64वां फिल्म-फेयर 2019 पुरस्कारों की घोषणा

भारतीय फिल्मों के लिए दिया जाने वाला ‘फिल्म-फेयर पुरस्कार 2019’ का वितरण समारोह 23-24 मार्च को मुंबई के बीकेसी के जिओ गार्डन में आयोजित किया गया. यह फिल्म फेयर पुरस्कारों का 64वां संस्करण था. इस संस्करण में कुल 26 कैटेगरी में पुरस्कार दिए गये. शाहरुख खान और राजकुमार राव ने पुरस्कार समारोह को होस्ट किया.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: 64वें फिल्म-फेयर पुरस्कार में रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया. उन्हें यह पुरस्कार फिल्म संजू के लिए दिया गया है. राजकुमार हिरानी इस फिल्म के निर्देशन हैं. यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट को मिला. उन्हें यह पुरस्कार फिल्म राज़ी के लिए दिया गया है. फिल्म राजी के लिए मेघना गुलजार को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया.

64वें फिल्म-फेयर 2019 मुख्य पुरस्कारों की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: राज़ी
  • सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स फिल्म: अंधाधुन
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणबीर कपूर (संजू)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (राज़ी)
  • सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स अभिनेता: रणवीर सिंह (पद्मावत) और आयुष्मान खुराना (अंधाधुन)
  • सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स अभिनेत्री: नीना गुप्ता (बधाई हो)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: मेघना गुलज़ार (राज़ी)
  • लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार: हेमा मालिनी (फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरा करने के लिए)

64वें फिल्म-फेयर 2019 अन्य पुरस्कारों की सूची

सर्वश्रेष्ठ गीतकार: गुलज़ार (ऐ वतन-राज़ी)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: अरिजीत सिंह ( ऐ वतन-राज़ी)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: श्रेया घोषाल (घूमर-पद्मावत)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: गजराज राव (बधाई हो) और विक्की कौशल (संजू)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: सुरेखा सिखरी (बधाई हो)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: श्रीराम राघवन, अरिजीत विश्वास, पूजा लाधा सुरती, योगेश चांडेकर, हेमंत राव (अंधाधुन)
सर्वश्रेष्ठ संवाद: अक्षत घिल्डियाल (बधाई हो)
सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल कहानी: अनुभव सिन्हा (मुल्क)
बेस्ट डेब्यू एक्टर: ईशान खट्टर
सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार: ​​सारा अली खान
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक: अमर कौशिक (स्त्री)
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (लोकप्रिय): प्लस माइनस
सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम के लिए गुलशन कुमार पुरस्कार: संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
संगीत की नयी प्रतिभा के लिए आरडी बर्मन पुरस्कार: नीलाद्री कुमार
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: पंकज कुमार (टुंबाड)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: डैनियल बी जॉर्ज (अंधाधुन)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन: विक्रम दहिया और सुनील रोड्रिगेज (मुक्काबाज़)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: कृति महेश मिद्या और ज्योति डी तोमर (घूमर-पद्मावत)
सर्वश्रेष्ठ संपादन: पूजा लाधा सुरती (अंधाधुन)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: नितिन जिहानी चौधरी, राकेश यादव (टुंबाड)

फिल्मफेयर पुरस्कार: एक दृष्टि

  • फिल्मफेयर पुरस्कार अंग्रेजी की फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा हिन्दी फिल्म के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं.
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी.
  • पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत के आधार पर दिये जाते हैं.
  • अब पुरस्कारों में ‘क्रिटिक्स अवार्ड’ भी दिये जाते हैं जिसके फैसले में दर्शक शामिल नहीं होते हैं बल्कि फिल्मों के श्रेष्ठ आलोचक इसके निर्णायक होते हैं.
  • 21 मार्च 1954 को आयोजित पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार दिए गये थे जिसमें दो बीघा ज़मीन को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा ज़मीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को पुरस्कार दिए गये थे.