प्रतिशतता अभ्यास प्रश्नावली

Percentage 1

  • यह Percentage पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक शहर की जनसंख्या 48600 है. पहले वर्ष में यह 25 प्रतिशत बढ़ी और दूसरे वर्ष में यह 8 प्रतिशत घटी. दो वर्ष के अंत में शहर की जनसंख्या कितनी होगी?

एक संगठन में 1850 कर्मचारी हैं. इनमें से 38 प्रतिशत का तबादला अलग-अलग स्थानों पर हो गया. ऐसे कितने कर्मचारियों का तबादला हुआ?

यदि एक फैक्ट्री का उत्पादन 8 प्रतिशत प्र.व. की दर से बढ़ता है और 2004 में यदि इसका उत्पादन 70 लाख टन था तो वर्ष 2006 में, इसका उत्पादन कितना होगा?

एक शहर की जनसंख्या 126800 है. पहले वर्ष में यह 15 प्रतिशत बढ़ती है. और दूसरे वर्ष में यह 20 प्रतिशत घटती है. 2 वर्ष के अन्त में इस शहर की जनसंख्या कितनी होगी?

मनीष बीमा पाॅलिसियों में ₹3818 निवेश करता है, जो उसकी मासिक आय का 20 प्रतिशत है. उसका मासिक वेतन कितना है?

एक संस्था में 1556 कर्मचारी हैं. उनमंे से 25 प्रतिशत का अलग-अलग जगह स्थानांतरण हो गया. ऐसे कितने कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ?

सुमित को एक परीक्षा में 1150 में से कुल 1012 अंक मिले. परीक्षा में उसका प्रतिशत क्या था?

यदि A का वेतन B के वेतन से 25 प्रतिशत जयादा है तो B का वेतन, A के वेतन से कितना प्रतिशत कम है?

एक बुटिक के मालिक ने टोपियाँ खरीदने वालो ग्राहकों की प्रतिशत संख्या को गणना करने का निश्चय किया. यदि खरीददारी करने वाले 40 प्रतिशत ग्राहकों में से 15 प्रतिशत ग्राहक टोपी खरीदते हैं तो बुटिक से टोपी खरीदने वाले ग्राहकों का प्रतिशत क्या है?

एक संख्या के 58 प्रतिशत और उसी संख्या के 28 प्रतिशत के बीच 225 अंतर है. उस संख्या का 38 प्रतिशत कितना होगा?

एक संख्या के 67 प्रतिशत और 42 प्रतिशत के बीच का अन्तर 214 है. इस संख्या का 75 प्रतिशत कितना है?

एक भिन्न का अंश 220 प्रतिशत और हर 150 प्रतिशत, बढ़ाने पर परिणामी भिन्न ⅘ है. मूल भिन्न क्या है?

एक संख्या के 58 प्रतिशत और उसी संख्या के 39 प्रतिशत के बीच 247 का अंतर है. इस संख्या का 62 प्रतिशत कितना होगा? 

एक संख्या के 75 प्रतिशत और उसी संख्या के 20 प्रतिशत के बीच का अंतर 378.4 है. इस संख्या का 40 प्रतिशत कितना होगा?

एक संख्या का 42 प्रतिशत और 35 प्रतिशत के बीच का अंतर 110.6 है. इस संख्या का 60 प्रतिशत क्या है?

एक संख्या के 42 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के बीच 210 का अन्तर है. इस संख्या का 59 प्रतिशत क्या है?

एक संख्या के 58 प्रतिशत और उसी संख्या के 39 प्रतिशत के बीच 247 का अंतर है. उस संख्या का 82 प्रतिशत कितना होगा?

यदि दो संख्याएँ, तीसरी संख्या का क्रमश: 20 प्रतिशत और 50 प्रतिशत है तो पहली संख्या, दूसरी संख्या का कितना प्रतिशत है?

किसी द्विअंकीय संख्या के इकाई अंक में 100 प्रतिशत की वृद्धि होती है और उसी संख्या के दहाई अंक में 50 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो प्राप्त संख्या, मूल-संख्या से 19 अंधिक आता है. मूल संख्या क्या है?

एक परीक्षा में पास होने के लिए अधिकतम अंकों में से 256 अंक पाना आवश्यक है. एक विद्यार्थी को 192 अंक मिलते हैं. और उसे अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है. विद्यार्थी के प्राप्तांक और उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक के बीच का अन्तर 10 प्रतिशत है. किसी विद्यार्थी को अधिकतम कितने अंक मिल सकते हैं?

एक परीक्षा में पास होने के लिए कुल अंकांे में से 40 प्रतिशत अंक पाना अपेक्षित है. एक विद्यार्थी को 265 अंक मिलते हैं. और उसे 55 अंकों से फेल घोषित किया जाता है. अधिकतम कितने अंक किसी विद्यार्थी को मिल सकते हैं?

250 प्रश्नों वाली एक परीक्षा में जस्सी ने पहले 125 प्रश्नों में से 40 प्रतिशत के उत्तर सही दिए. संपूर्ण परीक्षा में उसका ग्रेड 60 प्रतिशत हो इसके लिए उसे शेष 125 प्रश्नों में से कितने प्रतिशत के उत्तर सही देने होंगे?

एक परीक्षा में, लड़कियों और लड़कों के लिए न्यूनतम पासिंग प्रतिशत क्रमश: 30 प्रतिशत और 45 प्रतिशत है. एक लड़के को 280 अंक मिले और वह 80 अंक से फेल हो गया. एक लड़की को 108 अंक मिले हैं तो पास होने के लिए उसे और कितने अंक मिलने चाहिए थे?

एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कुल 336 अंक प्राप्त करना जरूरी है. एक छात्र को 35 प्रतिशत अंक मिलते हैं और वह 42 अंकों से फेल हो जाता है तो कोई छात्र अधिकतम कितने अंक प्राप्त कर सकता है?

एक परीक्षा में पास होने के लिए कुल अंकों का 40 प्रतिशत अंक पाना जरूरी है. एक विद्यार्थी को 261 अंक मिलते हैं और उसे 4 प्रतिशत अंकों से फेल घोषित किया जाता है. किसी विद्यार्थी को अधिकतम कुल कितने अंक मिल सकते है?

एक छात्रा को 6 प्रश्न-पत्रों में 64 प्रतिशत अंक मिले. प्रत्येक प्रश्न-पत्र 150 अंकों का था. उसे हिंदी और अंग्रेजी में मिलाकर उसके कुल अंकों के 25 प्रतिशत अंक मिले. इन दोनों प्रश्न-पत्रों में उसे कुल कितने अंक मिले?

एक विद्यार्थी X किसी परीक्षा में 515 अंक लाकर उत्तीर्ण होता है जो कि उत्तीर्णांक से 3 प्रतिशत ज्यादा है. यदि Y को 710 अंक प्राप्त होता है तो उसका प्राप्तांक उत्तीर्णांक से कितना प्रतिशत ज्यादा है?

एन्थाॅनी ने एक परीक्षा में अधिकतम अंक का 30 प्रतिशत अंक लाया और 10 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया. जबकि अमर ने उसी परीक्षा में कुल अंक का 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया जो उत्तीर्णांक से 15 अंक ज्यादा था. परीक्षा में उत्तीर्णांक क्या था?

श्री सारंग अपने वेतन का 6 प्रतिशत आर्थत् ₹2,100 बीमा पालिसियों में निवेश करते हैं. वे मासिक वेतन का 8 प्रतिशत पारिवारिक मेडिक्लेम पालिसियों में और वेतन का 9 प्रतिशत का NSCs में निवेश करते हैं. श्री सारंग की कुल वार्षिक निवेश राशि कितनी होगी?

शिल्पा ने 8 प्रतिशत स्कूल फीस पर, 25 प्रतिशत किराए पर और 17 प्रतिशत फर्नीचर पर खर्च किया. बची हुई राशि का 25 प्रतिशत मेडिकल बिलांे पर खर्च हुआ और बाकी बचे ₹6,000 निवेश करने के लिए अलग रख दिया. वह किराए पर कितनी रकम खर्च करती है?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर