क्रम और व्यवस्थीकरण टेस्ट टाइप 1

Ranking and Ordering Test Type I: Ranking Test

  • यह Ranking and Ordering Test पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

किसी कक्षा में राकेश का स्थान ऊपर से 9वां और नीचे से 38वां है. कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?

कक्षा की योग्यता सूची में हेमांग ऊपर से 16वाँ और नीचे से बारहवाँ है. कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?

किसी कक्षा में रोशन का स्थान ऊपर से 11वां और नीचे से 31वां है. कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या क्या है?

किसी कक्षा में सुनीता का क्रमांक ऊपर से 11वां और नीचे से 27वां है. कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?

40 लड़कों की किसी पंक्ति में मनीष का स्थान दायीं छोर से 14वां है. बायीं छोर से उसका स्थान क्या है?

43 विद्यार्थियों की एक कक्षा में विजय का स्थान ऊपर से 14वां है. नीचे से उसका स्थान क्या होगा?

23 विद्यार्थियों की किसी कक्षा में राम और शाम का क्रमांक क्रमशः 13वां और 14वां है. अंतिम से उनका क्रमांक क्रमशः क्या होगा?

41 विद्यार्थियों की किसी कक्षा में मोहन और रमेश का स्थान ऊपर से क्रमशः 7वां और 11वां है. कक्षा में नीचे से उनका स्थान क्रमशः क्या होगा?

39 छात्रों की एक कक्षा में रवि का क्रमांक सुमित से 7 स्थान आगे है. यदि सुमित का क्रमांक अंतिम से 17वां हो तो प्रारंभ से रवि का क्रमांक क्या है?

20 छात्रों की एक कक्षा में ऊपर से अलीशा का क्रमांक पन्द्रहवां है. मानव का क्रमांक अलीशा से चार ऊपर है. कक्षा में नीचे से मानव का क्रमांक क्या है?

40 विद्यार्थियों की किसी कक्षा में समीर का स्थान ऊपर से 12वां है. आलोक समीर से 8 स्थान नीचे है. नीचे से आलोक का स्थान क्या है?

21 लड़कियों की किसी पंक्ति में, जब मोनिका चार स्थान दायीं ओर चली जाती है तो उसका स्थान बायीं छोर से 12वां हो जाता है. पंक्ति में दायीं छोर से उसका मूल स्थान क्या था?

बस स्टाॅप की कतार में A का स्थान बायें से 7वां और B का स्थान दायें से 9वां है. ये दोंनो एक-दूसरे से अपना स्थान बदल लेते हैं. अब A का स्थान बायें से 11वां हो जाता है. कतार में व्यक्तियों की संख्या क्या है?

बच्चों की किसी कतार में दीपा बायें से 5वें स्थान पर है और विजय दाएँ से 6ठे स्थान पर है. जब ये दोनों आपस में अपना स्थान बदल लेते हैं, तो दीपा बायें से 13वें स्थान पर आ जाती है. बताएँ कि दायें से विजय किस स्थान पर होगा?

लड़कों की किसी पंक्ति में सुरेश का स्थान बायें से 7वां और रोहित का स्थान दायें से 12वां है. यदि वे दोनों एक-दूसरे के साथ अपना स्थान बदल लेते हैं तो सुरेश का स्थान बायें से 22वां हो जाता है. पंक्ति में लड़कों की संख्या क्या है?

लड़कियों की किसी पंक्ति में रीता और मोनिका का स्थान क्रमशः दायें से 9वां और बायें से 10वां है. यदि वे दोनों एक-दूसरे के साथ अपना स्थान बदल लेते हैं तो रीता और मोनिका का स्थान क्रमशः दायें से 17वां और बायें से 18वां हो जाता है. पंक्ति में लड़कियों की कुल संख्या क्या है?

लड़कों की किसी कतार में, गणेश का स्थान बायें से 12वां और राजन का स्थान दायें से 15वां है. वे दोनों अपना स्थान एक-दूसरे से बदल लेते हैं अब, राजन का स्थान दायें से 20वां है. कक्षा में कुल लड़कों की संख्या क्या है?

35 बच्चों की एक कतार में M का स्थान, दायीं ओर से 15वां है और M और R के बीच 10 बच्चे हैं. कतार में बायीं ओर से R का स्थान कौन-सा है?

किसी कतार में, विजय का स्थान आगे से 14वां और जैक का स्थान अंतिम से 17वां है जबकि मैरी का स्थान विजय और जैक के ठीक बीच में है. यदि विजय, जैक से आगे है और कतार में 48 व्यक्ति हैं, तो विजय और मैरी के बीच में कितने व्यक्ति हैं?

10 लड़कियों और 20 लड़कों की एक कक्षा में, जया का स्थान लड़कियों में चौथा और कक्षा में 18वां है. कक्षा में लड़कों के बीच जया का कौन-सा स्थान है?

45 विद्यार्थियों की किसी कक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों में अनमोल का स्थान आगे से 11वां और नीचे से 15वां है. कितने विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं?

मलय प्रताप का स्थान अपनी कक्षा में प्रारंभ से 13वां और अंतिम से 17वां है. यदि परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों में उसका स्थान प्रारंभ से 8वां और अंतिम से 13वां हो, तो कितने विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं?

किसी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों में मनीष का स्थान ऊपर से 16वां और नीचे से 29वां है. यदि छः विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है और पाँच विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं, तो कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या क्या थी?

किसी कतार में A का स्थान आगे से 18वां जबकि B का स्थान पीछे से 16वां है. यदि C का स्थान आगे से 24वां है और वह A और B के ठीक बीच में है, तो कतार में कुल कितने व्यक्ति हैं?

40 लड़कियों की किसी पंक्ति में जब कोमल अपने स्थान से चार स्थान बायीं तरफ चली जाती है तो पंक्ति में बायीं छोर से उसका स्थान 10वां हो जाता है. पंक्ति के दायीं छोर से स्वाती का स्थान क्या था, यदि स्वाती, कोमल के मूल स्थान से तीन स्थान दायीं तरफ थी?

40 छात्र एक पंक्ति में हैं तथा उनके मुँह उत्तर की ओर है. सोनम से बाएं ओर छठा कैलाश है. यदि सोनम पंक्ति के बाएं सिरे से 30वें स्थान पर है, तो कैलाश का पंक्ति के दांए सिरे से कौन-सा स्थान है?

60 विद्यार्थियों की किसी कक्षा में जिसमें लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से दुगुनी है, कमल का स्थान ऊपर से 17वां है. यदि कमल से आगे 9 लड़कियाँ हैं तो उससे पीछे कितने लड़के हैं?

यदि अंग्रेजी वर्णमाला में अंतिम से 21 अक्षरों की गिनती की जाए और प्रारंभ से 20 अक्षरों की गिनती की जाए तो श्रेणी के ठीक मध्य में कौन-सा अक्षर होगा?

यदि श्रेणी 5 9 8 13 2 7 4 3 8 में पहला और दूसरा अंक एक-दूसरे के साथ बदल जाता है, तीसरा और चौथा अंक एक-दूसरे के साथ बदल जाता है, पांचवां और छठा अंक एक-दूसरे के साथ बदल जाता है और आगे भी यही प्रक्रिया चलती रहती है, तो आपके बायीं ओर सातवां अंक कौन-सा अंक होगा?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
गणित
समसामयिकी
कंप्यूटर