डायरेक्शन सेंस टेस्ट टाइप 1

Direction Sense Test Type I: Movement Based

  • यह Movement Based Direction Sense पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

शोभा का मुख पूरब दिशा की ओर था. वह 20 मीटर चलती है. बायीं ओर मुड़ने के बाद वह 15 मीटर चलती है, फिर दायीं ओर मुड़ने के बाद वह 25 मीटर चलती है. अंत में वह दायीं ओर मुड़ती है और 15 मीटर और चलती है. वह अपने प्रारंभिक बिन्दु से कितनी दूरी पर है?

जतिन अपने घर से निकलकर 12 किमी उत्तर की ओर चलता है. वह दायीं ओर मुड़ता है और 12 किमी चलता है. वह पुनः दायीं ओर मुड़ता है और 12 किमी और चलता है और फिर बायीं ओर मुड़कर 5 किमी चलता है. वह अपने घर से कितनी दूरी पर है और किस दिशा में है?

दीपक पूरब की ओर सीधे चलना प्रारंभ करता है. 75 मीटर चलने के बाद वह बायीं ओर मुड़कर 25 मीटर सीधे चलता है. पुनः वह बायीं ओर मुड़कर 40 मीटर सीधे चलता है. अंत में वह फिर बांयी ओर मुड़कर 25 मीटर चलता है. वह प्रारंभिक बिन्दु से कितनी दूरी पर है?

मैं दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा हूँ. मैं दायीं ओर मुड़ा और 20 मीटर चला. पुनः मैं दायीं ओर मुड़ा और 10 मीटर चला, फिर मैं बायीं ओर मुड़ा और 10 मीटर चला, उसके बाद दायीं ओर मुड़कर 20 मीटर चला. अंत में मैं दायीं ओर मुड़ा और 60 मीटर चला. प्रारंभिक बिन्दु से मैं अब किस दिशा में हूँ?

रमाकांत उत्तर की ओर चलना प्रारंभ करता है. कुछ क्षण बाद वह दायीं ओर मुड़ता है और फिर कुछ दूर चलकर बायीं ओर मुड़ता है. अंत में एक किमी चलने के बाद वह पुनः बायीं ओर मुड़ता है. अब वह किस दिशा में चल रहा है?

राम का मुँह दक्षिण की ओर है. रमेश उसकी तरफ आता है, रुकता है और फिर अपने दाहिनी ओर मुड़ जाता है. वह देखता है कि उमेश उसके सामने उसकी ओर मुँह करके खड़ा है. उमेश का मुख किस ओर है?

सरोज पश्चिम ओर सीधे चलना प्रारंभ करती है और कुछ दूर चलने के बाद वह बायीं ओर मुडती है़, पुनः तथा कुछ दूर चलने के पश्चात वह फिर बायीं ओर मुडती है़. अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?

रमन बिन्दु P से आरम्भ करके दक्षिण की ओर चलता है और बिन्दु Q पर रूक जाता है. अब वह दायीं ओर मुड़ता है, फिर बायीं ओर मुड़ता है और बिन्दु R पर रूक जाता है. अन्ततः वह बायीं ओर मुड़ता है और बिन्दु S पर रूक जाता है. यदि वह मुड़ने से पहले प्रत्येक बार 5 कि.मी. चलता है तो बिन्दु S से बिन्दु Q तक पहुँचने के लिए रमन को किस दिशा में चलना होगा?

रवि को विश्वविद्यालय जाना है. वह अपने घर, जो पूरब में है से शुरुआत करता है और क्रासिंग तक पहँुचता है. उसके बांयीं छोर पर एक थियेटर और ठीक सामने एक हास्पिटल है. विश्वविद्यालय किस दिशा में है?

एक चूहा 20’ पूरब की ओर दौड़ता है और दायीं ओर मुड़कर 10’ दौड़ता है. अब वह दायीं ओर मुड़ता है और 9’ दौड़ता है, पुनः बायीं ओर मुड़ जाता है और 5’ दौड़ता है, पुनः वह बायीं ओर 12’ दौड़ता है और अंत में बायीं ओर मुड़कर 6’ दौड़ता है. अब, चूहे का मुख किस दिशा में है?

A और B किसी बिन्दु से विपरीत दिशाओं में चलना प्रारंभ करते हैं. A, 3 किमी की दूरी तय करता है और B, 4 किमी की दूरी तय करता है. उसके बाद A दायीं ओर मुड़कर 4 किमी चलता है जबकि B बायीं ओर मुड़कर 3 किमी चलता है. अब वे दोनों प्रारंभिक बिन्दु से कितनी दूरी पर है?

अनुज इस प्रकार चलना प्रारंभ करता है कि उसका पीठ सूर्य की ओर है. कुछ समय बाद वह बायीं ओर मुड़ने के बाद दायीं ओर मुड़ता है और फिर पुनः बायीं ओर मुड़ता है. अब वह किस दिशा की ओर जा रहा है?

प्रेरणा को अपने घर से स्कूल जाना है. वह अपने घर से निकलकर उत्तर की ओर जाती है और बायीं ओर मुड़कर फिर दायींें ओर मुड़ती है. अंत में बायीं ओर मुड़कर स्कूल पहंुचती है. उसके घर के सापेक्ष स्कूल किस दिशा में स्थित है?

एक दिन रवि अपने घर से निकलकर साइकिल से 10 किमी दक्षिण की ओर चलता हैै, उसके बाद वह दायीं ओर मुड़कर 5 किमी की दूरी तय करता है फिर दायीं ओर मुड़ता है और 10 किमी की दूरी तय करता है और अंत में बायीं ओर मुड़कर 10 किमी की दूरी तय करता है. उसे वहाँ से घर पहुँचने के लिए न्यूनतम कितनी दूरी तय करनी होगी?

रसिक 20 मीटर उत्तर की ओर चलता है. उसके बाद वह दायीं ओर मुड़कर 30 मीटर चलता है. फिर वह दायीं ओर मुडता है और 35 मीटर चलता है, फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और 15 मीटर चलता है और अंत में दुबारा बायीं ओर मुड़ता है और 15 मीटर चलता है. वह अब किस दिशा में है और अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर हैै?

रोहित 25 मीटर दक्षिण की ओर चलता है. उसके बाद वह बायीं ओर मुड़ता है और 20 मीटर चलता है, फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और 25 मीटर चलता है. वह पुनः दायीं ओर मुडता है और 15 मीटर चलता है. प्रारंभिक बिन्दु से वह कितनी दूरी पर है और किस दिशा में है?

मैं पूरब की ओर मुँह करके खड़ा हूँ. मैं घड़ी की दिशा में 100° मुड़ता हूँ और फिर घड़ी की विपरीत दिशा में 145° मुड़ता हूँ. अब मेरा मुख किस दशा में है?

एक व्यक्ति का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर है. वह घड़ी की दिशा में 90° मुड़ता है, फिर घड़ी की विपरीत दिशा में 180° मुड़ता है और फिर दुबारा उसी दिशा में 90° मुड़ता है. अब उसका मुख किस दिशा में है?

एक व्यक्ति का मुख पश्चिम दिशा की ओर है. वह घड़ी की दिशा में 45° मुड़ता है और फिर उसी दिशा में 180° मुड़ता है. अंत में वह घड़ी की विपरीत दिशा में 270° मुड़ता है. अब उसका मुख किस दिशा में है?

यदि दक्षिण-पूर्व दिशा उत्तर हो जाये, उत्तर-पूर्व दिशा पश्चिम हो जाये और आगे भी यही प्रक्रिया चलती रहे, तो पश्चिम क्या कहलाएगा?

P, Q, R और S कैरम खेल रहे हैं जिसमें P-R और S-Q भागीदार (partners) हैं. S, R के दायीं ओर है जिसका मुख पश्चिम की ओर है, तो Q का मुख किस दिशा में है?

एक दिन सुबह सूर्योदय के बाद गोपाल एक पोल की तरफ मुख करके खड़ा था. पोल की छाया, उसके ठीक दायीं ओर थी. गोपाल का मुख किस दिशा में था?

एक दिन शाम सूर्यास्त के पहले दो दोस्त सुमित और मोहित एक-दूसरे की ओर खड़े होकर बात कर रहे थे. यदि मोहित की छाया उसके ठीक दायीं ओर थी, तो सुमित का मुख किस दिशा में था?

एक दिन सुबह सूर्योदय के बाद रीता और कविता तिलक स्कवायर पर एक-दूसरे की ओर मुख किए हुए बात कर रहे थे. यदि कविता की छाया रीता के ठीक दायीं ओर थी, तो कविता का मुख किस दिशा में था?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
गणित
समसामयिकी
कंप्यूटर