क्षेत्रमिति प्रश्नावली

Mensuration 1

  • यह Mensuration पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज की परिमिति 20 मीटर है. इसका क्षेत्रफल ज्ञात करें.

एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 615 मीटर² है. यदि इसकी एक भुजा 123 मीटर है तो उस लंब की लंबाई ज्ञात करें जो इस भुजा पर सम्मुख शीर्ष से डाला गया है.

किसी समद्विबाहु त्रिभुज के आधार पर खींचे गए लंब की उँचाई 8 सेमी है और त्रिभुज की परिमिति 32 सेमी है. त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें.

एक ∆ABC में बिन्दु P, Q और R क्रमशः भुजा AB, BC और CA का मध्य-बिन्दु है. त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल 20 वर्ग इकाई है, तो त्रिभुज PQR का क्षेत्रफल ज्ञात करें.

5 इंच वाले वर्ग से 1 इंच वाले कितने छोटे वर्ग बन सकते हैं?

यदि दो वर्गों के क्षेत्रफल का अनुपात 9:1 है, तो उनके परिमितियों का अनुपात होगाः

एक वर्गाकार क्षेत्र का क्षेत्रफल 576 किमी² है. 12 किमी/घंटा की चाल से एक घोड़े को इसके चारों ओर दौड़ने में कितना समय लगेगा?

एक आयताकार पार्किंग स्पेश की तीन भुजाओं को पेंट के द्वारा चिह्नित किया गया है. यदि बिना पेंट किए गए भुजा की लंबाई 9 फीट और पेंट किए गए भुजाओं की लंबाईयों का योग 37 फीट है, तो वर्ग फीट में पार्किंग स्पेश का क्षेत्रफल क्या होगा?

एक किसान 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला आयताकार सब्जी का बगीचा लगाना चाहता है. चूँकि उसके पास 30 मीटर ही तार है जिसे वह तीन तरफ से घेरने में उपयोग करता है और चौथी तरफ वह अपने घर के दीवार का उपयोग करता है. बगीचे की माप क्या है?

15 मीटर × 10 मीटर माप वाले एक आयताकार प्लाॅट के बाहरी ओर घासीय रास्ता है. यदि घासीय रास्ते का क्षेत्रफल 54 मीटर² है, तो रास्ते की चौड़ाई ज्ञात करें.

एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 144 मीटर² है. यदि इस मैदान की लंबाई 6 मीटर अधिक होता तो इसका क्षेत्रफल 54 मीटर² अधिक होता. मैदान की वास्तविक लंबाई हैः

एक खेल के मैदान की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 36 मीटर और 21 मीटर है. खेल के मैदान की सीमा रेखा के चारों ओर 3 मीटर की दूरी पर पोलों को लगाना है. आवश्यक पोलों की संख्या होगीः

₹4.50 प्रति मीटर की दर से 18 मीटर लंबे कमरे में 75 सेमी चौड़ा कालीन लगाने का खर्च ₹810 है. कमरे की चौड़ाई हैः

यदि किसी आयत की परिमिति और विकर्ण क्रमशः 14 सेमी और 5 सेमी हो, तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात करें.

169 मीटर² क्षेत्रफल वाले वर्गाकार कालीन के एक किनारे के 2 मीटर काटने पर वह एक आयताकार कमरे में फिट बैठ जाता है. आयताकार कमरे का क्षेत्रफल क्या है?

30 इंच × 20 इंच माप वाला एक फोटो 2½ इंच चौड़े फ्रेम में है. फोटो का क्षेत्रफल, फ्रेम के क्षेत्रफल का लगभग कितना गुना है?

एक आयताकार कमरे की सतह 15 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है. इस कमरे के चारों ओर 2 मीटर चौड़ा बरामदा है. बरामदे का क्षेत्रफल है.

एक टंकक 12 इंच × 5 इंच माप का पेपर उपयोग में लाता है जिसमें वह ऊपर और नीचे 1 इंच मार्जिन छोड़ना है जबकि बांई और दाई ओर की मार्जिन ½ इंच है. उसे टाईपिंग के लिए कितने हिस्से उपलब्ध है?

70 मीटर × 30 मीटर माप वाले एक आयताकार लाॅन के बीचो-बीच 5 मीटर चौड़ी दो रोड जा रही है जिसमें से एक लम्बाई के समांतर और दूसरी चौड़ाई के समांतर है. ₹4 प्रति वर्ग मीटर की दर रोड को बनवाने का खर्च ज्ञात करें.

किसी कमरे की सतह की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 20 फीट और 10 फीट है. विभिन्न रंगों की 2 फीट लंबी वर्गाकार टाइल्स सतह पर लगाये जाते हैं. सभी ओर पहली पंक्ति में काला टाइल्स लगाया जाता है. यदि शेष भाग के एक तिहाई भाग में सफेद टाइल्स लगाया जाता है और बाकी भाग में नीला टाइल्स, तो बताइए कि कितने नीले टाइल्स लगाये जाते हैं?

किसी आयताकार पार्क की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है. यदि एक व्यक्ति पार्क की सीमा-रेखा के चारों ओर 12 किमी/घंटा की चाल से साइकिल चलाता है तो वह एक चक्कर 8 मिनट में पूरा कर लेता है, तो पार्क का क्षेत्रफल (वर्गमीटर में) होगाः

एक वर्ग की भुजा को त्राुटिपूर्ण तरीके से 5 प्रतिशत ज्यादा मापा है. क्षेत्रफल की गणना में प्रतिशत त्रुटि होगीः

किसी कमरे की लंबाई इसकी चौड़ाई से दुगुनी है. ₹25 प्रति वर्ग मीटर की दर से इसके सीलिंग को रंगने का खर्च ₹5,000 आता है और ₹240 प्रति वर्ग मीटर की दर से इसके चारों दीवारों को रंगने का खर्च ₹64,800 आता है. कमरे की उँचाई ज्ञात करें.

एक आयताकार प्लेट की चौड़ाई 6 मीटर है. इसमें एक गैस कटर की सहायता से 2 सेमी व्यास वाले दो छिद्र और 1 मीटर व्यास वाला एक छिद्र बनाया गया. प्लेट के शेष भाग का क्षेत्रफल क्या होगा?

50 सेमी × 5 सेमी माप वाले चार पेपर बिना एक-दूसरे को ढँके हुए 55 सेमी भुजा वाले एक वर्ग के रूप में व्यवस्थित किए जाते हैं. इस तरह से बने वर्ग के आंतरिक वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा?

नीचे दी गई आकृति में AC + AB = 5AD और AC - AD = 8 तो, ABCD का क्षेत्रफल होगाः
43833.png

ABCD एक वर्ग है. AB का मध्य-बिन्दु F और BC कोई बिन्दु E इस प्रकार से है कि BE, BC का एक-तिहाई है. यदि ∆FBE = 108 मीटर² है, तो AC की लंबाई हैः

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर