नाव और धारा प्रश्नावली

Boats and Streams 1

  • यह Boats and Streams पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

एक नाव धारा की विपरीत दिशा में B से A की ओर और धारा की दिशा में A से B की ओर 3 घंटे में तय करता है. यदि शांत जल में नाव की चाल 9 किमी/घंटा है और धारा की चाल 3 किमी/घंटा है तो A और B के बीच की दूरी है:

एक व्यक्ति शांत जल में 4.5 किमी/घंटा की चाल से तैरता है. वह पाता है कि उसे धारा की विपरीत दिशा में तैरने में धारा की दिशा में तैरने की अपेक्षा दुगुना समय लगता है. धारा की चाल ज्ञात करें.

शांत जल में नाव की चाल 4 किमी/घंटा है और धारा की चाल 2 किमी/घंटा है. यदि नाव को धारा की विपरीत दिशा में कोई निश्चित दूरी तय करने में 9 घंटे लगते हैं तो धारा की दिशा में नाव को वही दूरी तय करने में कितने समय लगेंगे?

एक व्यक्ति धारा की विपरीत दिशा में 36 किमी 6 घंटे में तैर सकता है. यदि शांत जल में व्यक्ति की चाल 8 किमी/घंटा है, तो 10 घंटे में वह धारा की दिशा में कितनी दूरी तय कर सकता है?

एक व्यक्ति धारा की विपरीत दिशा में 16 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करता है और धारा की दिशा में 28 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करता है. उसकी औसत चाल क्या है?

एक व्यक्ति धारा की दिशा में 3 किमी/घंटा की चाल से तैर सकता है और धारा की विपरीत दिशा में 2 किमी/घंटा की चाल से तैर सकता है. शांत जल में उसे 7 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

एक व्यक्ति धारा की दिशा में 6 किमी/घंटा की चाल से तैर सकता है और धारा की विपरीत दिशा में 4 किमी/घंटा की चाल से तैर सकता है. शांत जल में व्यक्ति के तैरने की चाल और धारा की चाल ज्ञात करें.

धारा की दिशा मे ंनाव की चाल का दुगुना, धारा की विपरीत दिशा में नाव की चाल के तिगुने के बराबर है. शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल का अनुपात हैः

एक व्यक्ति धारा की विपरीत दिशा में एक किमी का 3/4, 11¼ मिनट में तैर सकता है और वापस 7¼ मिनट में आ सकता है. शांत जल में व्यक्ति की चाल हैः

एक व्यक्ति शांत जल में 4 किमी/घंटा की चाल से तैर सकता है और वह पाता है कि उसे धारा की विपरीत दिशा में तैरने में धारा की दिशा में तैरने में लगे समय से दुगुना समय लगता है. धारा की चाल ज्ञात करें.

एक व्यक्ति शांत जल में 6 किमी/घंटा की चाल से तैर सकता है. उसे धारा की विपरीत दिशा में तैरने में धारा की दिशा में तैरने में लगे समय से दुगुना समय लगता है. धारा की चाल ज्ञात करें.

एक नाव की चाल धारा की दिशा में 16 किमी/घंटा. धारा की चाल 3 किमी/घंटा है. धारा की विपरीत दिशा में नाव की चाल (किमी/घंटा में) होगी:

एक नाव धारा की विपरीत दिशा में किसी नदी के बिन्दु X से बिन्दु Y तक 20 किमी की दूरी तय करती है. बिन्दु X से Y और बिन्दु Y से X की दूरी तय करने में नाव द्वारा लगा कुल समय 41 मिनट 40 सेकण्ड है. नाव की चाल क्या है?

एक नाव धारा की दिशा में 30 किमी की दूरी 2 घंटे में तय करता है जबकि धारा की विपरीत दिशा में वही दूरी 6 घंटे में तय करता है. यदि धारा की चाल, नाव की चाल की आधी हो तो नाव की चाल किमी/घंटा में क्या है?

एक लड़का धारा की विपरीत दिशा में एक नाव को 9 किमी की दूरी तक खेपता है, जबकि धारा की चाल 2 किमी/घंटा है, और फिर धारा की दिशा में नाव को खेपते हुए वापस आता है. यदि पूरे ट्रिप में 6 घंटे लगते हैं तो शांत जल में लड़के के खेपने की चाल ज्ञात करें.

दो नाव 5 किमी/घंटा और 10 किमी/घंटा की चाल से एक-दूसरे की ओर आ रहे हैं. उन दोनों ने अपनी यात्रा एक-दूसरे से 20 किमी की दूरी से प्रारंभ की थी. दोनों एक-दूसरे से टकराने से ठीक एक मिनट पहले कितनी दूरी पर थे?

किसी नदी से लगा हुआ एक रोड है. दो दोस्त राम और श्याम स्थान A से चलना प्रारंभ करते हैं और एक मंदिर जो स्थान B पर है की ओर जाते हैं और पुन: वापस स्थान A पर आ जाते हैं. राम साइकिल से 12 किमी/घंटा की चाल से जाता है जबकि श्याम नाव से 10 किमी/घंटा की चाल से जाता है. यदि धारा की चाल 4 किमी/घंटा है तो दोनों दोस्तों में से कौन पहले स्थान A पर वापस आयेगा?

एक व्यक्ति किसी नदी को लंबवत पार करना चाहता है. शांत जल में उसे नदी को पार करने में 4 मिनट लगता है लेकिन गतिमान जल में उसे 5 मिनट लगता है. यदि नदी की चौड़ाई 100 मीटर है, तो नदी के जल की गति क्या है?

एक मोटर नाव शांत जल में 10 किमी/घंटा की चाल से यात्रा कर सकता है. यह धारा की दिशा में 91 किमी की यात्रा करता है और फिर वापस आ जाता है जिसमें उसे 20 घंटे लगते हैं. नदी के प्रवाह की चाल ज्ञात करें.

एक जहाज समुद्र तट से 156 किमी दूर है, में एक छिद्र हो जाने के कारण उसमें 6½ मिनट में 2⅓ मीट्रिक टन पानी प्रवेश कर जाता है, लेकिन निकासी पंप प्रति घंटा 15 मीट्रिक टन पानी बाहर कर देता है. 68 मिट्रिक टन पानी उस जहाज को डुबाने के लिए पर्याप्त है. डूबने से बचने के लिए उस जहाज की औसत चाल क्या होनी चाहिए ताकि वह ठीक समय पर टत पर पहुँच जाए?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर