Partnership 2

  • यह Partnership पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

तीन व्यक्तियों A, B और C ने एक व्यापार के लिए ₹4700 जमा किया. A ने B से ₹700 ज्यादा और B ने C से ₹500 ज्यादा दिया. इस व्यापार में हुए कुल लाभ ₹4230 में से B को कितना मिलेगा?

A और B किसी व्यापार में साझेदार हैं. A, पूँजी का ¼ भाग 15 महीनों के लिए लगाता है, और B लाभ का ⅔ भाग प्राप्त करता है. B द्वारा निवेश की गई राशि कितनी थी?

A, B और C के बीच की साझेदारी में A की पूँजी ₹4,000 है. यदि लाभ ₹800 में A का हिस्सा ₹200 और C का हिस्सा ₹100 हो तो B की पूँजी हैः

A ने ₹12500 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया और बाद में B, ₹37500 का निवेश कर व्यापार में शामिल हो गया. यदि वर्ष के अंत तक हुए लाभ को बराबर विभाजित किया जाता है तो B व्यापार में कब शामिल हुआ था?

A ने ₹45,000 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया और बाद में B, ₹54,000 का निवेश कर व्यापार में शामिल हो गया. यदि वर्ष के अंत तक हुए लाभ को अनुपात 2:1 में विभाजित किया गया हो, तो B व्यापार में कब शामिल हुआ था?

A और B ने 10 महीने के लिए एक चारागाह किराये पर लिया. A ने 7 महीनों में 80 गायों को चराया. शेष 3 महीनों में B कितने गायों को चरा सकता है यदि वह A की अपेक्षा आधे किराये का भुगतान करता हो.

दो दोस्तों निर्मल और कपिल ने 5:6 के अनुपात में किसी धनराशि का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. 6 महीने बाद राहुल, कपिल के बराबर धनराशि का निवेश कर व्यापार में शामिल हो गया. वर्ष के अंत में 20 प्रतिशत लाभ हुआ था जो ₹98,000 के बराबर था. राहुल के द्वारा निवेश की गई धनराशि क्या थी?

एक साझेदारी में, A ⅙ अवधि के लिए कुल पूँजी का ⅙ भाग, B ⅓ अवधि के लिए कुल पूँजी का ⅓ भाग और C पूरी अवधि के लिए शेष पूँजी का निवेश करता है. कुल लाभ ₹2,300 में A का हिस्सा ज्ञात करें.

A, B और C ने एक व्यापार प्रारंभ किया जिसमें से प्रत्येक ने ₹20,000 का निवेश किया. 5 महीने बाद A ने ₹5000 वापस ने लिया, B ने ₹4000 वापस ले लिया और C ने पुन: ₹6000 का निवेश किया. वर्ष के अंत में, कुल लाभ ₹69,900 हुआ. B का शेयर ज्ञात करें.

एक व्यापार में A एक सक्रिय साझेदार है और B निष्क्रिय साझेदार है. A, ₹50,000 का और B, ₹60,000 का निवेश करता है. व्यापार को संभालने के लिए A लाभ का 12.5 प्रतिशत पाता है और शेष लाभ उनमें पूँजी के अनुपात के अनुसार विभाजित कर दिया जाता है. ₹8800 के लाभ में A का हिस्सा ज्ञात करें.

A और B क्रमशः ₹3,000 और ₹4,000 का निवेश कर व्यापार प्रारंभ करते हैं. देखभाल के लिए A व्यापार में हुए लाभ से प्रत्येक महीने ₹10 लेता है और शेष लाभ को निवेशों के अनुसार विभाजित कर दिया जाता है. यदि एक वर्ष में A ने कुल ₹390 लिया तो B को लाभ के रूप में कितना प्राप्त होता?

A और B ने 4:5 के अनुपात में पूँजी की साझेदारी कर व्यापार प्रारंभ किया. 3 महीने के बाद A ने अपने पूँजी का ¼ भाग और B ने अपनी पूँजी का ⅕ भाग वापस ले लिया. 10 महीने के अंत में लाभ की राशि ₹760 थी. B का लाभ ज्ञात करें.

X और Y के बीच की साझेदारी में X ने ⅔ वर्ष के लिए कुल पूँजी का ⅖ भाग निवेश किया है. यदि व्यापार में हुए लाभ में उसका हिस्सा कुल लाभ का ⁴⁄₇ भाग है तो कितने समय के लिए Y ने व्यापार में पूँजी लगायी?

X और Y क्रमशः ₹3,000 और ₹4,000 का निवेश एक व्यापार में करता है. पहले वर्ष हुए लाभ ₹2,100 में से X अपने हिस्से का निवेश कर देता है. जबकि Y अपने लाभ का पुन: निवेश नहीं करता है. दूसरे वर्ष में हुए लाभ को उन्हें किस अनुपात में विभाजित करना चाहिए?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर