साझेदारी अभ्यास प्रश्नावली

Partnership 1

  • यह Partnership पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

तीन विद्यार्थी A, B और C एक कम्प्यूटर एक महीने के लिए किराये पर लेता है. A, 19 दिन में 27 फ्लापी डिस्क चलाता है, B, 17 दिन में 21 फ्लापी डिस्क चलाता है और C, 23 दिन में 24 फ्लापी डिस्क चलाता है. यदि महीने के अंत में, किराये की राशि ₹23,700 है तो C को कितना किराया देना पड़ेगा?

अतुल और बबीता साझेदारी करके एक व्यापार प्रारंभ करते हैं जिसमें अतुल 9 महीने के लिए ₹2000 का और बबीता 7 महीने के लिए ₹5000 का सहयोग करती है. उस व्यापार में हुए ₹1100 का लाभ अतुल और बबीता के बीच किस अनुपात में विभाजित होगा?

A, B और C एक व्यापार में क्रमशः ₹380, ₹400 और ₹420 का निवेश करता है. कुल लाभ ₹180 को इन साझेदारों के बीच विभाजित कर उनका हिस्सा ज्ञात करें.

राधा ने ₹75,000 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. तीन महीने बाद सुनिधि ने ₹1,25,000 का निवेश किया और व्यापार में साझेदार बन गई और उसके 6 महीने बाद नेहा ने ₹1,50,000 का निवेश किया और व्यापार में साझेदार हो गई. व्यापार प्रारंभ करने के तीन वर्ष पश्चात हुए लाभ का अनुपात ज्ञात करें.

तीन दोस्तों A, B और C ने 5:7:6 के अनुपात में किसी धनराशि का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. 6 महीने के बाद C ने अपनी पूंजी की आधी राशि ले ली. यदि A द्वारा निवेश की गई राशि ₹40,000 हो और कुल वार्षिक लाभ ₹33,000 हो तो C का हिस्सा क्या होगा?

मि. शरद ने ₹50000 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. चार महीने बाद मि. प्रवीण ने ₹90000 का निवेश किया और व्यापार में साझेदार हो गया. यदि वर्ष के अंत तक इस व्यापार में कुल लाभ ₹22000 था तो मि. प्रवीण को लाभ के रूप में कितनी राशि मिलेगी?

अभिजीत ने ₹70000 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. 6 महीने बाद अनुजा ने ₹105000 का निवेश किया और व्यापार में साझेदार हो गयी और पुन: उसके ठीक 6 महीने बाद सुनील ने ₹1.4 लाख का निवेश किया और व्यापार में साझेदार हो गया. अभिजीत ने जब से व्यापार प्रारंभ किया उसके तीन वर्ष बाद हुए लाभ को अभिजीत, अनुजा और सुनील के बीच किस अनुपात में वितरित किया जाना चाहिए?

हरिप्रसाद और मधुसुदन ने 2:3 के अनुपात में किसी धनराशि का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. यदि हरिप्रसाद ने ₹10,000 अतिरिक्त निवेश किया होता तो हरिप्रसाद और मधुसुदन के निवेश का अनुपात 3:2 हो गया होता. हरिप्रसाद द्वारा निवेश की गई राशि क्या है?

1996 में मि. शिवकुमार ने ₹25000 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. 1997 में उन्होंने अतिरिक्त ₹10000 की राशि का निवेश किया और मि. राकेश ₹35000 का निवेश कर उनके साथ व्यापार मे शामिल हो गये. 1998 में, मि. शिवकुमार ने पुन: अतिरिक्त ₹10000 की राशि का निवेश किया और मि. सुरेश ₹35000 का निवेश कर उनके साथ व्यापार में शामिल हो गया. 1996 में जबसे व्यापार प्रारंभ हुआ, उसके ठीक तीसरे वर्ष के अंत तक हुए लाभ ₹150000 में राकेश का हिस्सा क्या होगा?

अभिषेक ने ₹50,000 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. एक वर्ष बाद उसने पुन: ₹30,000 का निवेश किया और सुदीन ₹70,000 की पूँजी लगाकर उसके साथ व्यापार में शामिल हो गया. जबसे व्यापार प्रारंभ हुआ, उसके तीसरे वर्ष तक लाभ ₹87,500 था, तो लाभ में सुदीन का हिस्सा ज्ञात करें.

दो दोस्तों P और Q ने 5:6 के अनुपात में किसी धनराशि का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. 6 महीने बाद R, Q के बराबर धनराशि का निवेश कर व्यापार में शामिल हो गया. वर्ष के अंत में 20 प्रतिशत लाभ हुआ था जो ₹98,000 के बराबर था. R के द्वारा निवेश की गई धनराशि क्या थी?

रिंकू और पूजा ने आरंभ में ₹5,100 और ₹6,600 के साथ एक कारोबार शुरू किया. यदि कुल लाभ ₹2,730 हुआ तो उसमें रिंकू का हिस्सा कितना था?

A और B ने क्रमशः ₹35,000 और ₹20,000 का निवेश करके एक व्यवसाय आरंभ किया. B ने 5 माह बाद व्यवसाय छोड़ दिया और C ₹15,000 मिलाकर व्यवसाय में शामिल हो गया. वर्ष के अंत में अर्जित लाभ ₹84,125 है. B के हिस्से का लाभ कितना है?

निनाद, विकास और मानव आपस में भागीदारी करते हैं. शुरू में निनाद कुछ राशि का निवेश करता है. 6 महीने बाद विकास दुगनी रकम का निवेश करता है और निनाद के निवेश करने के 8 महीने बाद मानव उससे तीन गुना रकम का निवेश करता है. वर्ष के अंत में उन्हें ₹45,000 का लाभ होता है. लाभ में मानव का हिस्सा कितना है?

₹50,000 के निवेश से सरिता ने एक बुटीक चालू किया. 6 महीने बाद ₹80,000 की राशि सहित नीता उसके साथ जुड़ गई. एक वर्ष के अंत में उन्हांेने ₹18,000 का लाभ कमाया. इस लाभ में सरिता का हिस्सा कितना है?

निर्मल और कपिल ने क्रमशः ₹9,000 और ₹12,000 का निवेश कर एक व्यापार प्रारंभ किया. 6 महीने बाद, कपिल ने अपने निवेश की हुई राशि में से आधी राशि वापस ले ली. यदि एक वर्ष बाद, कुल लाभ ₹4,600 था तो इसमें कपिल का हिस्सा क्या था?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर