संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या पूर्वानुमान रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में द्विवार्षिक ‘विश्व जनसंख्या पूर्वानुमान-2019’ (World Population Prospects 2019) रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के महत्त्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं:

  • अगले 30 वर्षों में दुनिया की आबादी दो अरब की बढ़ोतरी के साथ 7.7 अरब से 9.7 अरब के आंकड़े को पार कर लेगी.
  • भारत आबादी के मामले में वर्ष 2027 तक चीन को पीछे छोडते हुए विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा.
  • 2050 में दुनिया की आबादी करीब दो अरब बढ़ जाएगी तथा सदी के अंत तक इसके करीब 11 अरब तक पहुंचने का अनुमान है.
  • भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस और संयुक्त अरब अमीरात की कुल जनसंख्या वर्ष 2050 तक के विश्व भर की अनुमानित 7.9 आबादी की आधी से अधिक हो जाएगी.