मिश्रण-पृथ्थीकरण प्रश्नावली

Mixture and Alligation 1

  • यह Mixture and Alligation पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

सोना, पानी से 19 गुना और तांबा पानी से 9 गुना भारी है. इन धातुओं को किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए कि मिश्रण पानी से 15 गुना भारी हो?

45 लीटर के एक मिश्रण में, दूध और पानी का अनुपात 3:2 है. इसमें कितना पानी मिलाया जाये कि अनुपात 9:11 हो जाये?

45 लीटर के एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 4:1 है. इसमें कितना पानी मिलाया जाये कि अनुपात 3:2 हो जाये?

एक मिश्रण (40 लीटर) में टाॅनिक और पानी 3:1 अनुपात में मौजूद है. इस मिश्रण को 7:2 अनुपात बनाने के लिए कितना पानी मिलाना आवश्यक है?

एक मिश्र-धातु में गंधक और जिंक का अनुपात 5:3 है और एक दूसरे मिश्र-धातु में गंधक और टिन का अनुपात 8:5 है. यदि दोनों मिश्र धातुओं के समान भार को एक साथ गलित किया जाता है तो परिणामी मिश्र-धातु में टिन का भार प्रति इकाई होगाः

तीन पात्रों में पानी और दूध का अनुपात क्रमशः 6:7, 5:9 और 8:7 है. यदि तीनों पात्रों के मिश्रणों को एक साथ मिला दिया जाता है तो पानी और दूध का नया अनुपात क्या होगा?

एक तेल के जार का 4/5 भाग भरा हुआ था. जब इस जार से 6 बोतल तेल निकाल लिया गया और चार बोतल तेल डाला गया तो इसका 3/4 भाग भरा हुआ था. जार में कितने बोतल तेल मौजूद थे?

एक पात्र में दो तरल पदार्थ A और B का मिश्रण 7 : 5 के अनुपात में है. जब उस पात्र से 9 लीटर मिश्रण निकाल लिया जाता है और उस पात्र को तरल B से भर दिया जाता है तो A और B का अनुपात 7:9 हो जाता है. प्रारंभ में उस पात्र में कितना लीटर तरल A मौजूद था?

एक पात्र एक विशेष प्रकार के द्रव्य से पूर्णत: भरा भरा हुआ है. इस पात्र से चार लीटर द्रव्य गिरा दिया जाता है और उसके बदले उसमे पानी भर दिया जाता है. यदि उस द्रव्य और पानी का अनुपात 1:2 हो, तो पात्र की क्षमता क्या है?

दो समान आयतनों वाले ग्लासों में एलकोहल और पानी के मिश्रण का अनुपात क्रमशः 2:1 और 1:1 है. इन दोनों ग्लासों के मिश्रणों को एक तीसरे ग्लास में रखा जाता है. तीसरे ग्लास में एलकोहल और पानी का अनुपात क्या है?

नाइट्रिक अम्ल और सल्फ्यूरिक अम्ल के एक मिश्रण को 1:2 अनुपात में लिया गया और पुन: इसी का एक दूसरा मिश्रण 2:3 अनुपात में लिया गया. इन दोनों मिश्रणों के कितने भागों को लिया जाना चाहिए कि नये मिश्रण में नाइट्रिक अम्ल और सल्फ्यूरिक अम्ल का अनुपात 3:5 हो जाये?

पूर्ण रूप से अम्ल से भरे हुए एक 54 लीटर वाले पात्र से कुछ लीटर अम्ल निकाल लिया जाता है और उसमें निकाले हुए अम्ल के बराबर पानी भर दिया गया. पुन: समान आयतन का मिश्रण निकाल लिया जाता है और उसमें उतना पानी भर दिया गया. परिणामस्वरूप, अब पात्र में 24 लीटर शुद्ध अम्ल मौजूद है. प्रारंभ में, कितना अम्ल निकाला गया था?

दो पात्रों में दूध और पानी के मिश्रणों का अनुपात 8:1 और 1:5 है. इन दोनों पात्रों के मिश्रण को एक विशिष्ट अनुपात में एक तीसरे पात्र में मिलाया जाता है. तीसरे पात्र (क्षमता 26 गैलन) को पूर्ण रूप से भरने के लिए दूसरे पात्र से कितना मिश्रण निकलना चाहिए ताकि परिणामी मिश्रण में आधा दूध और आधा पानी हो?

एक पात्र में 40 लीटर दूध है. इस पात्र से 4 लीटर दूध निकाल लिया जाता है और उसकी जगह पानी भर दिया जाता है. यह प्रक्रिया दो बार की जाती है. अब पात्र में कितना लीटर दूध है?

तीन पात्रों A, B और C में दूध और पानी के मिश्रणों का अनुपात, क्रमशः 1:5, 3:5 और 5:7 है. यदि तीनों पात्रों की क्षमताओं का अनुपात 5:4:5 हो और यदि तीनों पात्रों के मिश्रणों का मिला दिया जाता है तो नए मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात ज्ञात करें.

₹126 प्रति किग्रा और ₹135 प्रति किग्रा वाले चाय को एक तीसरी वस्तु के साथ 1:1:2 अनुपात में मिश्रित किया जाता है. यदि मिश्रण का मूल्य ₹153 प्रति किग्रा हो, तो तीसरी वस्तु का मूल्य प्रति किग्रा हैः

₹20 प्रति 1½ लीटर मूल्य वाले 60 लीटर दूध में पानी की कितनी मात्रा मिलायी जानी चाहिए जिससे मिश्रण का मूल्य ₹10⅔ प्रति लीटर हो जाये?

शुद्ध दूध का मूल्य ₹3.60 प्रति लीटर है. एक दूधवाला 25 लीटर शुद्ध दूध में पानी मिलाता है और मिश्रण को ₹3 प्रति लीटर की दर से बेच देता है. उसने कितना लीटर पानी मिलाया था?

समीर ने ₹45 प्रति किग्रा की दर से 10 किग्रा चाय और ₹50 प्रति किग्रा की दर से 8 किग्रा चाय खरीदा. उसने दोनों को मिश्रित किया और मिश्रण को को बेचकर ₹32 का लाभ कमाया. मिश्रण का विक्रय मूल्य प्रति किग्रा क्या था?

एक मिश्रण में ₹2.10 प्रति किग्रा की दर से खरीदे गये काॅफी का 15 भाग और 98 पैसा प्रति किग्रा की दर से खरीदे गये चिकोरी का 1 भाग मौजूद है. यदि इस मिश्रण को ₹2.25 प्रति किग्रा की दर से बेचा जाता है तो 5 क्विंटल बेचने पर क्या लाभ होगा?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर