LCM और HCF प्रश्नावली

LCM and HCF 1

  • यह LCM और HCF पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

पाँच अंकों की वह सबसे छोटी संख्या कौन-सी है जो 12, 15 और 18 से पूर्णरूपेण विभाजित हो जाती है?

चार अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करें जो 15, 25, 40 और 75 से विभाजित हो जाएः

वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात करें जिसे 2497 में जोड़ने पर योगफल 5, 6, 4 और 3 से पूर्णरूप से विभाजित हो.

विद्यार्थियों की वह अधिकतम संख्या ज्ञात करें जिसमें 429 आम और 715 संतरे को समान रूप से वितरित किया जा सके.

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करें जिसे 115, 149 और 183 से विभाजित करने पर शेष क्रमशः 3, 5 और 7 आए.

वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात करें जिसको 3000 में घटाने पर 7, 11 और 13 से पूर्ण रूप से विभाजित हो

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 630 और उनका महत्तम समापवर्तक 9 है. यदि दोनों संख्याओं का योग 153 है, तो उनका अंतर होगाः

दो सह-अभाज्य संख्याओं का गुणनफल 117 है तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य होगा:

वह सबसे छोटी संख्या क्या है जिसमें 5 जोड़ने पर वह 8, 11 और 24 से पूर्णरूप से विभाजित हो जाए?

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक क्रमशः 2400 और 16 है. यदि उनमें से एक संख्या 480 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करें.

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 4800 और उनका महत्तम समापवर्तक 160 है. यदि उनमें से एक संख्या 480 है, तो दूसरी संख्या होगी:

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 280 और उनका अनुपात 7:8 है, तो संख्याएँ हैंः

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक क्रमशः 84 और 21 है. यदि दोनों संख्याओं का अनुपात 1:4 है, तो दोनों में से बड़ी संख्या है

1 और 300 के बीच में ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जो 3 और 5 दोनों से विभाजित होती हो?

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
सामान्यज्ञान
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर