Mixture and Alligation 2

  • यह Mixture and Alligation पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

1 किग्रा के बालू और लोहे के मिश्रण में 20 प्रतिशत लोहा है. इस मिश्रण में कितना बालू मिलाया जाना चाहिए लोहे का अनुपात 10 प्रतिशत हो जाये?

दूध और पानी के मिश्रण में पानी का अनुपात 75 प्रतिशत है. यदि 60 ग्राम मिश्रण में 15 ग्राम पानी मिलाया जाए, पानी का प्रतिशत कितना होगा? (भार ग्राम में)

जयदीप ने ₹16.50 प्रति किग्रा की दर से 25 किग्रा चावल और ₹24.50 प्रति किग्रा की दर से 35 किग्रा चावल खरीदा. वह इन दोनों के मिश्रण को प्रति किग्रा (लगभग) किस दर से बेचे कि 25 प्रतिशत का लाभ हो?

एक व्यक्ति 24 पैसा प्रति किग्रा वाले 25 किग्रा नमक में 42 पैसा प्रति किग्रा वाले कितने किग्रा नमक मिलायें कि 40 पैसा प्रति किग्रा की दर से बेचने पर उसे 25 प्रतिशत का लाभ हो?

50 प्रतिशत एलकोहल की सांद्रता वाले 9 मिली आफ्टर सेव लोसन में कितना मिली लीटर पानी मिलाया जाना चाहिए कि उसकी सांद्रता घटकर 30 प्रतिशत हो जाये?

एक कार के खाली ईंधन टैंक में A प्रकार का पेट्रोल भरा गया. जब टैंक आधा खाली था तो उसमें B प्रकार का पेट्रोल भरा गया. पुन: जब टैंक आधा खाली था तो उसमें A प्रकार का पेट्रोल भरा गया. इसके बाद फिर जब टैंक आधा खाली था तो उसमें B प्रकार का पेट्रोल भरा गया. टैंक में उपस्थित A प्रकार के पेट्रोल का प्रतिशत क्या था?

₹3 प्रति लीटर वाले एक निश्चित मात्रा के शुद्ध दूध में पांच लीटर पानी मिलाया जाता है. यदि मिश्रण को पूर्व दर पर बेच दिया जाता है तो 20 प्रतिशत का लाभ होता है. मिश्रण में शुद्ध दूध की मात्रा क्या है?

तीन सोने के बिस्किटों का भार 6, 5, 4 और शुद्धता 15, 14, 12½ कैरेट है, को मिला दिया जाता है. यौगिक की शुद्धता क्या है?

₹43 प्रति किग्रा वाले 36 किग्रा चाय पाउडर में ₹31 प्रति किग्रा वाले कितने किग्रा चाय पाउडर मिलाया जाना चाहिए कि मिश्रण को ₹44 प्रति किग्रा की दर से बेचने पर 10 प्रतिशत का लाभ हो?

एक व्यापारी ₹15 प्रति किग्रा वाले 80 किग्रा चाय और ₹20 प्रति किग्रा वाले 20 किग्रा चाय को मिश्रित करता है. इस मिश्रण का विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए जिससे कि 25 प्रतिशत का लाभ हो?

एक कम्पनी ₹20 प्रति किग्रा वाले और ₹25 प्रति किग्रा वाले दो प्रकार के चाय को 5:4 अनुपात में मिश्रित करता है. वह मिश्रण को ₹23 प्रति किग्रा की दर से बेचता है. उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात करेंः

पानी और दूध को किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए कि मिश्रण को क्रय-मूल्य पर बेचने पर 20 प्रतिशत का लाभ हो?

दो द्रव्यों को 3:2 अनुपात में मिश्रित किया जाता है और मिश्रण को 10 प्रतिशत लाभ पर ₹11 प्रति किग्रा की दर से बेच दिया जाता है. यदि पहले द्रव्य की लागत, दूसरे द्रव्य की अपेक्षा प्रति किग्रा ₹2 ज्यादा हो, तो मिश्रण की लागत प्रतिलीटर क्या है?

पानी और दूध को किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए कि मिश्रण को क्रय-मूल्य पर बेचने पर 16⅔ प्रतिशत का लाभ हो?

एक जार में पूर्ण रूप से शराब भरा हुआ है जिसमें 40 प्रतिशत एल्कोहल मौजूद है. इस जार में शराब का एक भाग एक ऐसे शराब से बदल दिया जाता है जिसमें 19 प्रतिशत एल्कोहल मौजूद है और अब एल्कोहल का प्रतिशत 26 प्रतिशत पाया जाता है. निकाले गये शराब की मात्रा हैः

10 लीटर के एक मिश्रण, जिसमें 15 प्रतिशत एल्कोहल मौजूद है, में कितना लीटर शुद्ध एल्कोहल मिलाया जाना चाहिए कि नये मिश्रण में 25 प्रतिशत एल्कोहल हो जाये?

₹55 प्रति किग्रा की दर से खरीदे गये 16 किग्रा कस्टर्ड पाउडर में ₹40 प्रति किग्रा के कितने किग्रा कस्टर्ड पाउडर मिलाये जाने चाहिए कि मिश्रण को ₹60 प्रति किग्रा की दर से बेचने पर 25 प्रतिशत का लाभ हो?

एक बटलर 32 प्रतिशत एल्कोहल वाले शराब चुरा कर उसकी जगह 18 प्रतिशत एल्कोहल वाला शराब मिलाता है जिस कारण शराब की सांद्रता 24 प्रतिशत रह जाती है. उसने कितना शराब चुराया था?

एक दवा निर्माता के पास 10 लीटर का विलयन है जिसमें 10 प्रतिशत नाइट्रिक अम्ल है. वह इसमें पानी मिलाकर 4 प्रतिशत सांद्रता वाला तनु विलयन बनाना चाहता है तो इसमें कितना लीटर पानी मिलाया जाना चाहिए?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर