Probability 2

  • यह Probability पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

पाँच घोड़ों की रेस में A यादृच्छिक रूप से 2 घोड़ों पर दाँव लगाता है. इस स्थिति में उसके जीतने की प्रायिकता होगीः

A के सत्य बोलने की प्रायिकता ⅘ है, जबकि B की ¾ है. एक ही तथ्य के बारे में यदि उनसे पूछा जाए तो उनके परस्पर विरोधी होने की प्रायिकता होगीः

किसी छात्र के तैराक न होने की प्रायिकता ⅕ है तो 5 छात्रों में से 4 छात्रों के तैराक होने की प्रायिकता होगीः

मैं 7 अंक बाले टेलीफोन नम्बर का अंतिम अंक भूल गया हूँ. यदि मैं प्रथम 4 सही अंक डायल करने के पश्चात् अन्तिम 3 अंक यादृच्छिक रूप से डायल करता हूँ तो सही नम्बर के डायल होने की प्रायिकता होगी:

यदि शतरंज बोर्ड के किन्हीं में दो वर्गों को यादृच्छिक रूप से चुना जाए तो उनमें से एक भुजा के उभयनिष्ट होने की प्रायिकता होगीः

एक पासे को इस तरह फेंका जाता है कि संख्या i आने की प्रायिकता उसके व्युत्क्रम का समानुपाती है. तब एक बार पासे को फेंकने में 3 आने की प्रायिकता होगीः

किसी आलमारी में रखे 50 किताबों में एक शब्दकोष का 5 खण्ड यादृच्छिक रूप से रखा हुआ है. अगर शब्दकोष के खण्ड जरूरी नहीं है कि साथ-साथ रखे हुए हैं, तो बांये से दायें बढ़ते हुए क्रम में होने की प्रायिकता होगीः

अतुल 6 बार में से 3 बार सही निशाना लगाने में सफल होता है. भोला 6 बार में से 2 बार और चन्द्रा 4 बार में 4 बार सही निशाना लगाता है. इस बात की क्या प्रायिकता होगी कि कम से कम 2 बार में सही निशाने पर लगे (1 बार निशाना उनमें से किसी एक के द्वारा लगाना है)

बैग में 5 सफेद, 7 लाल, और 8 काली गेंद हैं. यदि 4 गेंद एक के बाद एक विस्थापित करते हुए निकाली जाए तो सभी गेंदो के सफेद होने की प्रायिकता होगीः

किसी पासे को 6 बार फेंका जाता है. यदि विषम संख्या आती है तो फेंकना 'सफल' माना जाता है. इस परिस्थिति में 5 बार सफल होने की प्रायिकता होगीः

6 धनात्मक और 8 ऋणात्मक संख्याएँ हैं. यादृच्छिक रूप से 4 संख्याओं को चुन कर आपस में गुणा किया जाता है. गुणनफल धनात्मक होने की प्रायिकता होगीः

दो पासे फेंकने पर उनके स्कोर का योग रूढ़ संख्या होने की प्रायिकता होगीः

रमेश के वार्डरॉब में 3 पैंट हैं. एक काली, दूसरी नीली और तीसरी ब्राउन. उसी वार्डरॉब में 4 शर्ट भी है जिनमें से 1 काली और 3 सफेद हैं, यदि वह अंधेरे में बिना रंग देखे एक शर्ट-पैंट निकालता है तो शर्ट और पैंट के काली न होने की प्रायिकता होगीः

एक व्यक्ति 25 कारों की कतार में एक कार को न ही प्रारम्भ न ही अन्त में पार्क करता है. वापस लौटने पर उसे पता चलता है कि ठीक 15 गाड़ियां उस समय तक कतार में थी. उस व्यक्ति के कार के अगल-बगल की पार्किंग जगह के खाली होने की प्रायिकता होगीः

यदि SOCIETY में प्रयुक्त अक्षरों को यादृच्छिक (randomly) रूप से रखा जाए तब एक साथ तीन स्वरों के आने की प्रायिकता होगीः

यादृच्छिक रूप से चयनित किसी माह के 13 तारीख को शुक्रवार होने की प्रायिकता होगीः

यदि किसी लीप इयर का यादृच्छिक चयन किया जाए तो उस वर्ष में 53 रविवार होने की प्रायिकता होगीः

A और B, प्रत्येक साथ-साथ एक सिक्के को 50 बार उछालते हैं. समान उछाल (toss) में दोनों सिक्कों के टेल न आने की प्रायिकता होगी:

मान लीजिए 6 सिक्के एक साथ उछाले जाए तो कम से कम एक टेल आने की प्रायिकता होगीः

किसी सिक्के को 5 बार उछाला जाता है. विषम संख्या में हेड आने की प्रायिकता होगीः

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर