Time, Speed and Distance 2

  • यह Time, Speed and Distance पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक कार की चाल प्रत्येक घंटे 2 किमी बढ़ती है. यदि पहले एक घंटे में तय की गई दूरी 35 किमी थी तो 12 घंटे में तय की गई कुल दूरी क्या होगी?

अन्ना 5 बजे सुबह शहर B से शहर A की ओर जाता है. वह 2 घंटे 15 मिनट के लिए 80 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करता है. उसके बाद उसकी चाल कम होकर 60 किमी/घंटा हो जाती है. यदि दोनों शहरों के बीच की दूरी 350 किमी है, तो अन्ना शहर A किस समय पहुँचा है?

A और B किसी वृत्तीय ट्रेक का चक्कर लगाते हैं. वे 8 बजे सुबह समान बिन्दु से विपरीत दिशा में चलना प्रारंभ करते हैं. A और B एक घंटे में क्रमश: 2 चक्कर और 3 चक्कर लगाते हैं. सुबह 9:30 बजे से पहले वे दोनों एक-दूसरे को कितनी बार पार करेंगे?

एक वृत्तीय पथ की परिधि 726 मीटर है. दो व्यक्ति समान बिन्दु से और विपरीत दिशाओं में क्रमश: 3.75 किमी/घंटा और 4.5 किमी/घंटा की चाल से चलना प्रारंभ करते हैं. पहली बार वे एक-दूसरे से कब मिलेंगे?

किसी व्यक्ति को 45 मिनट में 6 किमी की दूरी तय करना है. यदि वह आधी दूरी कुल समय के दो तिहाई समय में तय करता है तो शेष समय में शेष दूरी को तय करने के लिए उसकी चाल किमी/घंटा में होनी चाहिएः

600 किमी के उड़ान में, कोई एअरक्राफ्ट खराब मौसम के कारण अपने सामान्य चाल से औसतन चाल 200 किमी/घंटा धीमे चाल से उड़ रहा है जिससे उसके उड़ान की अवधि 30 मिनट बढ़ जाती है. उस एअरक्राफ्ट के उड़ान की सामान्य अवधि क्या है?

200 मीटर की दूरी से पुलिस, एक चोर का पीछा करना शुरु करती है. चोर और पुलिस क्रमश: 10 किमी और 11 किमी प्रति घंटे की दर से दौड़ रहे थें. 6 मिनट के बाद उनके बीच की दूरी क्या है?

दो व्यक्ति दो भिन्न कसबों में रहते हैं जिनके बीच की दूरी 32 किमी है. वे दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए दोपहर 1 बजे क्रमश: 3.5 किमी और 4.5 किमी प्रति घंटे की दर से चलना प्रारंभ करते हैं. वे दोनों एक-दूसरे से कब मिलेंगे?

एक व्यक्ति एक घंटे में 11 मील की घुड़सवारी करता है लेकिन प्रत्येक सात मील के अंत में 5 मिनट के लिए रूकता है और घोड़ा बदलता है. उसे 96 मील की दूरी तय करने में लगभग कितना समय लगेगा?

शुब्बु बिन्दु O से 10ः00 बजे सुबह चलना प्रारंभ करता है. वह अजय को जो कि उसी दिशा में चल रहा है, को 11 बजे पीछे छोड़ देता है और भुवन जो कि विपरीत दिशा में चल रहा है को 12 बजे पार करता है. यदि भुवन की चाल शुब्बु की चाल का एक-चैथाई है तो अजय और भुवन एक-दूसरे को किस समय पार करेंगे?

बम्बई तक की यात्रा में एक पर्यटक 20 प्रतिशत की दूरी 10 किमी/घंटा की दर से, 60 प्रतिशत की दूरी 30 किमी/घंटा की दर से और शेष दूरी 20 किमी/घंटा की दर से तय करता है. कुल यात्रा में औसत चाल थी:

एक व्यक्ति अपनी आधी यात्रा पैदल 4 किमी/घंटा की दर से, एक-तिहाई यात्रा साइकिल से 12 किमी/घंटा की दर से और शेष यात्रा घोड़ागाड़ी पर 9 किमी/घंटा की दर से तय करता है. इस तरह से उसे पूरी यात्रा तय करने में 6 घंटे 12 मिनट लगते हैं. यात्रा की कुल दुरी हैः

एक रेलगाड़ी स्टेशन X से 5 बजे सुबह चलती है और स्टेशन Y, 9 बजे सुबह पहुँचती है. एक दूसरी रेलगाड़ी स्टेशन Y से 7 बजे सुबह चलती है और स्टेशन X, 10:30 बजे सुबह पहुँचती है. दोनों रेलगाड़ियाँ एक-दूसरे को किस समय पार करेंगे?

कोई व्यक्ति एक निश्चित दूरी टाॅय ट्रेन पर तय करता है. यदि ट्रेन प्रति घंटे 4 किमी और तेजी से चलती तो दूरी तय करने में 30 मिनट कम समय लगता. यदि प्रति घंटे 2 किमी धीमी गति से चलती तो दूरी तय करने में 20 मिनट ज्यादा समय लगता. दूरी ज्ञात करें.

एक व्यक्ति अपनी सामान्य चाल के 5/4 चाल से आॅफिस जाता है तो सामान्य समय से 30 मिनट पहले पहुँच जाता है. उसके आॅफिस पहुँचने का सामान्य समय अवधि क्या है?

मैरी 6 किमी/घंटा की चाल से 9 किमी जाॅग करती है. उसे अगले 1.5 घंटे में किस चाल से जाॅगिंग करना चाहिए कि पूरे जाॅगिंग अवधि की औसत चाल 9 किमी/घंटा हो जाये?

मोहन अपने घर की ओर 760 किमी की यात्रा करता है जिसमें से वह कुछ दुरी ट्रेन से और कुछ दुरी कार से तय करता है. यदि वह 160 किमी की यात्रा ट्रेन से और बाकी यात्रा कार से तय करता है तो उसे 8 घंटे लगते हैं. यदि वह 240 किमी की यात्रा ट्रेन से और बाकी यात्रा कार से करता है तो 12 मिनट ज्यादा समय लगता है. ट्रेन और कार की चाल क्रमश: हैः

600 किमी की यात्रा में यदि 120 किमी की यात्रा ट्रेन से और बाकी यात्रा कार से की जाती है तो 8 घंटे लगते हैं. यदि 200 किमी ट्रेन से और बाकी यात्रा कार से की जाती है तो 20 मिनट ज्यादा समय लगता है. ट्रेन और कार की चाल का अनुपात हैः

6000 किमी उड़ान के बाद, मौसम में खराबी के कारण किसी एयरक्राफ्रट की चाल 400 किमी/घंटा घटा दी जाती है. इससे पूरे उड़ान की अवधि 30 मिनट बढ़ जाती है. उस एअरक्राफ्ट के उड़ान की अवधि क्या है?

बिन्दु A और B एक हाइवे पर 70 किमी की दूरी पर हैं. एक कार बिन्दु A से और दूसरी कार बिन्दु B से एक ही समय में चलना प्रारंभ करते हैं. यदि वे एक ही दिशा में यात्रा करते हैं तो वे एक-दूसरे से 7 घंटे में मिलते हैं. लेकिन यदि वे एक-दूसरे की ओर यात्रा करते हैं तो वे एक-दूसरे से 1 घंटे में मिलते हैं. दोनों कारों की चाल क्रमश: हैः

एक वायुयान अपने निर्धारित समय से 30 मिनट विलम्ब से छूटता है और 1500 किमी की दूरी के गंतव्य स्थान तक अपने निर्धरित समय में पहुँचने के लिए अपने सामान्य चाल में प्रति घंटा 250 किमी की वृद्धि करता है. इसकी सामान्य चाल ज्ञात करें?

जब कोई व्यक्ति अपनी सामान्य चाल के ⁶⁄₅ चाल से चलकर अपने आॅफिस जाता है तो वह अपने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुँच जाता है. उसे आॅफिस पहुँचने का समय अवधि क्या है?

एक व्यक्ति B से K की ओर और एक दूसरा व्यक्ति K से B की ओर एक ही समय में चलना प्रारंभ करते हैं. एक-दूसरे को पार करने के बाद उन्हें अपनी यात्रा पूरी करने में क्रमश: 3⅓ और 4⅘ घंटे लगते हैं. यदि पहले व्यक्ति की चाल 12 किमी/घंटा हो, तो दूसरे व्यक्ति की चाल ज्ञात करें.

कोई व्यक्ति अपने पहले ट्रिप में 50 किमी की दूरी तय करता है. बाद के ट्रिप में वह तीन गुना तेज चलकर 300 किमी की दूरी तय करता है. उसके दोनों दूरी तय करने में लगे समय की तुलना करें.

एक कार का ड्राइवर कार को 36 किमी/घंटा की चाल से उस बस की ओर ले जा रहा है जो उससे 40 मीटर आगे है. 20 सेकण्ड के बाद बस उससे 60 मीटर पीछे हो जाती है. बस की चाल हैः

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर