EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

भौतिक विज्ञान ऑनलाइन क्विज

You are here: Home1 / सामान्यज्ञान2 / भौतिक विज्ञान ऑनलाइन क्विज...
आगे: भौतिक विज्ञान क्विज 2
English Version
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10

Basic Physics Online Test

  • यह बेसिक भौतिक विज्ञान पर पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज़ है.
  • यह टेस्ट शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.
  • इस ऑनलाइन टेस्ट में कुल 10 प्रश्न हैं.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एकाधिक उत्तर विकल्प दिए गए हैं. आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनना है.
  • टेस्ट पूरा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
  • इस टेस्ट को पूरा करने के लिए कोई निर्दिष्ट समय नहीं है.
  • EduDose ने यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रदान की है.

ध्वनि की गति सबसे तेज होती है:

ध्वनि, ठोस पदार्थों के माध्यम से सबसे तेज गति से यात्रा करती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ठोस माध्यम में अणु तरल या गैस की तुलना में एक दूसरे के बहुत करीब होते हैं, जिससे ध्वनि तरंगें इस माध्यम से अधिक तेजी से यात्रा कर पाती हैं. ध्वनि की गति: कांच में 5640 m/s, स्टील में 5960 m/s हवा में 343 m/s और पानी में 1452 m/s है.

सपाट पैरों वाला ऊंट रेगिस्तान में आसानी से चल सकता है क्योंकि:

सपाट पैरों वाला ऊंट रेतीले रेगिस्तानों में आसानी से चल सकते हैं क्योंकि संपर्क में आने वाली सतह का क्षेत्रफल बढ़ने से रेत पर प्रति इकाई क्षेत्रफल का दबाव कम हो जाता है.

वर्षा जल की गिरती हुई बूंद की आकृति गोल होती है:

पृष्ठ तनाव किसी द्रव का वह विशेष गुण है जिसके कारण उनका मुक्त पृष्ठ एक खिंची हुई प्रत्यास्थ झिल्ली की भांति व्यवहार करता है तथा कम से कम क्षेत्रफल घेरने का प्रयत्न करता है. पृष्ठ तनाव के कारण ही वर्षा जल की गिरती हुई बूंद की आकृति गोल होती है.

निम्नलिखित में से किसकी ऊष्माधारिता अधिक है?

किसी पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप 1°C बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को उस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा कहते हैं. पानी में उच्च विशिष्ट ऊष्मा होती है, जिसका अर्थ है कि पानी का तापमान बढ़ाने के लिए अन्य पदार्थों की तुलना में अधिक ऊर्जा लगती है. 20°C पर पानी की ऊष्माधारिता लगभग 4184 J⋅kg−1⋅K−1 होती है.

पहले इलेक्ट्राॅनिक अंकीय कम्प्यूटर में क्या था?

ENIAC (इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर) 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाया गया पहला प्रोग्रामेबल, इलेक्ट्रॉनिक, सामान्य प्रयोजन वाला डिजिटल कंप्यूटर था. ENIAC का वजन 30 टन से ज़्यादा था और इसमें 17,000 से ज़्यादा वाल्व (वैक्यूम ट्यूब) लगे थे.

पराबैंगनी किरणों में ऊर्जा किसकी अपेक्षा अधिक होती है?

पराबैंगनी किरणों में ऊर्जा अवरक्त (इन्फ्रारेड) किरणों की अपेक्षा अधिक होती है. रेडियो तरंगों में सबसे कम ऊर्जा वाले फोटॉन होते हैं. माइक्रोवेव में रेडियो तरंगों की तुलना में थोड़ी अधिक ऊर्जा होती है. ऊर्जा के मामले में अवरक्त किरणों के बाद दृश्यमान, पराबैंगनी, एक्स-रे और गामा किरणें हैं. कॉस्मिक किरणें (विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम का हिस्सा नहीं) उच्च ऊर्जा वाले बाहरी अंतरिक्ष कण हैं.

बरसात के दिन, जल पर छोटी तैलीय परतों में चमकीले रंग दिखाई देते हैं. यह किसके कारण होता है?

बरसात के दिनों में, प्रकाश के व्यतिकरण के कारण, पानी पर छोटी तैलीय परतों में चमकीले रंग दिखाई देते हैं. व्यतिकरण एक ऐसी घटना है जिसमें दो तरंगें एक दूसरे पर अध्यारोपित होकर अधिक, कम या समान आयाम की परिणामी तरंग बनाती हैं।

ठीक शून्य डिग्री सेल्सियस पर कटोरे में रखे बर्फ और पानी में क्या परिवर्तन आएंगे?

ठीक शून्य डिग्री सेल्सियस (0°C ) पर कटोरे में रखे बर्फ और पानी में कोई परिवर्तन नहीं आएगा. जल का हिमांक (freezing point) एवं गलनांक (melting point) 0°C होता है. इस तापमान पर पानी का तरल रूप ठोस (बर्फ) और ठोस (बर्फ) तरल (पानी) बनना शुरू हो जाता है. इसलिए, 0°C पर पानी तरल (पानी) और ठोस (बर्फ) दोनों अवस्थाओं में मौजूद होता है.

रीचार्जेबल सेल में सेल के भीतर किस प्रकार की ऊर्जा भंडारित होती है?

रीचार्जेबल सेल में सेल के भीतर रासायनिक ऊर्जा भंडारित होती है. रासायनिक ऊर्जा परमाणुओं और अणुओं के बंधनों में संग्रहीत ऊर्जा है. बैटरी, बायोमास, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और कोयला रासायनिक ऊर्जा के उदाहरण हैं.

उंचाई बढ़ने से वायुमंडलीय दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है?

गुरुत्वाकर्षण के कारण हवा का घनत्व, पृथ्वी की सतह के पास अधिक होता है; और जैसे-जैसे हम ऊँचाई पर जाते हैं, हवा कम होती जाती है और हवा का घनत्व कम होता जाता है. इस प्रकार, ऊँचाई बढ़ने के साथ वायुमंडलीय दबाव कम होता जाता है.

अब अपना रिजल्ट जांचें..

Your score is

Share This Page!

Facebook
0%

SSC, बैंक, रेलवे सहित सभी सामान्य प्रतियोगिताओं के लिए»
बेसिक जीके इतिहास भूगोल संविधान विज्ञान अर्थव्यवस्था
गणित
तर्कशक्ति
समसामयिकी
कंप्यूटर

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • About | Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top