जाएगी:
    clock-calendar-15046.png
    अतः, 24 घंटे में वह घड़ी पीछे हो जाएगी:
    clock-calendar-15040.png

  16. Question 16 of 24
    16. Question

    एक त्रुटीहीन (accurate) घड़ी में सुबह के 8 बजे हैं. घंटे की सुई के कितने डिग्री घूमने के बाद इस घड़ी में दोपहर का 2 बजेगा?

    Hint

    सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक में 6 घंटे होते हैं.

    घंटे की सूई द्वारा 6 घंटे में बनाया गया कोण
    clock-calendar-15034.png

  17. Question 17 of 24
    17. Question

    किसी घड़ी का सही समय का मिलान सुबह 5 बजे किया जाता है. यह घड़ी 24 घंटे में 16 मिनट पीछे हो जाती है. इस घड़ी द्वारा चौथे दिन रात्रि 10 बजे वास्तविक समय क्या होगा?

    Hint

    सुबह 5 बजे से चौथे दिन रात्रि 10 बजे तक का समय 89 घंटे है.

    अब इस घड़ी के 23 घंटे 44 मिनट, सही घड़ी के 24 घंटे के बराबर हैं.
    यानी, इस घड़ी के ³⁵⁶⁄₁₅ घंटे, सही घड़ी के 24 घंटे के बराबर हैं.

    इस प्रकार, इस घड़ी के 89 घंटे बराबर होगा सही घड़ी के:

    clock-calendar-15540.png
    = 90 घंटे के.

    अतः, वास्तविक समय रात्रि 11 बजे होगा.

  18. Question 18 of 24
    18. Question

    एक घड़ी जो कि 3 मिनट में 5 सेकेंड आगे हो जाती है, का सुबह 7 बजे सही समय का मिलान किया जाता है. उसी दिन जब यह घड़ी दोपहर के 4 बजकर 15 मिनट दिखा रही हो तो वास्तविक समय क्या होगा?

    Hint

    सुबह 7 बजे से सवा चार बजे तक का समय
    = 9 घंटे 15 मिनट = 555 मिनट

    अब, इस घड़ी के (3 मिनट+5 सेकंड) = 37⁄12 मिनट, सही घड़ी के 3 मिनट के बराबर है.

    इस घड़ी के 555 मिनट बराबर होगा, सही घड़ी के:
    clock-calendar-15534.png
    = 9 घंटे के.

    अतः वास्तविक समय, सुबह 7 बजे के 9 घंटे बाद यानी शाम 4 बजे होगा.

  19. Question 19 of 24
    19. Question

    एक घड़ी 15 मिनट प्रतिदिन आगे हो जाती है. इस घड़ी का सही समय का मिलान दोपहर 12 बजे किया जाता है. अगले दिन सुबह 4.00 बजे इस घड़ी द्वारा दर्शाया गया समय क्या होगा?

    Hint

    दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 4.00 बजे तक का समय
    = 16 घंटे

    घड़ी 24 घंटे में 15 मिनट आगे हो जाती है.
    अत: 16 घंटे में वह घड़ी 10 मिनट आगे हो जाएगी.
    अतः इस घड़ी द्वारा दिखाया गया समय प्रातः 4.10 बजे होगा.

  20. Question 20 of 24
    20. Question

    किसी घड़ी को दोपहर 1 बजे सही समय का मिलान किया जाता है. यदि यह घड़ी 1 घंटे में 1 मिनट आगे हो जाती हो तो उस घड़ी द्वारा उसी दिन इंगित  शाम 6 बजे पर वास्तविक समय क्या होगा?

    Hint

    दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक गलत घड़ी द्वारा इंगित समय अंतराल
    = 5 घंटे = 300 मिनट

    अब, इस घड़ी के 61 मिनट सही घड़ी के 60 मिनट के बराबर हैं.
    इस घड़ी के 300 मिनट बराबर होगा, सही घड़ी के (60/61)×300 मिनट के.
    = सही घड़ी के 456⁄61 घंटे

    यानी सही समय दोपहर 1 बजे के 456⁄61 घंटे के बाद होगा.
    इस प्रकार, वास्तविक समय 5 बजकर 555⁄61 मिनट होगा.

  21. Question 21 of 24
    21. Question

    दो घड़ियों को रविवार दोपहर 12 बजे सही समय का मिलान किया गया. एक घड़ी 24 घंटे में 2 मिनट आगे और दूसरी घड़ी 3 मिनट पीछे हो जाती है. सही समय क्या होगा जब प्रथम घड़ी बुधवार को 3 pm इंगित कर रही है?

    Hint

    रविवार को दोपहर 12 बजे से बुधवार को दोपहर 3 बजे तक का समय 75 घंटे है.
    पहली घड़ी के 24 घंटे 2 मिनट, सही घड़ी के 24 घंटे के बराबर हैं.
    पहली घड़ी का 1 घंटा = सही घड़ी के 24×(30/721) घंटे.
    पहली घड़ी के 75 घंटे = सही घड़ी के 24×30×(75/721) घंटे.
    = 54000/721 घंटे = 74 घंटे 53.7 मिनट.
    इसलिए उत्तर दोपहर 2:54 बजे है.

  22. Question 22 of 24
    22. Question

    किसी घड़ी में मिनट की सुई, घंटे की सुई को तीसरी बार ठीक प्रत्येक 3 घंटे 18 मिनट 15 सेकेंड में उस घड़ी के समयानुसार पार करती है. एक दिन में यह घड़ी कितना आगे (fast) या पीछे (slow) हो जाएगी?

    Hint

    मिनट की सुई 60 मिनट में 55 मिनट का स्पेस हासिल करती है.

    सही ढंग से चलने वाली घड़ी में, मिनट की सुई को घंटे की सुई को पार करना चाहिए, प्रत्येक:
    60×(60/55) मिनट  में.

    इसलिए उन्हें 3 बार पार करना चाहिए:
    3×60×(60/55) मिनट =196.36 मिनट  में.

    लेकिन त्रुटिपूर्ण घड़ी में, मिनट की सुई और घंटे की सुई, हर 3 घंटे, 18 मिनट और 15 सेकंड, यानी 198.25 मिनट के बाद मिलते हैं.
    इस प्रकार, घड़ी वास्तव में पीछे (slow) हो रही है (क्योंकि यह सामान्य घड़ी की तुलना में धीमी है).

    इसलिए त्रुटिपूर्ण घड़ी में 1 दिन (1440 मिनट) होगा:
    1440×(196.36/198.25) = 1426.27 मिनट का.

    अत: एक दिन में घडी पीछे (slow) होगा:
    =1440–1426.27=13.73 मिनट
    यानी, 13 मिनट और 50 सेकंड (लगभग)

  23. Question 23 of 24
    23. Question

    कोई घड़ी 24 घंटे में 5 मिनट आगे हो जाती है. सोमवार को सुबह 10 बजे इस घड़ी का सही समय का मिलान किया गया था. अगले रविवार को वास्तविक समय क्या होगा जबकि इस घड़ी में सुबह का 10ः30 बजा हो?

    Hint

    सोमवार को सुबह 10 बजे से रविवार को सुबह 10:30 बजे के बीच का समय
    = 6 दिन और ½ घंटा = 144.5 घंटा

    इस घड़ी का 24 घंटा + 5 मिनट (=289/12 घंटा), सही घड़ी के 24 घंटे के बराबर है.

    इस प्रकार, इस घड़ी के 144.5 घंटे
    = सही घड़ी के 144.5×24/(289/12) घंटे
    = 144 घंटे, यानी सही समय रविवार को सुबह 10 बजे है.

  24. Question 24 of 24
    24. Question

    एक घड़ी जो समान रूप से तेज (fast) है, सोमवार को दोपहर 12 बजे, 2 मिनट पीछे (slow) और अगले दिन दोपहर 2 बजे, 4 मिनट 48 सेकेंड आगे (fast) हो जाती है. किस समय यह घड़ी सही समय दिखा रही थी?

    Hint

    सोमवार को दोपहर 12 बजे से अगले सोमवार को दोपहर 2 बजे तक का समय
    = 7 दिन 2 घंटा = 170 घंटा.

    170 घंटे में घड़ी आगे हो जाती है
    clock-calendar-15322.png clock-calendar-15316.png
    अब, 170 घंटे में घड़ी 34/5 मिनट आगे हो जाती है.
    इस प्रकार, 2 घड़ी आगे होगी
    clock-calendar-15304.png
    वह घड़ी सोमवार को दोपहर 12 बजे के 2 दिन 2 घंटे बाद यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे सही समय दिखा रही थी.

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए
सामान्यज्ञान
गणित
तर्कशक्ति
समसामयिकी
  © Copyright - edudose.com
  • Facebook
  • Twitter
  •   Privacy Policy
  • Copyright Policy
  • About |Contact
Scroll to top