कैसे करें सामान्य अंग्रेजी की तैयारी

आज अंग्रेजी अकादमिक जगत और बिजनस प्रोफेशन की आम भाषा बन गयी है। उच्च शिक्षा और एक सफल करियर के लिए भी अंग्रेजी की उतनी ही जरूरत होती है। हिंदी भाषी प्रतियोगियों के लिए सामान्य अंग्रेजी की तैयारी काफी चुनौतियों भरा होता है। सामान्य अंग्रेजी एवं कांप्रीहेंशन की तैयारी के लिए सही रणनीति एवं प्रतिदिन अध्ययन जरूरी होता है। प्रतियोगिता परीक्षा में परीक्षार्थी की अंग्रेजी भाषा की बुनियाद को जांचा जाता है। इसमें आपकी पढऩे और लिखने दोनों की क्षमता को परखा जाता है।

क्या जरूरी है अंग्रेजी सीखने के लिए?

सामान्य अंग्रेजी की तैयारी के लिए पहली जरूरत होती है आपको अपने जीवन में कुछ व्यवहारगत बदलाव लाने की और इसमें सबसे पहले जरूरी है – सेल्फ कांफिडेंस की।

शुरुआत करें बुनियादी जानकारी से

यहां कुछ ऐसे उदाहरण दिए जा रहे हैं जिन्हें आप अंग्रेजी सीखने के क्रम में इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ इस बात को ध्यान देने की जरूरत है कि यदि आपको अंग्रेजी पढ़ने और समझने में दिक्कत होती है (सामान्यतः हम सभी हिंदी भाषी छात्रों के साथ) तो निम्न लिखित तीन बातें बेहद आबश्यक हैं।

  1. प्रतिदिन कम से कम एक घंटे छोटी कक्षाओं के अंग्रेजी भाषा की पुस्तक (कक्षा 1 से  शुरू करके कक्षा 10 तक) पढ़ें, उसमें दिए गए वाक्यों में निहित व्याकरण को समझें और उन्हें अंग्रेजी शब्दकोश में देखें।
  2. कहीं आते-जाते समय दिमाग में सीधे-सरल वाक्यों का गठन करें (आसपास दिखती चीजों के बारे में खुद से अंग्रेजी में बात करें)।
  3. इस अभ्यास के साथ-साथ छोटी कक्षा के अंग्रेजी व्याकरण का भी अभ्यास करते रहें।
how to prepare general-english in hindi

अब अपने अंग्रेजी की जानकारी को गहरी करें

अंग्रेजी भाषा की गहरी जानकारी साहित्य के गहरे अध्ययन से आती है।

  1. प्रतिदिन अंग्रेजी की कोई उपन्यास और न्यूज़ पेपर पढ़ें, उसमें दिए गए वाक्यों में निहित व्याकरण को समझें और उन्हें अंग्रेजी शब्दकोश में देखें। और सबसे जरूरी बात अब इंग्लिश टू हिंदी शब्दकोश का उपयोग बिलकुल ही न करें।
  2. सिर्फ और सिर्फ अंग्रेगी न्यूज़ चैनल डिबेट और मूवी अदि देखें, हिंदी का कोई भी कंटेंट कुछ महीनों के लिए बिलकुल ही न देखें।
  3. अपने समकक्ष कुछ प्रतियोगियों का ग्रुप बनायें और एक निश्चित टॉपिक को चुन कर सभी एक दो पेज का नोट बनायें और उस पर डिसकस, डिबेट, आर्गुमेंट करें।

इन प्रयासों के बाद:

  • आपकी न अंग्रेजी भाषा की जानकारी गहरी होगी
  • आपके अन्य उद्यमियों के साथ अंग्रेजी में विचार-विमर्श करने से आपको बिजनेस लैंग्वेज स्किल्स सीखने का अच्छा मौका मिलेगा।
  • आपकी वॉकेबुलरी में विस्तार होगा।
  • अंग्रेजी सुनने और समझने का हुनर बढ़ेगा।
  • और सबसे बड़ी बात आपका आत्मविश्वास विकसित होगा।

अब परीक्षा के दृष्टिकोण से तैयारी शरू करें

ग्रामर की प्रैक्टिस करें

अंग्रेजी के सेक्शन में ग्रामर से संबंधित कई तरह के प्रश्न जैसे कि पार्ट ऑफ स्पीच, टेंस, वोकेबुलरी, सेंटेंस करेक्शन, फिल इन द ब्लैंक्स आदि आते हैं। ये सभी टॉपिक ग्रामर की जानकारी से संबंध रखते हैं। इसकी तैयारी एडुडोज़ अंग्रेजी से कर सकते हैं। यहाँ प्रतियोगिता एवं अकादमिक परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी टॉपिक के स्टडी नोट और उनके ऑनलाइन टेस्ट (एक्सरसाइज) दिए गये हैं। जो भी पढ़ें, उसका ऑनलाइन टेस्ट देना न भूलें।

कॉम्प्रिहेंशन हल करने का प्रयास करें

कॉम्प्रिहेंशन में एक या दो पैराग्राफ के अंग्रेजी के वाक्यों में से उन्हें दिए गये प्रश्नों का उत्तर ढूंढ़ना होता है। ये प्रश्न आसान न होकर घुमावदार होते हैं। इन्हें हल करने का आसान तरीका है कि पहले प्रश्नों को पढ़ लिया जाए। इसका फायदा यह होगा कि जब भी आप पैसेज पढ़ेंगे तो संबंधित प्रश्नों का उत्तर पहले ही पता चल जाएगा। लेकिन पैसेज पढ़ते समय, उन्हें पूरी तरह से उस सब्जेक्ट पर फोकस रहना होगा।

महत्वपूर्ण टिप्स

  • नियमित रूप से अंग्रेजी की पत्र-पत्रिकाएं पढ़ें। पढ़ते समय जो भी नए शब्द अथवा महत्वपूर्ण जानकारी मिले, उन्हें एक जगह नोट करते जाएं। समय-समय पर इन पर एक नजर डाल लें।
  • प्रतिदिन एक नया शब्द सीखने की आदत डालें। कुछ ही महीनों में आपके पास शब्दों का बड़ा बैंक बन जाएगा।
  • नए शब्दों के अर्थ जानने के लिए हमेशा अपने पास पॉकेट डिक्शनरी या अपने स्मार्ट फ़ोन डिक्शनरी यूज करने की आदत डालें। जो भी नया शब्द सीखें, उसे इस्तेमाल में लाने की कोशिश करें।