अनुपात और समानुपात प्रश्नावली

Ratio and Proportion 1

  • यह Ratio and Proportion पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

पिंकू रिंकू और टिंकू आपस में ₹4200 की राशि क्रमशः 7:8:6 के अनुपात में बांटते हैं. इनमें से प्रत्येक के हिस्से में ₹200 जोड़े जाएं, तो उनकी राशि के हिस्सों का नया अनुपात क्रमशः क्या होगा?

एक स्कूल में छात्रों की कुल संख्या 3250 है. यदि उस स्कूल में लड़कियों की संख्या 1495 है, तो लड़कों की कुल संख्या का लड़कियों की कुल संख्या से कितना अनुपात है?

रिंकू और पूजा ने आरंभ में ₹5,100 और ₹6,600 के साथ एक कारोबार शुरू किया. यदि कुल लाभ ₹2,730 हुआ तो उसमें रिंकू का हिस्सा कितना था?

धन की एक अमुक राशि A, B और C के बीच क्रमशः 3:4:5 के अनुपात में बांटी जानी है; धन की एक और राशि E और F के बीच बराबर-बराबर बांटी जानी है. यदि F को A से ₹1050 कम मिले हैं तो B को कितनी राशि मिली?

एक स्कूल में लड़कों की कुल संख्या लड़कियों की कुल संख्या से 15 प्रतिशत अधिक है. स्कूल में कुल लड़कों का कुल लड़कियों से क्रमशः अनुपात कितना है?

निम्नलिखित समीकरण में दोनों प्रश्नचिह्नों के स्थान पर क्या आएगा?
61647.png

यदि A:B:C = 2:3:4,
तो 61634.png बराबर हैः

किसी धन-राशि को A, B, C और D के बीच में 5:2:4:3 अनुपात से वितरित किया जाता है. यदि C को D से ₹1000 ज्यादा मिलता है तो B का हिस्सा क्या है?

गणित, भौतिकी और जीवविज्ञान के सीटों का अनुपात क्रमशः 5:7:8 है. इन सीटों में क्रमशः 40 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 75 प्रतिशत के वृद्धि का प्रस्ताव आया. इन विषयों में वृद्धि हुई सीटों का अनुपात क्रमशः क्या होगा?

A और B की कमाई का अनुपात क्रमशः 4:7 है. यदि A की कमाई में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई और B की कमाई में 25 प्रतिशत की कमी हुई, तो उनकी कमाई का नया अनुपात क्रमशः 8:7 बन जाता है, A की कमाई कितनी है?

एक काॅलेज में कला और वाणिज्य संकाय में विद्यार्थी क्रमशः 4ः5 के अनुपात में थे. जब वाणिज्य संकाय में 65 और विद्यार्थी शामिल हो जाते हैं तो यह अनुपात क्रमशः 8ः11 हो जाता है. कला संकाय में कितने विद्यार्थी हैं?

एक कक्षा में लड़के और लड़कियों के बीच का अनुपात 6:5 है. 8 अधिक लड़के कक्षा में भर्ती हों और दो लड़कियां कक्षा छोड़ दें तो नया अनुपात क्रमशः 11:7 हो जाता है. अब कक्षा में कितने लड़के हैं?

यदि सुनील के वेतन का ½, राजन के वेतन के ⅖ के बराबर है. यदि उनका कुल वेतन ₹36,000 है तो राजन का वेतन ज्ञात करें.

एक तिकोन के 'सबसे बड़े' और 'दूसरे सबसे बड़े' कोण क्रमशः 13:12 के अनुपात में हैं. सबसे छोटा कोण, अन्य दोनों कोणों के योग का 20 प्रतिशत है. 'सबसे छोटा' कोण और 'दूसरा सबसे बड़ा' कोणों का योग क्या है?

श्री पंडित के पास 950 सोने के सिक्के थे. ये सिक्के उसने अपनी तीन बेटियां ललिता, अमिता और नीता में बांट दिए. ललिता ने 25 सोने के सिक्के अपने पति को दिए, अमिता ने 15 सोने के सिक्के दान में दिए और नीता ने 30 सोने के सिक्कों से आभूषण बनवाये. उसके पास बचे सिक्कों का नया क्रमशः अनुपात 20:73:83 था. अमिता को श्री पंडित से कितने सोने के सिक्के मिले थे?

A, B और C के वेतन का अनुपात क्रमशः 3:5:7 है. यदि उनके वेतन में क्रमशः 50 प्रतिशत, 60 प्रतिशत और 50 प्रतिशत वृद्धि होती है तो उनके वेतन का नया अनुपात क्या होगा?

नर्मदा सरोवर बचाओ (एन.एस.बी) प्रदर्शन के दौरान मिस पाटकर के समर्थक और पुलिस का अनुपात 9:1 था. प्रति तीन पुलिस द्वारा पाँच एन.एस.बी समर्थकों के औसत से 135 एन.एस.बी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया. प्रदर्शन में कुल कितने एन.एस.बी समर्थक थे?

किसी मानचित्र का पैमाना 1 सेमी का ¾ = 1 किमी है. यदि मानचित्र में दो शहरों के बीच की दूरी 60 सेमी हो, तो वास्तविक दूरी हैः

एक स्कूल में लड़कों की संख्या और लड़कियों की संख्या का अनुपात 2:5 है. यदि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 350 हो, तो लड़कियों की संख्या ज्ञात करें.

A, B और C के वेतन का अनुपात 2:3:5 है. यदि उनके वेतन में क्रमशः 15 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो उनके वेतनों का नया अनुपात क्या होगा?

एक एक्सप्रेस ट्रेन में 'A.C. शयनयान कक्ष', 'प्रथम कक्ष' और 'शयनयान कक्ष' में यात्रा कर रहे यात्रियों की संख्या का अनुपात 1ः2ः7 है और इन कक्षों के किराये का अनुपात 5:4:2 है. यदि इस ट्रेन की कुल आय ₹54,000 हो, तो 'A.C. शयनयान कक्ष' की आय क्या है?

वह अनुपात क्या होगा जिसमें दोनों राशियों का अंतर 40 और उसका मान ²⁄₇ हो?

एक फोटोग्राफ जिसकी माप 62310.png है, को इतना बड़ा करना है कि उसकी लंबाई 4 इंच हो जाये. फोटोग्राफ की चौड़ाई कितनी इंच बढ़ेगी?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर