Compound Interest 2

  • यह Compound Interest पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

3 वर्षों के लिए 5 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार ली हुई राशि ₹50,440 का वार्षिक देय राशि क्या होगा जबकि ब्याज वार्षिक देय होता है?

किसी राशि का चक्रवृद्धि ब्याज ₹200 और ₹220 क्रमशः पहले और दूसरे वर्ष के अंत में है. दर प्रतिशत हैः

₹25,500 राशि पर तीन वर्ष के अंत में उपचित चक्रवृद्धि ब्याज ₹8,440.5 है. इसी राशि पर, इसी दर से और इसी अवधि में कितना साधारण ब्याज उपचित होगा?

₹45,000 की राशि पर 4 वर्ष के अंत में ₹15,300 साधारण ब्याज मिलता है. इतनी ही अवधि में इसी ब्याज दर से , इसी राशि पर लगभग कितना चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा?

परमेश्वरण ₹12,000, 10 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर और एक दूसरी राशि 20 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश करता है. वर्ष के अंत में कुल निवेश की हुई राशि पर कुल ब्याज की दर 14 प्रतिशत वार्षिक हो जाती है. कुल निवेश की हुई राशि ज्ञात करें.

10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्षों के लिए ₹2,000 का साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर ज्ञात करें.

किसी राशि पर 2 वर्षों में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ₹41 और साधारण ब्याज ₹40 है. वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात करें.

किसी राशि पर 4 प्रतिशत वार्षिक दर से 2 वर्षों में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ₹408 है तो उसी राशि पर साधारण ब्याज क्या होगा?

किसी राशि पर 10 प्रतिशत वार्षिक दर से 2 वर्षों में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अंतर ₹16 है, जबकि चक्रवृद्धि ब्याज की गणना वार्षिक है. यदि चक्रवृद्धि ब्याज की गणना अर्द्धवार्षिक हो तो दोनों ब्याजों का अंतर क्या होगा?

एक आदमी कोई राशि साधारण ब्याज पर और समान राशि किसी निश्चित वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार लेता है. वह पाता है कि 3 वर्षों और 2 वर्षों के चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के अंतर का अनुपात 25:8 है तो वार्षिक ब्याज की दर हैः

राहुल, धवन से एक निश्चित दर के साधारण ब्याज पर 2 वर्षों के लिए एक निश्चित राशि उधार लेता है. वह यही राशि रमेश को समान ब्याज की दर पर समान अवधि के लिए चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार दे देता है. वर्ष के अंत में वह ₹4200 की रकम चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में लेता है लेकिन साधारण ब्याज केवल ₹4000 देता है. ब्याज की दर ज्ञात करें.

एक आदमी एक राशि 10 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से उधार लेता है अैर यह राशि वह ₹968 के दो किस्तों में अदा करता है. उसने कितनी राशि उधार ली थी?

एक पेड़ एक वर्ष में अपनी ऊँचाई का ⅛ भाग बढ़ता है. यदि वर्तमान में इस पेड़ की ऊँचाई 10 फुट है तो 2½ वर्ष के बाद वह कितना बढ़ेगा?

एक आदमी ₹2550 उधार लेता है जिसे उसको 2 वर्ष के अंत में दो वार्षिक किस्तों द्वारा 4 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से भुगतान करना है. प्रत्येक किस्त क्या होगा?

दो दोस्त A और B मिलकर 4 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर ₹81,600 उधार देता है. 2 वर्ष के बाद A उतनी ही राशि पाता है जितना B, 3 वर्ष के बाद पाता है. B द्वारा किया गया निवेश थाः

एक गाँव की जनसंख्या 10,000 है. यदि पहले वर्ष में जनसंख्या में वृद्धि 10 प्रतिशत, दूसरे वर्ष में 20 प्रतिशत की वृद्धि और बहुत से लोगों के एक साथ जाने के कारण तीसरे वर्ष में इसमें 5 प्रतिशत की कमी हो जाती है तो तीन वर्षों के बाद इस गाँव की जनसंख्या क्या होगी?

किसी राशि को एक निश्चित दर के चक्रवृद्धि ब्याज पर दिया जाता है. यदि चक्रवृद्धि ब्याज की जगह साधारण ब्याज पर यह राशि दी जाती है तो पहले दो वर्षों में ब्याज ₹20 और पहले तीन वर्षों में ₹61 कम हो जाता है. वह धनराशि ज्ञात करें.

किसी राशि को 2 वर्षों के लिए 20 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर रखा गया है. ब्याज की राशि ₹482 ज्यादा होता यदि ब्याज वार्षिक की अपेक्षा अर्द्धवार्षिक देय होता. धनराशि ज्ञात करें.

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर