Percentage 2

  • यह Percentage पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक जहाज से भेजे गए मशीन के 120 कल-पुर्जे में 5 प्रतिशत खराब था. एक दूसरे जहाज से भेजे गए मशीन के 80 कल-पुर्जे में, 10 प्रतिशत खराब था. दोनों जहाज से भेजे गए मशीन के कल-पुर्जे का कितना प्रतिशत खराब था?

एक निरीक्षक 0.08 प्रतिशत मीटरों को त्रुटिपूर्ण पाकर अस्वीकृत कर देता है. 2 मीटरों को अस्वीकृत करने के लिए उसे कितने मीटरों का परीक्षण करना होगा?

दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में 75 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया जिसमें से 2 प्रतिशत वोट को अवैध घोषित किया जाता है. एक उम्मीदवार को 9261 वोट प्राप्त होते हैं जो कुल वैध वोटों का 75 प्रतिशत है. चुनाव में मिले कुल वोटों की संख्या ज्ञात करें.

एक स्क्रू-ड्राइवर और एक हथौड़ा का मूल्य समान है. यदि स्क्रू-ड्राइवर के मूल्य में 5 प्रतिशत और हथौड़े के मूल्य में 3 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो, 3 स्क्रू-ड्राइवर और 3 हथौड़े को खरीदने में कितने प्रतिशत राशि अधिक खर्च करना पड़ेगा?

एक कंपनी आधुनिकीकरण प्रक्रिया के दौरान कुल 60 कम्प्यूटर और 20 प्रिंटर खरीदता है. यदि प्रत्येक कम्प्यूटर का मूल्य, प्रिंटर के मूल्य का तीन गुना है तो प्रिंटर को खरीदने में लगी कुल राशि, खरीदारी की कुल राशि का कितना प्रतिशत है?

किसी परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या क्या है यदि 31 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हैं और उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या, अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या से 247 ज्यादा है?

दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में एक उम्मीदवार को 30 प्रतिशत वोट मिलता है और वह 15,000 वोट से हार जाता है. जीते हुए उम्मीदवार के वोटों की संख्या क्या है?

एक गाँव की कुल जनसंख्या 5000 है. गाँव में पुरुषों और महिलाओं की संख्या में क्रमश: 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद गाँव की जनसंख्या 5600 हो जाती है. गाँव में पुरुषों की संख्या क्या है?

एक दुकान के किसी सामान के मूल्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है. परिणामस्वरूप, निम्नलिखित में से कौन-सा उस सामान का मूल्य नहीं हो सकता?

एक गाँव के निवासियों में से 10 प्रतिशत की मृत्यु कोलेरा से हो जाती है, जिसमें घबराकर बचे हुए निवासियों में से 25 प्रतिशत निवासी गाँव छोड़ देते हैं. जिससे उस गाँव की जनसंख्या घटकर 4050 हो जाती है. उस गाँव में कुल जनसंख्या कितनी थी?

चुन्नीलाल अपनी पूँजी का 65 प्रतिशत मशीनरी पर, 20 प्रतिशत कच्चे पदार्थों पर खर्च करता है और बची हुई राशि ₹1,305 नकद अपने पास रखता है. उसका कुल निवेश ज्ञात करें.

जब एक प्रेशर कुकर के मूल्य में 15 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो उसकी बिक्री में 15 प्रतिशत की कमी हो जाती है. बिक्री पर हुआ कुल प्रभाव क्या है?

जब एक रेडियों के मूल्य 20 प्रतिशत की कमी होती है तो इसकी बिक्री में 80 प्रतिशत की वृद्धि हो जाती है. बिक्री पर हुआ कुल प्रभाव क्या है?

जब चीनी के मूल्य में 32 प्रतिशत की वृद्धि होती है तब एक परिवार इसकी खपत में इस तरह से कमी करता है कि उसका खर्च पहले से 10 प्रतिशत ज्यादा हो परिवार में चीनी की खपत 30 किग्रा प्रति माह थी तो प्रतिमाह होनेवाली नयी खपत ज्ञात करें.

यदि किसी बिजली बिल में 10 प्रतिशत की कमी के बावजूद ₹45 देना होता है. बिल की राशि क्या है?

किसी अमूल डेयरी में एक महीने के अंदर दूध से बने चाॅकलेटों के उत्पादन में 30 प्रतिशत की वृद्धि होती है. यदि वृद्धि के बाद 9,100 चाॅकलेटों का उत्पादन होता हो तो एक माह पूर्व इसकी संख्या क्या थी?

दो उम्मीदवारों के बीच हुए काॅलेज के एक चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वोट का 40 प्रतिशत वोट मिलता है और वह अपने प्रतिद्वंदी से 160 वोटों से हार जाता है. वोटों की कुल संख्या क्या थी?

एक नए स्कूटर का मूल्य ₹25,000 है. प्रत्येक वर्ष के अंत में में इसका मूल्य वर्ष के शुरुआत के मूल्य का 80 प्रतिशत हो जाता है तो तीन वर्षों के अंत में स्कूटर का मूल्य क्या होगा?

एक संख्या में पहले 12 प्रतिशत की वृद्धि होती है और फिर 10 प्रतिशत की कमी हो जाती है. इस गणना के बाद संख्या में प्रतिशत:

यदि चीनी के मूल्य में 7 प्रतिशत की वृद्धि होती है तब एक गृहिणी को नीचे के खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी चाहिए कि अतिरिक्त खर्च न हो?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर