Fifa under 17 world cup india

क्या है फ़ीफा?

फ़ीफा या FIFA, फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (Federation International de Football Association) का संक्षिप्त रूप है. यह फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है. इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है. फीफा फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है. फीफा के 211 सदस्य संघ हैं.

फीफा U-17 वर्ल्ड कप 2017

फुटबॉल के इतिहास में पहली बार भारत फीफा अंडर-17 विश्व कप के 17वें संस्करण की मेजबानी किया. यह वर्ल्ड कप 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक भारत में खेला गया. इस खेल टूर्नामेंट में दुनिया भर की 24 टीमों ने हिस्सा लिया.

फीफा U-17 वर्ल्ड कप 2017 का शुभंकर

Fifa under 17 world cup india mascut kheleo

फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का अधिकारिक मैस्कॉट (शुभंकर) का नाम ‘खेलियो’ था. ‘खेलियो’  एक मलिन और चित्तीदार तेंदुआ है. यह चित्तीदार तेंदुआ जो मुख्य रुप से हिमालय क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है. इस प्रजाति के तेंदुए की कुल संख्या 10,000 से भी कम हैं. यह चरित्र खेल के प्रति जोश,दक्षता,शक्ति और विशिष्टता को दर्शाता है. इस शुभंकर को सैकड़ों युवाओं और करिश्माई चेहरे वाले फुटबॉल प्रशंसकों के लिए पेश किया गया है.

फीफा U-17 वर्ल्ड कप आयोजन स्थल

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 2017 भारत के 6 शहर के स्टेडियमों में खेला गया. ये शहर और स्टेडियम इस प्रकार हैं:

शहरआयोजन स्थल
नई दिल्लीजवाहर लाल नेहरु स्टेडियम
नवी मुंबईडीवाई पाटिल स्टेडियम
मडगांव, गोवानेहरु स्टेडियम
कोच्चिजवाहर लाल नेहरु स्टेडियम
गुवाहाटीइंदिरा गांधी स्टेडियम
कोलकाताविवेकानंद युवा भारती क्रिड़ागन

17वें फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का पहला मैच दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में खेला गया. इसका फाइनल मैच कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ागन में खेला गया. यह स्टेडियम इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैदान है. इसमें एक साथ 66,600 दर्शक मैच देख सकते हैं.

फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेज़बानी कर रहे भारत में इस टूर्नामेंट के इतिहास में दो स्टेडियमों के बीच की दूरी का रिकॉर्ड बना. इसमें कोच्चि स्थित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम और गुवाहाटी स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के बीच की दूरी 2,431 किलोमीटर है.

फीफा U-17 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 2017 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार थे:

अमरजीत सिंह कियाम (कप्तान), धीरज सिंह, बोरिस सिंह थांगजाम, सुरेश सिंह वांगजाम, कुमनथेम मीतेई, जैकसन सिंह, मोहम्मद शाहजहां, नोंगदंबा नाओरेम, प्रभुशकन सिंह गिल, सनी धालीवाल, अनवर अली, जितेंद्र सिंह, अभिजीत सरकार, रहीम अली, संजीव स्टालिन, हेंड्री एंटोनी, नमित संदीप देशपांडे, अनिकेत अनिल जाधव, कोमल थटाल, लालेंगमाविया, राहुल केनोली प्रवीण.
भारतीय टीम का मुख्य कोच: लुइस नोर्टन डे माटोस

भारतीय टीम के लिए फीफा U-17 वर्ल्ड कप ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि वह पहली ऐसी भारतीय टीम बन गयी जिसने फीफा के किसी टूर्नामेंट में हिस्सेदारी की.

फीफा U-17 वर्ल्ड कप का शेड्यूल

17वें फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया था. इसमें कुल 52 मैच खेले गये. फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के 6 ग्रुप इस प्रकार थे:

ग्रुपदेश
ग्रुप एभारत, अमेरिका, कोलंबिया और घाना
ग्रुप बीपराग्वे, माली, न्यूजीलैंड और तुर्की
ग्रुप सीईरान, गिनी, जर्मनी और कोस्टा रिका
ग्रुप डीनॉर्थ कोरिया, नाइजर, ब्राजील और स्पेन
ग्रुप ईहोंडुरास, जापान, न्यू कैलिडोनिया और फ्रांस
ग्रुप एफइराक, मेक्सिको, चिली और इंग्लैंड
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबले

भारत का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ था. जिसके बाद भारत अपना दूसरा मुकाबला कोलंबिया के खिलाफ खेला. 12 अक्टूबर को टीम इंडिया घाना के खिलाफ खेला.

16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक इस खेल के राउंड ऑफ मुकाबले खेले गये. जिसके बाद 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल खेला गया. जिसके बाद सेमीफाइनल 25 अक्टूबर को और फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला गया.

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के शेड्यूल मुकाबले

शेड्यूल ग्रुप मैच

6 अक्टूबर

  1. कोलंबिया बनाम घाना – शाम 5 बजे से, नई दिल्ली
  2. भारत बनाम अमेरिका- शाम 8 बजे से, नई दिल्ली
  3. न्यूजीलैंड बनाम तुर्की- शाम 5 बजे से, नवी मुंबई
  4. पराग्वे बनाम माली- शाम 8 बजे से, नवी मुंबई

7 अक्टूबर

  1. जर्मनी बनाम कोस्टा रिका- शाम 5 बजे से, गोवा
  2. ईरान बनाम गिनी- शाम 8 बजे से, गोवा
  3. ब्राजील बनाम स्पेन- शाम 5 बजे से, कोच्चि
  4. नॉर्थ कोरिया बनाम नाइजर- शाम 8 बजे से, कोच्चि

8 अक्टूबर

  1. न्यू कैलिडोनिया बनाम फ्रांस- शाम 5 बजे से, गुवाहाटी
  2. होंडुरास बनाम जापान- शाम 8 बजे से, गुवाहाटी
  3. चिली बनाम इंग्लैंड- शाम 5 बजे से, कोलकाता
  4. इराक बनाम मेक्सिको- शाम 8 बजे से, कोलकाता

9 अक्टूबर

  1. घाना बनाम अमेरिका- शाम 5 बजे से, नई दिल्ली
  2. भारत बनाम कोलंबिया- शाम 8 बजे से, नई दिल्ली
  3. माली बनाम तुर्की- शाम 5 बजे से, नवी मुंबई
  4. पराग्वे बनाम न्यूजीलैंड – शाम 8 बजे से, नवी मुंबई

10 अक्टूबर

  1. कोस्टा रिका बनाम गिनी – शाम 5 बजे से, गोवा
  2. ईरान बनाम जर्मनी – शाम 8 बजे से, गोवा
  3. स्पेन बनाम नाइजर- शाम 5 बजे से, कोच्चि
  4. नॉर्थ कोरिया बनाम ब्राजील – शाम 8 बजे से, कोच्चि

11 अक्टूबर

  1. फ्रांस बनाम जापान- शाम 5 बजे से, गुवाहाटी
  2. होंडुरास बनाम न्यू कैलिडोनिया – शाम 8 बजे से, गुवाहाटी
  3. इंग्लैंड बनाम मेक्सिको- शाम 5 बजे से, कोलकाता
  4. इराक बनाम चिली-शाम 8 बजे से, कोलकाता

12 अक्टूबर

  1. माली बनाम न्यूजीलैंड – शाम 5 बजे से, नई दिल्ली
  2. भारत बनाम घाना – शाम 8 बजे से, नई दिल्ली
  3. तुर्की बनाम पराग्वे – शाम 5 बजे से, नवी मुंबई
  4. अमेरिका बनाम कोलंबिया – शाम 8 बजे से, नवी मुंबई

13 अक्टूबर

  1. कोस्टा रिका बनाम ईरान – शाम 5 बजे से, गोवा
  2. नाइजर बनाम ब्राजील- शाम 8 बजे से, गोवा
  3. गिनी बनाम जर्मनी – शाम 5 बजे से, कोच्चि
  4. स्पेन बनाम नॉर्थ कोरिया- शाम 8 बजे से, कोच्चि

14 अक्टूबर

  1. फ्रांस बनाम होंडुरास- शाम 5 बजे से, गुवाहाटी
  2. मेक्सिको बनाम चिली-शाम 8 बजे से, गुवाहाटी
  3. जापान बनाम न्यू कैलिडोनिया- शाम 5 बजे से, कोलकाता
  4. इंग्लैंड बनाम इराक- शाम 8 बजे से, कोलकाता
राउंड ऑफ (16 मैच)

16 अक्टूबर

  1. ग्रुप ए के दूसरे स्थान की टीम बनाम ग्रुप सी के दूसरे स्थान की टीम- शाम 5 बजे से, नई दिल्ली
  2. ग्रुप बी के पहले स्थान की टीम बनाम ग्रुप ए, सी व डी के तीसरे स्थान की टीम- शाम 8 बजे से, नई दिल्ली

17 अक्टूबर

  1. ग्रुप सी के पहले स्थान की टीम बनाम ग्रुप बी, ई व एफ के तीसरे स्थान की टीम – शाम 5 बजे से, गोवा
  2. ग्रुप बी के दूसरे स्थान की टीम बनाम ग्रुप एफ के दूसरे स्थान की टीम- शाम 8 बजे से, गोवा
  3. ग्रुप ई के पहले स्थान की टीम बनाम ग्रुप डी के दूसरे स्थान की टीम – शाम 5 बजे से, गुवाहाटी
  4. ग्रुप एफ के पहले स्थान की टीम बनाम ग्रुप ई के दूसरे स्थान की टीम – शाम 8 बजे से, कोलकाता

18 अक्टूबर

  1. ग्रुप ए के पहले स्थान की टीम बनाम ग्रुप सी, डी ई के तीसरे स्थान की टीम – शाम 5 बजे से, नवी मुंबई
  2. ग्रुप डी के पहले स्थान की टीम बनाम ग्रुप बी, ई, एफ के तीसरे स्थान की टीम – शाम 8 बजे से, कोच्चि
क्वार्टर फाइनल

21 अक्टूबर

  1. मैच 42 का विजेता बनाम मैच 43 का विजेता – शाम 5 बजे से, गुवाहाटी
  2. मैच 38 का विजेता बनाम मैच 41 का विजेता – शाम 8 बजे से, गोवा

22 अक्टूबर

  1. मैच 39 का विजेता बनाम मैच 40 का विजेता – शाम 5 बजे से, कोच्चि
  2. मैच 37 का विजेता बनाम मैच 44 का विजेता – शाम 8 बजे से, कोलकाता
सेमीफाइनल

25 अक्टूबर

  1. मैच 46 का विजेता बनाम मैच 45 का विजेता – शाम 8 बजे से, गुवाहाटी
  2. मैच 48 का विजेता बनाम मैच 47 का विजेता – शाम 8 बजे से, नवी मुंबई
तीसरा स्थान व फाइनल

28 अक्टूबर

  1. तीसरे स्थान के लिए- शाम 5 बजे से, कोलकाता
  2. फाइनल- शाम 8 बजे से,कोलकाता

उल्लेखनीय है कि…

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए रेफरी नियुक्त

17वें अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए फीफा की रेफरी समिति ने रेफरियों की 21 तिकड़ियों (एक मुख्य रेफरी और दो लाइंसमैन) की नियुक्ति की. चुने गए रेफरी सभी 6 परिसंघों का नेतृत्व किया.

7 समर्थक रेफरियों का भी चयन: फीफा ने 7 समर्थक रेफरियों का चयन भी किया था. इस बार प्रतियोगिता में महिला रेफरियों को शामिल किया गया था.