Geometry 2

  • यह Geometry पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

दो वृत्त एक-दूसरे को आंतरिक रूप से स्पर्श करते हैं. उनकी त्रिज्याएँ 2 सेमी और 3 सेमी है. उस बाहरी वृत्त की सबसे बड़ी जीवा की लंबाई क्या है जो आंतरिक वृत्त के बाहर स्थित है.

10 सेमी और 8 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं और उनके उभयनिष्ठ जीवा की लंबाई 12 सेमी है. उनके केन्द्रों के बीच की दूरी ज्ञात करें.

चाप ADC एक अर्धवृत्त है और DB ⊥ AC है. यदि AB = 9 और BC = 4 है तो DB ज्ञात करें.

वृत्त के केन्द्र से एक बिन्दु P की दूरी 13 सेमी है. P से वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखा की लंबाई 12 सेमी है. वृत्त की त्रिज्या ज्ञात करें.
38791.png

नीचे दी गई आकृति में वृत्त का केन्द्र O है. यदि ∠OBC = 37°, तो ∠BAC की माप होगीः
38785.png

PQRS एक वर्ग है. SR, उस वृत्त की स्पर्श-रेखा (बिन्दु S पर) है जिसका केन्द्र O है और TR=OS है, तो वृत्त के क्षेत्रफल और वर्ग के क्षेत्रफल का अनुपात होगाः
39011.png

दी हुई आकृति में, AB वृत्त की जीवा है, O वृत्त का केन्द्र है, और BT वृत्त पर स्पर्श-रेखा है. x और y का मान होगा:
38981.png

नीचे दी हुई आकृति में, अर्द्धवृत्त APQB का व्यास AB है, केन्द्र O है, ∠POQ = 48° है और यह BP को X बिन्दु पर काटती है, तो ∠AXP की गणना करें.
38975.png

निम्न वृत्त जिसका केन्द्र O है की जीवा PQ पर OA लंब है. यदि QR व्यास है, AQ = 4 सेमी है, OQ = 5 सेमी है, तो PR का मान होगाः
38969.png

नीचे दी गई आकृति में ∠ EDC = 54°, ∠ DCA = 40° तो x, y और z ज्ञात करें.
38963.png

ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसमें BC || AD, ∠ADC = 110° और ∠BAC = 50° है, तो ∠DAC ज्ञात करें.

17 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त में, व्यास की सम्मुख भुजाओं पर दो समांतर जीवाएँ खींची जाती है. जीवाओं के बीच की दूरी 23 सेमी है. यदि पहली जीवा की लंबाई 16 सेमी है, तो दूसरी जीवा की लंबाई होगीः

दी हुई आकृति में, यदि ∠BAC = 60° और ∠BCA = 20° है तो ∠ADC ज्ञात करें.
39261.png

किसी वृत्त जिसका केन्द्र O है से 26 सेमी की दूरी पर एक बिन्दु P है और बिन्दु P से वृत्त पर खींची गई स्पर्श-रेखा PT की लंबाई 10 सेमी है. वृत्त की त्रिज्या ज्ञात करें.

10 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त के केन्द्र से 6 सेमी की जीवा खींची जाती है. एक अन्य जीवा जिसकी लंबाई मूल जीवा की लंबाई की आधी है खींची जाती है. इस जीवा की केन्द्र से दूरी (सेमी में) होगीः

किसी वृत्त की दो जीवाएँ AB और CD इस तरह से है कि AB = 6 सेमी, CD = 12 सेमी और AB || CD है. AB और CD के बीच की दूरी 3 सेमी है. वृत्त की त्रिज्या ज्ञात करें.

2 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त को एक समकोण के साथ रखा गया है. एक अन्य छोटे वृत्त को नीचे दर्शाये आकृति के अनुसार रखा गया है. छोटे वृत्त की त्रिज्या क्या है?
39225.png

दर्शाई गई आकृति में, x और y के बीच क्या संबंध होगा यदि समान वृत्तों में दिखाये गए स्पर्श रेखाएँ आयत की भुजाएँ हैं?
39194.png

चक्रीय चतुर्भुज ABCD में BCD =120°, (चाप DZC) = 7°, तो DAB और (चाप CXB) ज्ञात करें.
39188.png

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर