पंजाब प्रांत में रहने वाले लोगों के सम्बंध में लाॅर्ड कर्जन का सबसे उपयोगी और महत्त्वपूर्ण सुधार, कृषि सुधार को माना जा सकता है. किसानों की स्थिति सुधारने के उद्देश्य से कर्जन ने कुछ बैंक खोले, 1900 में पंजाब भूमि अलगाव अधिनियम और 1904 में सहकारी ऋण समिति अधिनियम पारित किया, 1905 में 'निलंबन और छूट प्रस्ताव' तैयार किया, एक शाही कृषि विभाग और एक कृषि अनुसंधान की स्थापना की.