नल एवं टंकी प्रश्नावली

Pipes and Cisterns 1

  • यह Pipes and Cisterns पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

दो नल किसी टंकी को क्रमशः 12 और 18 मिनट में भर सकता है. दोनों नल 2 मिनट के लिए खोल दिए जाते हैं और फिर पहले नल को बंद कर दिया गया. अब टंकी को भरने में और कितने मिनट लगेंगे?

दो पाइप A और B किसी टंकी को क्रमशः 10 मिनट और 15 मिनट में भर सकता है. दोनों पाइप को एक साथ खोल दिया गया लेकिन 3 मिनट के बाद पाइप B को बंद कर दिया गया. टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?

दो पाइप A और B किसी टंकी को क्रमशः 12 मिनट और 16 मिनट में भर सकता है. दोनों पाइप को एक साथ खोल दिया गया लेकिन टंकी भरने से 4 मिनट पहले पाइप A को बंद कर दिया गया. टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?

दो नल A और B अलग-अलग एक टंकी को क्रमशः 45 और 40 मिनट में भर सकते हैं. दोनों नल एक साथ उस टंकी को भरना शुरू करते हैं लेकिन नल A कुछ मिनटों के बाद बंद हो जाता है और नल B टंकी के शेष भाग को 23 मिनट में भर देता है. कितने मिनट के बाद नल A बंद हो गया था?

तीन पाइप A, B और C किसी टंकी को अलग-अलग क्रमशः 3, 4 और 6 मिनट में भर सकता है. पाइप A को पहले खोला गया, 1 मिनट के बाद पाइप B को खोला गया और A के खोलने के 2 मिनट बाद C को भी खोल दिया गया. टंकी को पूरी तरह से भरने में लगा समय ज्ञात करें?

तीन नल A, B और C किसी टंकी को क्रमशः 12, 15 और 20 घंटे में भर सकता है. यदि नल A पूरे समय के लिए खुला हो और नल B और C में से प्रत्येक को बारी-बारी से 1 घंटे के लिए खोला गया हो, तो टंकी को भरने में लगा समय होगाः

एक गर्म पाइप किसी टंकी को भरने मे एक ठंडे पाइप की अपेक्षा 3 मिनट अधिक समय लेता है. दोनों पाइप एक साथ मिलकर टंकी को 6 मिनट 40 सेकण्ड में भरते हैं. अकेले ठंडे पाइप द्वारा टंकी को भरने में लगा समय हैः

दो पाइप P और Q किसी टंकी को क्रमशः 24 घंटे और 32 घंटे में भरता है. यदि दोनों पाइप एक साथ खोल दिये जाएँ तो बताएँ कि पहले पाइप को कब बंद करना चाहिए जिससे टंकी ठीक 16 घंटे में भर सके?

यदि दो पाइप साथ-साथ कार्य करें तो एक जलाशय 12 घंटे में भर जाता है. पहला पाइप जलाशय को दूसरे पाइप की अपेक्षा 10 घंटे अधिक तेजी से भरता है. तेजी से भरने वाले पाइप से जलाशय को भरने में कितने घंटे लगेंगे?

किसी टंकी में दो भरने वाला नल (जो टंकी को क्रमशः 12 मिनट और 15 मिनट में भरता है) और एक खाली करने वाला नल है. जब तीनों नलों को एक साथ खोल दिया जाता है, तो खाली टंकी को भरने में 20 मिनट लगता है. टंकी को खाली करने में खाली करने वाला नल कितना समय लेगा?

एक नल किसी टंकी को 2 घंटे में भर सकता है तथा दूसरा नल टंकी को 3 घंटे में खाली कर सकता है. यदि दोनों नल एक साथ खोल दियें जाएं तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?

दो पाइप किसी टंकी को क्रमशः 20 और 24 घंटे में भर सकता है और एक तीसरा पाइप 3 गैलन प्रति मिनट की दर से खाली कर सकता है. तीनों पाइप एक साथ मिलकर टंकी को 15 मिनट में भर सकता है. टंकी की क्षमता हैः

नल A किसी पानी टंकी को 25 मिनट में भर सकता है, नल B उसी टंकी को 40 मिनट में भर सकता है और नल C उस टंकी को 30 मिनट में खाली कर सकता है. यदि तीनों नल एक साथ खोल दिये जाएं तो कितने मिनट में टंकी पूरी तरह से भरेगी या खाली होगी?

एक पानी की टंकी का ⅖ भाग भरा हुआ है. पाइप A टंकी को 10 मिनट में भर सकता है और पाइप B इसे 6 मिनट में खाली कर सकता है. यदि दोनों पाइप एक साथ खोल दिये जाएं तो टंकी को पूरी तरह से भरने या खाली होने में कितना समय लगेगा?

एक नल किसी टंकी को 16 मिनट में भर सकता है तथा दूसरा नल उसी टंकी को 8 मिनट में खाली कर सकता है. यदि टंकी का 1/2 भाग भरा हुआ है और दोनों नलों को एक साथ खोल दिया जाता है तो टंकी भरेगी या खाली होगी? इसे खाली या भरने में कितना समय लगेगा?

एक पाइप किसी टंकी को 15 मिनट में भर सकता है तथा दूसरा पाइप उसी टंकी को 10 मिनट में भर सकता है. एक तीसरा पाइप टंकी को 5 मिनट में खाली कर सकता है. प्रारम्भ में पहले दो पाइपों को 4 मिनट के लिए खोला जाता है तदुपरांत तीसरे पाइप को भी खोला जाता है. टंकी को खाली होने में कितना समय लगेगा?

किसी टंकी को पाइप A और B क्रमशः 5 घंटे और 6 घंटे में भर सकता है. पाइप C इस टंकी को 12 घंटे में खाली कर सकता है. यदि तीनों पाइप एक साथ खोल दिये जाएँ तो टंकी कितनी देर में भरेगी?

तीन पाइप A, B, और C किसी टंकी से जुड़ा हुआ है. A और B टंकी को क्रमशः 20 और 30 मिनट में भर सकता है, जबकि C इसे 15 मिनट में खाली कर सकता है. यदि A, B और C में से प्रत्येक को एक-एक करके 1 मिनट के लिए खोला जाता है तो टंकी कितनी देर में भरेगी?

एक पानी की टंकी में 6 पाइपों को फिट किया गया है. इसमें से कुछ भरने वाला पाइप है और अन्य टंकी खाली करने वाला पाइप है. प्रत्येक भरने वाला पाइप टंकी को 9 घंटे में भर सकता है और प्रत्येक खाली करने वाला पाइप टंकी को 6 घंटे में खाली कर सकता है. सभी पाइपों को खोल देने पर खाली टंकी 9 घंटे में भर जाती है. टंकी भरने वाले पाइप की संख्या है?

दो पाइप A और B किसी टंकी को क्रमशः 15 घंटे और 20 घंटे में भर सकता है जबकि एक तीसरा पाइप C भरी हुई टंकी को 25 घंटे में खाली कर सकता है. प्रारंभ में सभी तीनों पाइपों को खोल दिया गया. 10 घंटे बाद C को बंद कर दिया गया. टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर