Ratio and Proportion 2

  • यह Ratio and Proportion पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक काॅलेज में लड़के और लड़कियों की संख्या का अनुपात 7:8 है. यदि लड़के और लड़कियों की संख्या में क्रमशः 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत वृद्धि होती है तो नया अनुपात क्या होगा?

किसी संख्या को किस अनुपात में बाँटा जाए ताकि पहले भाग का ¼ और दूसरे भाग का ⅓ मिलकर, मूल संख्या के ½ के बराबर हो?

जिंक और काॅपर को एक साथ 9:11 के अनुपात में गलित किया गया. यदि इसमें 28.8 किग्रा जिंक मिला हुआ है तो गलित मिश्रण का भार क्या है?

कोई आइसक्रीम विक्रेता दो प्रकार का आइसक्रीम बेचता है - वनीला और चाॅकलेट. शुक्रवार को बिके हुए वनीला और चाॅकलेट कोन का अनुपात 2:3 था. यदि उसने 4 और वनीला कोन बेचा होता तो उसके वनीला और चाॅकलेट कोनों का अनुपात 3:4 हो जाता. उसने शुक्रवार को कितना वनीला कोन बेचा था?

तीन संख्याओं का योग 98 है. यदि पहली और दूसरी संख्या का अनुपात 2:3 और दूसरी और तीसरी संख्या का अनुपात 5:8 है, तो दूसरी संख्या है:

एक पार्टी में महिला और पुरुषों की संख्या का अनुपात 1:2 था लेकिन जब 2 महिला और 2 पुरुष पार्टी छोड़कर चले जाते हैं तो अनुपात 1:3 हो जाता है. मूल रूप से पार्टी में कितने व्यक्ति मौजूद थे?

एक व्यक्ति अपनी संपत्ति का बंटवारा इस प्रकार करता है कि पुत्र और पत्नी के हिस्से और पत्नी और पुत्री के हिस्से का अनुपात 3:1 है. यदि पुत्री को, पुत्र से ₹10,000 कम मिलता है तो संपत्ति का मूल्य ज्ञात करें.

मिसेस X अपने पति के लिए कुछ शर्ट और टाई खरीदने में ₹535 खर्च करती है. यदि प्रत्येक शर्ट का मूल्य ₹43 और प्रत्येक टाई का मूल्य ₹21 हो, तो उसके द्वारा खरीदे गये कमीज और टाई का अनुपात क्या है?

किन्हीं दो रेलवे स्टेशनों के बीच प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग में यात्रा कर रहे यात्रियों की संख्या का अनुपात 1:50 है जबकि उनके किराये का अनुपात 3:1 है. यदि किसी विशिष्ट दिन, इन स्टेशनों के बीच यात्रा कर रहे यात्रियों से ₹1325 का राजस्व संग्रहित किया गया तो द्वितीय वर्ग के यात्रियों से संग्रहित की गई राशि क्या थी?

दो स्टेशनों के बीच पहले, दूसरे और तीसरे वर्गों के रेलवे किरायों का अनुपात 8:6:3 था. पहले और दूसरे वर्ग का किराया क्रमशः 1/6 और 1/12 घट गया. यदि एक वर्ष के दौरान पहले, दूसरे और तीसरे वर्ग के यात्रियों का अनुपात 9:12:26 था और टिकटों की बिक्री से संग्रहित कुल राशि ₹1088 थी तो पहले वर्ग से संग्रहित धनराशि ज्ञात करें.

A और B के आय का अनुपात 3:2 और खर्चे का अनुुपात 5:3 है. यदि दोनों ₹200 बचाता है, तो A की आय क्या है?

किसी धनराशि को A, B और C के बीच 3¾:4:5.5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है. यदि सबसे कम हिस्सा ₹30 है, तो वह धनराशि क्या है?

एक सेमिनार के प्रारंभ में, पुरुष सहभागी और महिला सहभागी की संख्याओं का अनुपात 3:1 था. चाय-ब्रेक तक 16 सहभागी सेमिनार छोड़कर चले गए और 6 महिला सहभागी सेमिनार में आ गये. अब पुरुष और महिला सहभागियों की संख्या का अनुपात 2:1 हो गया. सेमिनार के प्रारंभ में कुल सहभागियों की संख्या क्या थी?

सुषमा और करिश्मा की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 6:7 है. 8 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 8:9 होगा. 12 वर्ष बाद उनकी आयु का क्रमशः अनुपात क्या होगा?

स्मिता और कविता की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 3:8 है. अब से सात वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 4:9 होगा. कविता की वर्तमान आयु कितनी है?

एक आदमी और उसके पुत्र की औसत आयु 48 वर्ष है. उनकी उम्र का अनुपात क्रमशः 5:3 है. पुत्र की आयु कितनी है?

निशी और विनी की आयु क्रमशः 6:5 के अनुपात में है. 9 वर्ष बाद इनकी आयु का अनुपात 9:8 होगा. उनकी आयु के बीच क्या अंतर है?

अरूण और दीपक के वर्तमान आयु में 14 वर्ष का अंतर है. सात वर्ष पहले उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 5:7 था. दीपक की वर्तमान आयु कितनी है?

इस समय मीना की आयु अपनी बेटी से 8 गुना है. अब से आठ वर्ष बाद मीना और उसकी बेटी की आयु क्रमशः 10:3 के अनुपात में होगी. मीना की वर्तमान आयु क्या है?

एक पिता और पुत्र की आयु का अनुपात क्रमशः 17:7 है. छह वर्ष पूर्व यह अनुपात क्रमशः 3:1 था. पिता की वर्तमान आयु कितनी है?

स्वाति और तृप्ति की वर्तमान आयु का क्रमशः अनुपात 4:5 है. अब से 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 6:7 होगा. इनकी आयु के बीच कितना अंतर है?

तीन लड़कों की औसत आयु 25 वर्ष है और उनकी आयु का अनुपात 3:5:7 है. तो सबसे छोटे लड़के की आयु हैः

एक बैग में एक रुपया, 50 पैसे, और 25 पैसे के सिक्के समान संख्या में मौजूद हैं. यदि बैग में कुल ₹35 मौजूद है तो उसमें प्रत्येक प्रकार के कितने सिक्के हैं?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर