Percentage 3

  • यह Percentage पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक पेज का फोटोकाॅपी करने का मूल्य ₹1 है. 1000 काॅपी के बाद प्रत्येक काॅपी पर 2 प्रतिशत की छूट दी जाती है. 5000 पेज के फोटोकाॅपी का मूल्य क्या होगा?

रवि का वेतन, अमित के वेतन का 150 प्रतिशत है. अमित का वेतन, राम के वेतन का 80 प्रतिशत है. राम और रवि के वेतनों का अनुपात क्या है?

एक गाँव की जनसंख्या 10,000 है. यदि पहले वर्ष इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि होती है, दूसरे वर्ष में 20 प्रतिशत की वृद्धि और बहुत से लोगों के बाहर जाने के कारण तीसरे वर्ष में 5 प्रतिशत की कमी हो जाती है तो तीन वर्ष बाद गाँव की जनसंख्या क्या होगी?

एक काॅलेज में दाखिला होना या न होना उस काॅलेज में होने वाली प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने पर निर्भर है. प्रत्येक योग्य विद्यार्थियों में से 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर लिया और प्रत्येक अयोग्य विद्यार्थियों में से 25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास किया हो तो योग्य विद्यार्थियों की संख्या का प्रतिशत है:

एक सोसायटी में, 30 प्रतिशत निवासी पुरुष हैं जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और 40 प्रतिशत निवासी महिला हैं जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है. यदि उस सोसाइटी में 24 बच्चे हैं तो कुल निवासियों की संख्या क्या है?

एक कक्षा में 40 प्रतिशत लड़के, लड़कियों की संख्या का ½ के बराबर है और लड़कियों की संख्या 20 है. कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या हैः

एक स्कूल में, 20 प्रतिशत विद्यार्थी 8 वर्ष से कम आयु के हैं. 8 वर्ष से ज्यादा आयु वाले विद्यार्थियों की संख्या, 8 वर्ष वाले विद्यार्थियों की संख्या जो कि 48 है, का ⅔ है. स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या क्या है?

एक धनात्मक संख्या में 6 से गुणा करने की जगह गलती से 6 से विभाजित कर दिया जाता है. सही उत्तर में हुई प्रतिशत त्रुटि क्या है?

एक अफसर अपने वेतन का 10 प्रतिशत घर के किराये, शेष का 20 प्रतिशत आने-जाने के लिए वाहनों पर पुन: शेष वेतन में से 20 प्रतिशत आयकर पर और बचे हुए वेतन का 10 प्रतिशत कपड़े पर खर्च करता है. अंत में उसके पास ₹15,552 बचता है. उसका कुल वेतन क्या है?

अखबार X पढ़ने वाले लोगों का प्रतिशत 40, अखबार Y पढ़ने वाले लोगों का प्रतिशत 50 और दोनों अखबार पढ़ने वाले लोगों का प्रतिशत 10 है. अखबार नहीं पढ़ने वाले लोगाों का प्रतिशत क्या है?

एक काॅलेज में 40 प्रतिशत विद्यार्थी बाॅस्केटबाॅल, 34 प्रतिशत विद्यार्थी टेनिस और 234 विद्यार्थी बाॅस्केटबाॅल और टेनिस दोनों खेलते हैं. 52 प्रतिशत ना तो बाॅस्केटबाॅल और न ही टेनिस खेलते हैं. काॅलेज में कुल विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करें.

आॅटोमोबाइल के पार्ट्स बनाने वाली एक कम्पनी तीन स्तरों पर क्वालिटी परीक्षण करता है. किसी पार्ट के पहले स्तर पर अस्वीकृत ना होने की स्थिति में अगले स्तर के परीक्षण के लिए भेजा जाता है. किसी महीने में इन तीन परीक्षण स्तरों में अस्वीकृत किए गए पार्ट्स का औसत क्रमश: 10 प्रतिशत, 5 प्रतिशत और 2 प्रतिशत है तो उस कम्पनी की पार्ट्स की प्रभावी अस्वीकृत दर क्या है?

जब 7 प्रतिशत गेहूँ, पिसाई में बेकार चले जाने के कारण किसी देश को 6 मिलियन टन का गेहूँ का आयात करना पड़ता है. जब 5⅕ प्रतिशत प्रतिशत गेहूँ पिसाई के दौरान बेकार चला जाता है तो वह देश केवल 3 मिलियन टन गेहूँ खरीदता है. उस देश में उगाए जा रहे गेहूँ की मात्रा ज्ञात करें.

75 प्रश्नों की गणित की परीक्षा में 10 प्रश्न अंकगणित से, 30 प्रश्न बीजगणित से, और 35 प्रश्न ज्यामिती से संबंधित थे. शोभा ने 70 प्रतिशत अंकगणित के, 40 प्रतिशत बीजगणित के और 60 प्रतिशत ज्यामिती के प्रश्नों के उत्तर सही-सही दिया. वह परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सकी क्योंकि उसने 60 प्रतिशत से कम प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे. उसे उत्तीर्ण होने के लिए और कितने प्रश्नों का सही उत्तर देना था?

लखनऊ जानेवाली शताब्दी एक्सप्रेस की क्षमता 500 सीट की है जिसका 10 प्रतिशत एक्सक्यूटिव क्लास और शेष चेयर कार है. किसी समय गाड़ी की क्षमता का 85 प्रतिशत सीट आरक्षित था. यदि 96 प्रतिशत एक्सक्यूटिव क्लास आरक्षित हो, तो चेयर क्लास का कितना सीट खाली है?

एक सेल्समेन के सभी बिक्री पर 5 प्रतिशत कमीशन की जगह ₹1,000 वेतन तथा ₹4,000 से अधिक की बिक्री पर 2.5 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है. यदि नये शर्त में उस सेल्समेन की आय पहले शर्त से ₹600 अधिक हो, तो उसने कितने की बिक्री की?

राज्य A के एक प्रतियोगिता परीक्षा में, परीक्षा दिए हुए कुल प्रतियोगियों में से 6 प्रतिशत प्रतियोगियों का चयन होता है. राज्य B में राज्य A के ही बराबर प्रतियोगियांे ने परीक्षा दिया और उसमें से 7 प्रतिशत प्रतियोगियों का चयन होता है. राज्य B में चयनित प्रतियोगियों की संख्या, राज्य A के चयनित प्रतियोगियों से 80 ज्यादा है. प्रत्येक राज्य से परीक्षा दिए हुए प्रतियोगियों की संख्या क्या है?

 वर्ष 2000 में मिस्टर X को उसके द्वारा लगाए गए कुल पूँजी पर 20 प्रतिशत का लाभ हुआ था. वर्ष 2001 में उसका निवेश ₹5000 कम होने के बावजूद उसका आय (आय = निवेश + लाभ) वर्ष 2000 के बराबर हुआ. फलस्वरूप वर्ष 2001 में लाभ प्रतिशत बढ़कर 6 प्रतिशत हो गया. वर्ष 2000 में उसकी निवेश राशि क्या थी?

जनवरी के महीने में रेलवे पुलिस ने 4000 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा. फरवरी में यह आंकड़ा 5 प्रतिशत ज्यादा हो गया. रेलवे स्टाफ और पुलिस के लगातार भ्रमण करने से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 5 प्रतिशत कमी हो गयी और अप्रैल में यह 10 प्रतिशत और कम हो गया. अप्रैल में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने वाले की कुल संख्या क्या थी?

एक कार के पूर्ण रूप से खाली ईंधन टैंक में A प्रकार का पेट्रोल भरा गया. जब टैंक आधा खाली बचा तब उसमें B प्रकार का पेट्रोल भरा गया, पुन: टैंक के आधा खाली होने पर A प्रकार का पेट्रोल भरा गया. अंत में, जब टैंक फिर आधा खाली बचा तो उसमें B प्रकार का पेट्रोल भरा गया. टैंक में उपस्थित A प्रकार के पेट्रोल का प्रतिशत क्या है?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर