समय चाल और दूरी प्रश्नावली

Time, Speed and Distance 1

  • यह Time, Speed and Distance पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक बस 43 घंटे में 2,924 किमी की दूरी तय करती है. बस की चाल क्या है?

एक रेलगाड़ी 26 घंटे में 1560 किमी की दूरी तय करती है. रेलगाड़ी की चाल क्या है?

एक कार 80 किमी/घंटा की चाल से 10 घंटे में अपनी यात्रा पूरी करती है. यदि यही दूरी 8 घंटे में तय करनी हो तो कार की गति और कितनी ज्यादा होनी चाहिए?

एक व्यक्ति 10 किमी/घंटा की चाल से चलता है. प्रत्येक 1 किलोमीटर के बाद वह 5 मिनट आराम करता है. 5 किमी की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?

एक कार 40 किमी/घंटा की प्रारंभिक चाल से चलना प्रारंभ करती है और उसकी चाल प्रति घंटे 5 किमी/घंटा बढ़ रही है. इसे 385 किमी की दूरी तय करने में कितने घंटे लगेंगे?

दो व्यक्तियों ने 54 किमी की दूरी तय करने का निश्चय किया. पहले ने अपनी यात्रा 8 किमी/घंटा की चाल से तय किया. दूसरे ने अपनी यात्रा आधे घंटे बाद प्रारंभ की और 15 मिनट पहले पूरा कर लिया. दोनों व्यक्तियों की चालों का अनुपात ज्ञात करें.

किसी खेल के मैदान में जोगिंग ट्रेक की परिधि 726 मीटर है. प्रदीप और उनकी पत्नी समान बिन्दु से चलना प्रारंभ करते हैं और एक-दूसरे की विपरीत दिशा में क्रमश: 4.5 किमी/घंटा और 3.75 किमी/घंटा की चाल से चलते हैं. वे पहली बार कितनी देर में मिलेंगे?

दो कार A और B 88 किमी की दूरी पर है और एक-दूसरे की ओर आ रहे हैं. यदि उन कारों की चालों का अनुपात 5:6 और कार B की चाल 90 किमी/घंटा हो, तो वे कितने समय बाद एक-दूसरे से मिलेंगे?

एक कार 15 किमी/घंटा की गति से 45 किमी. की दूरी तय करती है. यह अगले 50 किमी की यात्रा 25 किमी/घंटा की गति से और अंतिम 25 किमी की यात्रा 10 किमी/घंटा की गति से पूरी करती है. कार की औसत गति क्या है?

एक कार 9 घंटे में 540 किमी की दूरी तय करती है. एक ट्रेन की गति इस कार की गति से दुगुनी है. ट्रेन की गति का दो-तिहाई एक बाइक की गति है. बाइक 5 घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?

एक ट्रेन और कार की गति का अनुपात क्रमश: 18:13 है. एक बस ने 12 घंटे में 480 किमी की दूरी तय की है. बस की गति ट्रेन की गति का पांच बटा नौ है. 5 घंटे में कार कितनी दूरी तय करेगी?

एक बाइक 64 किमी/घंटा की गति से 8 घंटे में अमुक दूरी तय करती है. यदि यही दूरी लगभग 6 घंटे में कवर करनी हो तो बाइक की गति लगभग कितनी होनी चाहिए?

एक मोटर 70 किमी/घंटा की चाल से चलना प्रारंभ करती है और इसकी चाल प्रत्येक दो घंटे में 10 किमी बढ़ रही है. कितने घंटे में यह 350 किमी की दूरी तय करेगी?

सुरेश किसी निश्चित स्थान को पैदल जाने और वहाँ से वापस स्कूटर द्वारा आने में 6 घंटा 30 मिनट का समय लगता है. यदि वह दोनों तरफ की यात्रा स्कूटर से करता तो वह 2 घंटा 10 मिनट का समय बचाता. यदि वह दोनों तरफ की यात्रा पैदल करता तो कितना समय लगता?

एक चोर दोपहर 2:30 बजे एक कार चुराकर 60 किमी/घंटा की चाल से ले जाता है. 3 बजे शाम में चोर का पता चल जाता है और कार का मालिक एक दूसरी कार से 75 किमी/घंटा की चाल से उसका पीछा करता है. वह चोर को कब पकड़ेगा?

एक व्यक्ति कोई निश्चित दूरी पैदल तय करता है और वापस घोडे़े पर सवार होकर आता है. इसमें उसे 6¼ घंटे लगते हैं. यदि वह जाने और फिर वापस आने की दूरी पैदल तय करता तो उसे 7¾ घंटे लगते. उसे घोड़े पर सवार होकर जाने और फिर वापस आने में कितना समय लगता?

किसी स्थान पर 20 पोल स्थित हैं जिसमें से प्रत्येक पोल के बीच एक नियत दूरी है. एक कार 12वें पोल तक पहुँचने में 24 सेकण्ड लगाता है. अंतिम पोल तक पहुँचने में उसे कितना समय लगेगा?

200 मीटर परिधि वाले एक स्टेडियम के चारों ओर, 800 मीटर रेस़ प्रतियोगिता में सबसे तेज धावक सबसे धीमा धावक से रेस़ के पाँचबे मिनट मिलता है. यदि सबसे तेज धावक की चाल, सबसे धीमा धावक से दुगुनी हो, तो सबसे तेज धावक को दौड़ पूरा करने में कितना समय लगा?

R और S, 10 बजे दिन में क्रमश: 3 किमी/घंटा और 4 किमी/घंटा की चाल से एक दूसरे की ओर चलना प्रारंभ करते हैं. शुरू में वे एक दूसरे से 17.5 किमी की दूरी पर थे. वे एक-दूसरे से किस समय मिलेंगे?

कार C₁ और C₂ किसी स्थान को क्रमश: 30 किमी/घंटा और 45 किमी/घंटा की चाल से जाती है. यदि यात्रा पूरी करने में कार C₂, C₁ से 2½ घंटे कम समय लेती है, तो उस स्थान की दूरी हैः

यदि मैं 4 किमी/घंटा की चाल से चलता हूँ तो मेरी बस 10 मिनट के लिए छूट जाती है. यदि मैं 5 किमी/घंटा की चाल से चलता हूँ तो मैं बस के आने के 5 मिनट पहले ही पहुँच जाता हूँ. बस पकड़ने के लिए मैं कितनी दूरी तय करता हूँ?

500 किमी की यात्रा में एक कार प्रति घंटे एक बस की अपेक्षा 25 किमी तेजी से जाती है. यदि बस कार की अपेक्षा 10 घंटे ज्यादा समय लेती है, तो बस और कार की चाल क्रमश: हैः

4.5 किमी दूरी पर स्थित किसी स्थान पर पहुँचने के लिए A, B से 3 मिनट बाद चलना प्रारंभ करता है. B अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचने के बाद तुरंत वापस आना शुरू करता है और 1 किमी चलने के बाद A से मिलता है. यदि A, 18 मिनट में 1 किमी चलता है, तो B की चाल क्या हैं?

एक धावक प्रतिदिन 400 मीटर के ट्रेक का 9 चक्कर लगाता है. चार क्रमिक दिनों में उसके दौड़ने का समय (मिनट में) क्रमश: 88, 96, 89 और 87 है. धावक औसतन कितने मीटर/मिनट की दूरी तय करता है?

एक कार 420 किमी की दूरी एक नियत चाल के साथ तय करती है. यदि इसकी चाल प्रति घंटे 10 किमी ज्यादा होती तो इस दूरी को तय करने में 1 घंटा कम समय लगता. कार की चाल ज्ञात करें.

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर