Train and Platform 2

  • यह Train and Platform पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

विश्रामों को छोड़कर एक रेलगाड़ी अपनी यात्रा 8 घंटे में पूरा करती है. यदि वह प्रति घंटे और 5 किमी तेजी से जाती तो वह अपनी यात्रा 6 घंटे 40 मिनट में ही ही पूरा कर लेती. रेलगाड़ी की वास्तविक चाल ज्ञात करें.

विश्रामों को छोड़कर एक रेलगाड़ी कोई निश्चित दूरी 80 किमी/घंटा की औसत चाल के साथ तय करती है और विश्रामों सहित वही दूरी 60 किमी/घंटा की औसत चाल के साथ तय करती है. प्रतिघंटा रेलगाड़ी कितने मिनट के लिए रूकती है?

एक रेलगाड़ी दो स्टेशनों A और B के बीच चलती है और अपने गंतव्य स्थान तक 10 मिनट देर से पहुँचती है जब वह 50 किमी/घंटे की चाल से चलती है और 50 मिनट देर से तब पहुँचती है जब वह 30 किमी/घंटे की चाल से चलती है. स्टेशन A और B के बीच की दूरी क्या है?

एक रेलगाड़ी 90 किमी/घंटा की चाल से जा रही है और 36 सेकण्ड में एक पुल को पार करती है. उससे 100 मीटर छोटी दूसरी रेलगाड़ी 45 किमी/घंटा की चाल से चलती हुई उसी पुल को पार करती है. दूसरी रेलगाड़ी द्वारा पुल को पार करने में कितना समय लगा?

225 मीटर की दूरी पर खड़ी किसी ट्रेन को पकड़ने के लिए एक व्यक्ति दौड़ना प्रारंभ करता है. यदि व्यक्ति की चाल 6 किमी/घंटा हो तो ट्रेन को कितनी देर रूकना चाहिए जिससे वह व्यक्ति उसे पकड़ सके?

एक व्यक्ति 50 किमी/घंटे की चाल से गतिमान रेलगाड़ी में यात्रा कर रहा है. वह व्यक्ति पाता है कि एक मालगाड़ी जो उसके विपरीत दिशा में है 9 सेकण्ड में उससे होकर गुजरती है. यदि मालगाड़ी की लंबाई 280 मीटर है तो उसकी चाल ज्ञात करें.

दो रेलगाड़ियाँ जिसमें से एक हावराह से पटना की ओर और दूसरी पटना से हावराह की ओर साथ-साथ चलना प्रारंभ करती है. एक-दूसरे से मिलने के बाद वे दोनों गाड़ियाँ अपने-अपने गंतव्य स्थान क्रमश: 9 घंटे और 16 घंटे के बाद पहुँच जाती हैं. उनकी चालों का अनुपात हैः

75 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी, 6 किमी/घंटा की दर से पैदल चल रहे किसी व्यक्ति को 18 सेकण्ड में पार करती है. पुन:वही रेलगाड़ी एक दूसरे व्यक्ति को 15 सेकण्ड में पार करती है. दूसरे व्यक्ति की चाल क्या है?

120 मीटर लम्बी किसी रेलगाड़ी के इंजन से 240 मीटर आगे एक धावक 9 किमी/घंटा की चाल से रेलवे लाइन के किनारे दौड़ रहा है. यदि रेलगाड़ी उस धावक की दिशा में 45 किमी/घंटा की चाल से चल रही हो तो कितने समय के बाद वह रेलगाड़ी उस धावक को पार कर जाएगी?

दो रेलगाड़ियाँ क्रमश: 40 किमी/घंटा और 20 किमी/घंटा की चाल से एक ही दिशा में जा रही है. तेज गति से वाली रेलगाड़ी धीमी गति वाली रेलगाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को 5 सेकण्ड में पार करती है. तेज गति वाली रेलगाड़ी की लंबाई क्या है?

130 और 110 मीटर लंबी दो रेलगाड़ियाँ एक ही दिशा में जा रही है. तेज गति से चलने वाली रेलगाड़ी दूसरी रेलगाड़ी को पूर्ण रूप से एक मिनट में पार करती है. यदि वे दोनों विपरीत दिशा में जाती हैं, तो वे एक-दूसरे को पूर्ण रूप से 3 सेकण्ड में पार करती हैं. रेलगाड़ियों की चाल ज्ञात करें.

किसी स्टेशन से एक ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर, 16 किमी/घंटा की चाल से निकलती है. एक व्यक्ति जो विपरीत दिशा से आ रहा है उस ट्रेन को 13 मिनट के अंतराल पर मिलता है. व्यक्ति की चाल ज्ञात करें?

एक मालगाड़ी किसी स्टेशन से एक निश्चित समय में नियत चाल के साथ निकलती है. 6 घंटे के बाद एक एक्सप्रेस ट्रेन उसी स्टेशन से उसी दिशा में 90 किमी/घंटा की नियत चाल के साथ निकलती है. यह एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे में उस मालगाड़ी से मिलती है. मालगाड़ी की चाल ज्ञात करें.

विश्रामों को छोड़कर एक ट्रेन की चाल 45 किमी/घंटा है और विश्रामों सहित ट्रेन की चाल 36 किमी/घंटा है. प्रति घंटा ट्रेन कितने मिनट के लिए रूकती है?

बम्बई एक्सप्रेस दिल्ली से बम्बई के लिए 14:30 बजे 60 किमी/घंटे की चाल से रवाना होती है और राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से बम्बई के लिए उसी दिन 16:30 बजे 80 किमी/घंटे की चाल से रवाना होती है. दिल्ली से कितनी दूरी पर दोनों ट्रेनें एक-दूसरे से मिलेंगे?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर