Pipes and Cisterns 2

  • यह Pipes and Cisterns पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

दो नल किसी टंकी को क्रमशः 15 मिनट और 12 मिनट में भर सकता है. एक तीसरा नल इस टंकी को 20 मिनट में खाली कर सकता है. यदि सभी नलों को एक ही समय में खोल दिया जाता है, तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?

दो नल किसी टंकी को क्रमशः 20 और 30 मिनट में भर सकता हैं. इस आयताकर टंकी के ठीक आधे स्तर पर एक निकासी नल लगा हुआ है जो एक मिनट में 50 लीटर पानी बाहर निकालता है. यदि निकासी नल खुला हुआ होता है तो खाली टंकी 24 मिनट में भर जाती है. टंकी का आयतन क्या है?

दो नल अलग-अलग, किसी टंकी को क्रमशः 10 मिनट और 15 मिनट में भर सकता है और यदि निकासी नल खुला होता है तब दोनों नल साथ मिलकर टंकी को 18 मिनट में भरते हैं. निकासी नल टंकी को कितनी देर में खाली कर सकता है?

एक टंकी भरने वाला पाइप A, दुसरे पाइप B की अपेक्षा 3 गुना तेजी से भरता है और किसी टंकी को भरने में, B की अपेक्षा 10 मिनट कम समय लेता है. यदि केवल पाइप B खुला हुआ हो तो टंकी को भरने में लगा समय ज्ञात करें.

दो पाइप A और B किसी टंकी को क्रमशः 15 और 12 घंटे में भर सकता है. तीन चौथाई समय के लिए पाइप केवल B को खोला जाता है और बाकी समय के लिए दोनों पाइपों को खोल दिया जाता है. कितने घंटे में टंकी भरेगी?

एक पानी की टंकी में तीन नल A, B और C लगे हुए हैं. A, चार बालटी को 24 मिनट में भरता है, B, 8 बालटी को 1 घंटे में भरता है और C, 2 बालटी को 20 मिनट में भरता है. यदि सभी नलों को एक साथ खोल दिया जाता है तो भरी हुई टंकी 2 घंटे में खाली हो जाती है. यदि एक बालटी में 5 लीटर पानी रह सकता है, तो टंकी की क्षमता क्या है?

एक पम्प किसी टैंक को भरने और खाली करने, दोनों कामों में उपयोग में लाया जा सकता है. टैंक की क्षमता 2400 m³ है. प्रति मिनट पम्प के खाली करने की क्षमता, प्रति मिनट पम्प के भरने की क्षमता से 10 m³ उच्चतर है. टैंक को खाली करने में पम्प को भरने में लगे समय की अपेक्षा 8 मिनट कम समय लगता है. पम्प के भरने की क्षमता को ज्ञात करें?

यदि कोई पाइप किसी टंकी को भरने में 5 मिनट का समय लेता है. टंकी भरने के दौरान निकासी पाइप (जो भरने वाला पाइप के समान आकार और बहाव वाला है) को 2 मिनट के लिए खोल दिया जाता है, तो टंकी कितनी देर में भरेगी?

किसी टंकी में तीन पाइप A, B और C लगे हुए हैं. पाइप A और B टंकी को क्रमशः 4 और 5 घंटे में भर सकता है और पाइप C इसे 2 घंटे में खाली कर सकता है. यदि इन पाइपों को क्रमशः 1 am, 2 am और 3 am पर खोला जाता है तो टंकी कब खाली होगी?

एक पाइप किसी टंकी को 6 घंटे में भर सकता है. इसके नीचे के हिस्से में एक छिद्र होने के कारण यह टंकी 7 घंटे में भरती है. जब टंकी पूरी भर जाती है तो इसे छिद्र द्वारा खाली होने में कितना समय लगेगा?

एक टंकी सामान्यत: 8 घंटे में भर जाती है लेकिन यह 2 घंटे अधिक समय लेती है क्योंकि इसके नीचे के हिस्से में एक छिद्र है. यदि टंकी पूरी भरी हुई है तो इसे छिद्र द्वारा खाली होने में कितना समय लगेगा?

एक इलैक्ट्रिक पम्प किसी टंकी को 3 घंटे में भर सकता है. टंकी में छिद्र होने के कारण इसे भरने में 3.5 घंटे लगते हैं. छिद्र द्वारा टंकी को खाली करने में लगा समय ज्ञात करें यदि टंकी पूरी भरी हुई है?

दो पाइप A और B किसी टंकी को क्रमशः 20 घंटे और 30 घंटे में भर सकता है. टंकी को भरने के लिए दोनों पाइपों को खोल दिया गया लेकिन जब टंकी का एक तिहाई भाग भर गई तब एक छिद्र उत्पन्न हो जाने के कारण दोनों पाइपों द्वारा भरे गये पानी का एक तिहाई पानी बाहर निकल गया. टंकी को भरने में लगा कुल समय है:

तीन पाइप A, B और C किसी खाली टंकी को क्रमशः 30 मिनट, 20 मिनट और 10 मिनट में भर सकता है. खाली टंकी को भरने के लिए तीनों पाइपों को खोल दिया गया. A, B और C क्रमशः रासायनिक विलयन P, Q और R छोड़ता है. 3 मिनट के बाद टंकी में विलयन R का भाग क्या है?

एक टंकी दो पाइपों के द्वारा अलग-अलग क्रमशः 12 और 16 मिनट में भर सकती है. कुछ समय के लिए दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है लेकिन कुछ अवरोध उत्पन्न हो जाने के कारण पहले पाइप से कुल पानी की मात्रा का केवल 7/8 भाग ही भर पाता है और दूसरे पाइप से कुल पानी की मात्रा का केवल 5/6 भाग ही भर पाता है. अवरोध समाप्त होने के 3 मिनट बाद ही टंकी भर भर जाती है. अवरोध से पहले टंकी में पानी कितनी देर में भरा था?

एक ज्वालामुखीय गड्डे (शंक्वाकार) का व्यास 125 मीटर और गहराई 10 मीटर है. तेज बारिश होने के कारण गड्डा 4 घंटे में भर जाता है. गड्डे में पानी के बहाव की दर ज्ञात करें?

4 सेमी त्रिज्या वाले एक पाइप से प्रति सेकण्ड 3 मीटर पानी का बहाव होता है. 40 मीटर चौड़े और 8 मीटर गहरे टंकी को इस पाइप से भरने में कितने घंटे लगेंगे यदि पाइप से पानी का पूर्ण बहाव हो?

एक निकासी पाइप पूरी भरी हुई टंकी को 10 घंटे में खाली कर देता है. यदि भरने वाला पाइप, जिससे 8 लीटर/मिनट की दर से पानी का बहाव है, को भी खोल दिया जाता है तो निकासी को टंकी खाली करने में 6 घंटे ज्यादा लगते हैं. टंकी की क्षमता ज्ञात करें?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर