वर्णमाला परीक्षण शार्ट ट्रिक

तर्कशक्ति वर्णमाला परीक्षण: शार्ट ट्रिक, उदहारण और ऑनलाइन टेस्ट

अंग्रेजी वर्णमाला

अंग्रेजी वर्णमाला (English Alphabet) में कुल 26 अक्षर होते हैं, प्रत्येक अक्षर का अपना एक निश्चित क्रमांक होता जिनमें A का स्थान पहला तथा Z का स्थान छब्बीसवाँ होता है.

इस अध्याय में अंग्रेजी वर्णमाला में स्थित अक्षरों के क्रमांक के आधार पर अक्षरों की स्थिति की समीक्षा या किसी निश्चित क्रम पर स्थित अक्षर से परिवर्तित किये गये अक्षर/वर्णमाला के क्रम के अवलोकन/निरूपण से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं.

अंग्रेजी वर्णमाला  के सभी अक्षरों के स्थानीय क्रमांकित मान को अच्छी तरह से याद कर लेना चाहिए.

अंग्रेजी वर्णमाला के अंक्षरों का स्थानीय क्रमांकित मान के साथ निरूपण
ABCDEFGHI
123456789
JKLMNOPQR
101112131415161718
STUVWXYZ
1920212223242526
क्रमांकित मान को याद करने का ट्रिक CFILORUX
CFILORUX
3691215182124

उपरोक्त शब्द ‘Cfilorux’ की मदद से आप पूरे अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों का क्रमांकित मान को आसानी से याद कर सकते हैं.

उदाहरण 1. अंग्रेज़ी वर्णमाला में आपके बाएँ से सातवाँ अक्षर कौन है?

हल: Cfilorux की मदद से हम जानते हैं कि F = 6. इस प्रकार सातवां अक्षर, ‘F’ का अगला अक्षर यानी ‘G’ होगा.

∴ 7 (सातवाँ अक्षर) = F + 1 ⇒ G

अंग्रेजी वर्णमाला का विपरीत अक्षर

सांकेतिक भाषा के प्रश्नों को हल करते समय प्रत्येक अक्षर का विपरीत अक्षर (opposite letter) की भी आवश्यकता पड़ सकती है, अतः, आपको प्रत्येक अक्षर का विपरीत अक्षर भी याद कर लेना चाहिए.

अंग्रेजी वर्णमाला का विपरीत क्रम
ABCDEFGHI
262524232221201918
JKLMNOPQR
17161514131211109
STUVWXYZ
87654321

विपरीत अक्षर को याद करने का ट्रिक

अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर के विपरीत अक्षर को योग विधि (Addition Method) द्वारा ज्ञात किया जा सकता है.

अंग्रेजी वर्णमाला के कोई भी दो अक्षर जिनका वर्णमाला क्रमांकित मान का योग 27 हो जाए, तो ये दोनों अक्षर आपस में एक-दूसरे के विपरीत अक्षर होते हैं.

जैसे: B = 2, Y = 25
∴ B + Y ⇒ 27
अतः, B एवं Y आपस में एक-दूसरे के विपरीत अक्षर हैं.

इसी प्रकार, D = 4, W = 23
∴ D + W ⇒ 27
अतः, D एवं W आपस में एक-दूसरे के विपरीत अक्षर हैं.

उदाहरण 2. अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षर ‘P’ का विपरीत अक्षर कौन है?

हल: अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षर ‘P’ का क्रमांक 16 है. यानी P = 16
अतः ‘P’ का विपरीत अक्षर (27 – 16 = 11) ‘K’ होगा.

स्मरणीय तथ्य

वर्णमाला क्रमांक: अंग्रेजी वर्णमाला में कुल 26 अक्षर होते हैं, प्रत्येक अक्षर का अपना एक निश्चित क्रमांक होता जिनमें A का स्थान पहला तथा Z का स्थान छब्बीसवाँ होता है.

अंग्रेजी वर्णमाला में स्वर अक्षर: अंग्रेजी वर्णमाला में A, E, I, O एवं U कुल पाँच स्वर (vowel) अक्षर होते हैं.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम: अक्षर A से Z की ओर अक्षर के बढ़ते क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम कहते हैं. जैसे: A → B → C → D → … Z.

वर्णमाला का विपरीत क्रम: अक्षर Z से A की ओर अक्षर के घटते क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का विपरीत क्रम कहते हैं. जैसे: Z → Y → X → W → … A.

अंग्रेजी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश: अंग्रेजी वर्णमाला में A से M तक के अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश कहते हैं.

alphabet-s-h-9424.png

अंग्रेजी वर्णमाला का द्वितीय अर्धांश: अंग्रेजी वर्णमाला में N से Z तक के अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का द्वितीय अर्धांश कहते हैं.

alphabet-s-h-9431.png

प्रत्येक अर्धांश में कुल 13 अक्षर होते हैं.

पूछे जाने वाले प्रश्नों पर एक दृष्टि

1. वर्णमाला के क्रम पर आधारित प्रश्न

उदाहरण 3. निम्नलिखित अंग्रेजी वर्णमाला में बाएँ से 12वें अक्षर के दाईं ओर 8वाँ अक्षर कौन-सा होगा?

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

  1. T
  2. S
  3. U
  4. D

हल (1): T

यहाँ हम देख रहे हैं कि अंग्रेजी वर्णमाला में 12वाँ अक्षर ‘L’ है, तथा अक्षर ‘L’ के दाईं ओर 8 बढ़ने पर (L + 8 = 20 ⇒ T) हमें अक्षर ‘T’ प्राप्त होता है.

अतः अभीष्ट अक्षर ⇒ T

सूक्ष्म विधि: ‘बाएँ से’ … ‘दाईं ओर’ में दोनों का योग (12+8=20) किया जाता है. यानी अंग्रेजी वर्णमाला का 20वाँ अक्षर जो कि ‘T’ है.

नोट: अंग्रेजी वर्णमाला में किसी भी अक्षर के बाईं ओर चलने पर अक्षर का मान घटता है तथा किसी भी अक्षर के दाईं ओर चलने पर अक्षर का मान बढ़ता है. ‘अंग्रेजी वर्णमाला के विपरीत क्रम’ में किसी भी अक्षर के बाईं ओर चलने पर अक्षर का मान बढ़ता है तथा किसी भी अक्षर के दाईं ओर चलने पर अक्षर का मान घटता है. यहाँ अक्षर के मान का तात्पर्य ‘वर्णमाला क्रमांक’ से है.

2. दिए गए अक्षरों से शब्दों की रचना पर आधारित प्रश्न

उदाहरण 4. यदि Distribution शब्द के दूसरे, चौथे, पाँचवें, सातवें और ग्यारहवें अक्षरों को मिलाकर कोई अर्थपूर्ण शब्द बनाना संभव हो तो कौन-सा अक्षर उस शब्द का तीसरा अक्षर होगा? यदि ऐसा कोई भी शब्द बनाना संभव नहीं हो तो उत्तर ‘X’ दीजिए. यदि एक से अधिक ऐसे शब्द बनाना संभव हो तो उत्तर ‘M’ दीजिए.
  1. B
  2. I
  3. O
  4. X
  5. M

हल (1): B

अक्षरों का क्रम इस प्रकार है:

alphabet-s-h-9455.png

यहाँ हम देख रहे हैं कि प्रश्नानुसार उपर्युक्त शब्द से हमें I, T, R, B और ‘O’ पाँच अक्षर प्राप्त हो रहे हैं जिनको मिलाकर केवल एक अर्थपूर्ण शब्द ‘ORBIT’ बनाया जा सकता है, जिसका तीसरा अक्षर ‘B’ है.

अतः अभीष्ट अक्षर ⇒ B

3. दिए गए शब्द में अक्षरों के ऐसे जोड़े निकालना जो मूल वर्णमाला में होते हैं

उदाहरण 5. शब्द IDEAL में ऐसे कितने अक्षर-युग्म हैं जिनके बीच उतने ही अक्षर मौजूद हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में इनके बीच होते हैं?
  1. एक भी नहीं
  2. एक
  3. दो
  4. चार

हल (2): एक

IDEAL के अक्षरों का वर्णमाला क्रमांक इस प्रकार है:

alphabet-s-h-9461.png⇒ DE

यहाँ हम देख हैं कि उपर्युक्त शब्द में DE केवल ‘एक’ ऐसे अक्षर-युग्म हैं जिनके बीच यहाँ उतने ही अक्षर मौजूद हैं जितने कि अंग्रेज़ी वर्णमाला में इनके बीच होते हैं.

अतः अभीष्ट अक्षर-युग्म की संख्या ⇒ एक

4. अक्षरों और संख्याओं की व्यवस्था पर आधारित प्रश्न

उदाहरण 6. नीचे दी गई अक्षरों और संख्याओं की व्यवस्था में, पहले सभी संख्याओं को अवरोही क्रम में लगाया जाए फिर सभी अक्षरों को वर्णमाला के क्रम में लिखा जाए तो इस नई व्यवस्था में किस अक्षर/संख्या का बाएं से 11वें तत्व के बाएं चौथा स्थान होगा?

P N 3 W 9 Q 1 8 L K 4 6 B 7

  1. K
  2. 3
  3. B
  4. 1

हल (4): 1

9 8 7 6 4 3 1 B K L N P Q W

चूंकि बाएं से 11वें तत्व के बाएं चौथा स्थान का अर्थ है बाएं से (11 – 4 =) 7वां.

अतः वह तत्व 1 है.

5. शब्दकोश के वर्णानुक्रम आधारित उदाहरण

उदाहरण 7. यदि निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के अनुसार वर्णानुक्रम से लगाया जाए, तो कौन-सा शब्द चौथा होगा?
  1. Clever
  2. Calm
  3. Cloth
  4. Cone

हल (4): Cone

शब्दकोश के अनुसार लिखने पर,

(i) Clam, (ii) Clever, (iii) Cloth, (iv) Cone

साधित उदाहरण (Solved Examples)

उदाहरण 8. निम्नलिखित अंग्रेजी वर्णमाला में दाईं छोर से 14वें अक्षर के बाईं ओर 7वाँ अक्षर कौन-सा होगा?

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

  1. S
  2. F
  3. E
  4. T

हल (2): F

दाईं ओर से 14वें अक्षर के बाईं ओर 7वाँ अक्षर = (14 + 7 =) 21वाँ अक्षर (दाईं छोर से) होगा.

अतः बाईं ओर से वह (27 = 21 =) 6ठा अक्षर यानी ‘F’ होगा.

नोटः चूंकि अंग्रेजी वर्णमाला बांई छोर से 21वाँ अक्षर ‘U’ होता है, इसलिए इसी क्रमांक पर दाईं छोर से आनेवाला अक्षर ‘U’ का विपरीत अक्षर यानी अक्षर ‘F’ होगा.

उदाहरण 9. यदि शब्द BOXES में दो अक्षर ऐसे हैं जिनके बीच उतने ही अक्षर हैं, जितने कि अंग्रेज़ी वर्णमाला में इनके बीच होते हैं. बताएँ कि उन दो अक्षरों में से कौन-सा अक्षर अंग्रेज़ी वर्णमाला में पहले आता है?
  1. B
  2. E
  3. S
  4. O

हल (1): B

B O X E S

उपर्युक्त शब्द में B E एक ऐसे अक्षर-युग्म हैं जिनके बीच यहाँ उतने ही अक्षर मौजूद हैं जितने कि अंग्रेज़ी वर्णमाला में इनके बीच होते हैं. इन दोनों अक्षरों ‘B’ और ‘E’ में अंग्रेजी वर्णमाला में पहले ‘B’ आता है.

यहाँ, ‘B’ और ‘E’ के बीच दो अक्षर (O X) हैं. अंग्रेजी वर्णमाला में भी ‘B’ और ‘E’ के बीच दो अक्षर (C D) होते हैं.

अतः अभीष्ट अक्षर ⇒ B

उदाहरण 10. शब्द EXCURSION में अक्षरों के ऐसे कितने जोड़े हैं जिनके प्रत्येक के बीच में उतने ही अक्षर हैं जितने कि उनके बीच अंग्रेज़ी वर्णमाला में होते हैं?
  1. दो
  2. कोई नहीं
  3. एक
  4. तीन से अधिक

हल (4): ऐसे 6 जोड़े हैं.

alphabet-s-h-9481.png

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
गणित
समसामयिकी
कंप्यूटर