क्या है एशियाई खेल?
एशियाई खेल या एशियाई एक बहु-खेल प्रतियोगिता है. इन खेलों में एशिया महाद्वीप के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं. इसका आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में होता है. पहली एशियाई खेल का आयोजन 1951 में नई दिल्ली में हुआ था. इन खेलों का उदघाटन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने किया था. एशियाई खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है.
18वें एशियाई खेल 2018
18वें एशियाई खेलों का 2 सितम्बर को समापन हो गया. ये खेल 18 अगस्त से 2 सितम्बर तक इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले गये. इन खेलों में 45 देशों के लगभग 11 हजार एथलीट्स 40 खेलों की 67 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया.
18वें एशियाई खेलों में 132 स्वर्ण, 92 रजत, 65 कांस्य पदकों के साथ कुल 289 पदक लेकर चीन पहले स्थान पर रहा. 205 पदकों के साथ जापान दूसरे और 177 पदकों के साथ दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर रहा.
18वें एशियाई खेलों का उद्घाटन और समापन
18वें एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने की थी. राष्ट्रपति विडोडो मोटर साइकिल चलाते हुये स्टेडियम पहुंचे थे. एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी मेजबान देश के राष्ट्रपति मोटर साइकिल से स्टेडियम पहुंचे. इन खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह जकार्ता के गैलोरा बंग कार्नो (जीबीके) स्टेडियम में आयोजित किया गया था. 45 देशों के एथलीटों ने 15 दिनों तक चले मुकाबलों के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर भावभीनी विदाई दी. एशियन ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख अहमद अल-फहद ने खेलों के समापन की घोषणा की और एशियन गेम्स के ध्वज को नीचे उतारा गया.
18वें एशियाई खेल की मेजवानी
18वें एशियाई खेल का आयोजन इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालेमबांग में किया गया है. इतिहास में पहली बार इन खेलों का आयोजन दो शहरों में किया गया. इंडोनेशिया में एशियाई खेल का आयोजन दूसरी बार किया गया. इससे पहले इंडोनेशिया ने 1962 में जकार्ता में पहली बार एशियाई खेलों का आयोजन किया था. 18वें एशियाई खेलों की मशाल को जुलाई 2018 में नयी दिल्ली के ऐतिहासिक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से रवाना किया गया था.
18वें एशियाई खेल 2018 का शुभंकर
18वें एशियाई खेलों के तीन शुभंकर भिन-भिन, अतुंग और काका हैं. भिन-भिन स्वर्ग की चिड़िया, अतुंग एक हिरण और काका एक गेंडा है. तीन शुभंकर इंडोनेशिया के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
19वें एशियाई खेल 2022
एशियन ओलंपिक परिषद (ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया) के अध्यक्ष शेख अहमद अल-फहद ने खेलों के समापन की घोषणा की और एशियन गेम्स के ध्वज को नीचे उतारा गया. एशियन गेम्स की मशाल को शेख अहमद को लौटाया गया जिन्होंने इसे चीन की ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष को सौंपा जहां 2022 में अगले इन खेलों का आयोजन होगा. अगले एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में चीन के हांगझाओ में होगा.
18वें एशियाई खेलों में भारत
18वें एशियाई खेल में भारत के 572 सदस्यीय दल ने 36 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. भारतीय दल ने इन खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीते. भारत ने हालांकि इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह पदक तालिका में आठवें स्थान रहा.
भारतीय दल का ध्वज वाहक
18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वज वाहन एथलीट (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने की थी. इन खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल का ध्वज वाहन महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने किया. रामपाल ने रंगारंग समापन समारोह में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व किया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने इन खेलों में 20 साल के अंतराल के बाद रजत पदक हासिल किया है. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस टीम की कप्तान रानी को समापन समारोह में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करने का गौरव प्रदान किया.
भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
कुल पदकों के आधार पर भारत ने 18वें एशियाई खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इससे पहले 2010 में चीन के गुआंग्झोऊ में हुए 16वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 65 पदक जीते थे.
स्वर्ण पदक के मामले में भारत ने 1951 में नई दिल्ली में हुये पहले एशियाई खेलों के 15 स्वर्ण पदक की भी बराबरी की. 1951 के एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य सहित 51 पदक जीते थे.
भारत के पदक
एथलेटिक्स: भारत को सर्वाधिक 19 पदक एथलेटिक्स में मिले. भारतीय दल ने इसमें 7 स्वर्ण 10 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त किये. एथलेटिक्स के गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धा में तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियाई रिकार्ड बनाया. नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में में एशियन गेम्स के इतिहास का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
तजिंदरपाल सिंह तूर | पुरुषों के शॉट पुट | स्वर्ण |
हिमा दास | महिलाओं की 400 मीटर दौड़ | रजत |
मोहम्मद अनस | पुरुषों के 400 मीटर दौड़ | रजत |
दुती चंद | महिलाओं की 100 मीटर दौड़ | रजत |
धारुन अय्यासामी | पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ | रजत |
सुधा सिंह | महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज | रजत |
नीना वराकिल | महिला की लंबी कूद | रजत |
नीरज चोपड़ा | जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) | स्वर्ण |
मनजीत सिंह | पुरुष 800 मीटर दौड़ | स्वर्ण |
जिनसन जॉनसन | पुरुष 800 मीटर दौड़ | रजत |
भारतीय टीम | 4 गुणा 400 मीटर दौड़ के मिक्स्ड स्पर्धा | रजत |
दुती चंद | महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ | रजत |
अरपिंदर सिंह | ट्रिपल जंप | स्वर्ण |
स्वप्ना बर्मन | महिला हेप्टैथलॉन | स्वर्ण |
सीमा पूनिया | महिला चक्का फेंक | कांस्य |
चित्रा उन्नीकृष्णन | 1500 मीटर महिला दौड़ | कांस्य |
जिनसन जॉनसन | 1500 मीटर पुरुष दौड़ | स्वर्ण |
भारतीय टीम | पुरुषों की 4×400 मीटर रिले दौड़ | रजत |
भारतीय टीम | महिलाओं की 4×400 मीटर रिले दौड़ | स्वर्ण |
निशानेबाजी: भारतीय दल ने निशानेबाजी ने 2 स्वर्ण 4 रजत, 3 कांस्य सहित 9 पदक जीते. 18वें एशियाई खेलों में भारत ने पहला पदक निशानेबाज़ी में ही जीता. दस मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया. 16 साल के सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाज़ी स्पर्धा में एशियाई खेलों का रिकार्ड बनाते हुये शीर्ष स्थान हासिल किया.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला | दस मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम | कांस्य |
दीपक कुमार | 10 मीटर एयर राइफल | रजत |
लक्ष्य शेरॉन | पुरुष ट्रैप स्पर्धा | रजत |
सौरभ चौधरी | पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल | स्वर्ण |
अभिषेक वर्मा | पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल | कांस्य |
संजीव राजपूत | पुरूषों की 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल्स | रजत |
राही जीवन सरनोबत | महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल | स्वर्ण |
शार्दुल विहान | डबल ट्रैप | रजत |
हीना सिद्धू | महिला के 10 मीटर एयर पिस्टल | कांस्य |
कुश्ती: भारत ने कुश्ती में 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई. भारत ने 18वें एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक कुश्ती में ही जीता. यह पदक बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में जापान के पहलवान ताक़ातानी दायची को हराकर जीता. विनेश फोगाट ने 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता. वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया हो.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
बजरंग पूनिया | 65 किलोग्राम भार वर्ग | स्वर्ण पदक |
विनेश फोगाट | 50 किग्रा फ्रीस्टाइल | स्वर्ण |
दिव्या काकरान | 68 किग्रा महिला फ्री स्टाइल | कांस्य |
ब्रिज: भारत ने ब्रिज में 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक अपने नाम किया. 60 वर्षीय प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार ने की जोड़ी ने पुरुषों की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. 60 वर्षीय प्रणब बर्धन भारतीय दल में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी बन गये.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
भारतीय टीम | मिश्रित टीम | कांस्य |
भारतीय टीम | पुरुष टीम | कांस्य |
प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार | पुरुषों की युगल स्पर्धा | स्वर्ण |
मुक्केबाजी: भारतीय दल ने मुक्केबाजी में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता. बॉक्सर अमित पंघल ने मुक्केबाजी के 49 किलोग्राम (लाइट फ्लाइवेट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
विकास कृष्ण | पुरुषों के 75 किलोग्राम वर्ग | कांस्य |
अमित पंघल | 49 किलोग्राम (लाइट फ्लाइवेट) | स्वर्ण |
स्क्वॉश: स्क्वॉश की विभिन्न स्पर्धाओं में भारतीय दल ने 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीते. जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
दीपिका पल्लीकल कार्तिक | महिला एकल स्पर्धा | कांस्य |
जोशना चिनप्पा | महिला एकल | कांस्य |
सौरभ घोषाल | पुरुष एकल | कांस्य |
भारतीय टीम | पुरूष स्क्वैश | कांस्य |
भारतीय टीम | महिला स्क्वैश | रजत |
रोइंग: रोइंग में भारतीय दल ने 1 स्वर्ण और 2 कांस्य सहित 3 पदक जीतने में सफलता पाई. पुरूषों की रोइंग की चौकड़ी स्कल्स में स्पर्धा में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता. इस टीम में स्वर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह शामिल थे.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
दुष्यंत | लाइटवेट सिंगल स्कल्स | कांस्य |
रोहित कुमार | डबल स्क्ल्स | कांस्य |
भारतीय टीम | चौकड़ी स्कल्स | स्वर्ण |
सेलिंग: सेलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते. श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने नौकायन में महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम | महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स | रजत |
अशोक ठक्कर एवं केसी गणपति | पुरुषों की 49ईआर | कांस्य |
हर्षिता तोमर ने नौकायन | 4.7 ओपन लेज़र | कांस्य |
हॉकी: महिला हॉकी में जहां टीम को रजत मिला वहीं पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता. 1998 के बाद एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम ने कोई पदक अपने नाम किया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकावले में पाकिस्तान को 2-1 पराजित कर कांस्य पदक जीतने में सफल रहा.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
भारतीय टीम | महिला हॉकी | रजत |
भारतीय टीम | पुरुष हॉकी | कांस्य |
कबड्डी: कबड्डी में भारत उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नही कर पाई. अब तक स्वर्ण जीतने वाले पुरुष को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. भारत की महिला टीम को रजत पदक प्राप्त किया.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
भारतीय टीम | पुरुष टीम | कांस्य |
भारतीय टीम | महिला टीम | रजत |
कुराश: कुराश में भारत ने 1 रजत और 1 कांस्य जीता. इस खेल को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है. कुराश के महिला 52 किलोग्राम सपर्धा में पिंकी बलहारा दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
पिंकी बलहारा | महिला 52 किलोग्राम | रजत |
मालाप्रभा यलप्पा जाधव | महिला 52 किलोग्राम | कांस्य |
वुशू: एशियाई खेलों के इतिहास में वुशु में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारतीय खिलाड़ियों ने 4 कांस्य पदक हासिल किए.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
नाओरेम रोशिबीना देवी | महिलाओं के 60 किलोग्राम | कांस्य |
संतोष कुमार | पुरुषों के 56 किलोग्राम | कांस्य |
सूर्य भानू प्रताप सिंह | पुरुषों के 60 किलोग्राम | कांस्य |
नरेंद्र ग्रेवाल | पुरुषों के 65 किलोग्राम | कांस्य |
टेनिस: टेनिस में भारतीय दल को 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक सहित 3 पदक प्राप्त हुए. रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने टेनिस के पुरुष डबल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
अंकिता रैना | महिला एकल | कांस्य |
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण | पुरुष डबल | स्वर्ण |
प्रज्नेश गुणेश्वरन | पुरुष एकल | कांस्य |
बैडमिंटन: बैडमिंटन में भारतीय दल ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किये. पीवी सिंधु ने बैडमिंटन के महिला एकल में रजत पदक जीता. इस स्पर्धा के फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से सीधे सेटों में हार कर वह दूसरे स्थान पर रहीं. सिंधु एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गईं हैं.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
साइना नेहवाल | महिला एकल | कांस्य |
पीवी सिंधु | महिला एकल | रजत |
तीरंदाजी: तीरंदाजी में भारत को 2 रजत पदक मिले. तीरंदाजी के कम्पाउंड स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम और भारतीय महिला टीम दूसरे स्थान पर रह कर रजत पदक जीते.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
भारतीय टीम | महिला कम्पाउंड | रजत |
भारतीय टीम | पुरुष कम्पाउंड | रजत |
घुड़सवारी: घुड़सवारी में भारतीय दल ने 2 रजत पदक हासिल किये. फवाद मिर्जा ने घुड़सवारी में पिछले 36 वर्षों से व्यक्तिगत पदक पाने वाला पहला भारतीय बनने का गौरव हासिल किया.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
फवाद मिर्जा | व्यक्तिगत | रजत |
भारतीय टीम | टीम | रजत |
टेबल टेनिस: पुरूष टेबल टेनिस टीम ने कांस्य पदक जीता. भारतीय टीम में जी सातियान, अचंता शरत कमल और ए अमलराज शामिल थे.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
भारतीय टीम | पुरूष टेबल टेनिस | कांस्य |
मणिका बत्रा और अचंता शरथ कमल | मिश्रित युगल वर्ग | कांस्य |
सेपकटाकरा: वसेपकटाकरा (Sepak takraw) में भारत को 1 कांस्य पदक मिला. भारतीय पुरुषों की सेपक टकराव की टीम ने कांस्य पदक जीता.
खिलाडी | स्पर्धा | पदक |
भारतीय टीम | पुरुषों की सेपक टकराव | कांस्य |
पदक तालिका
देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
चीन | 132 | 92 | 65 | 289 |
जापान | 75 | 56 | 74 | 205 |
दक्षिण कोरिया | 49 | 58 | 70 | 177 |
इंडोनेशिया | 31 | 24 | 43 | 98 |
उज्बेकिस्तान | 21 | 24 | 25 | 70 |
ईरान | 20 | 20 | 22 | 62 |
चीनी ताइपे | 17 | 19 | 31 | 67 |
भारत | 15 | 24 | 30 | 69 |
कजाखस्तान | 15 | 17 | 44 | 76 |
उत्तर कोरिया | 12 | 12 | 13 | 37 |
18वें एशियाई खेलों के सबसे सफल एथलीट रहीं रिकाको इकी
जापान की युवा तैराक रिकाको इकी इंडोनेशिया में हुए एशियाई खेलों के 18वें संस्करण की सबसे सफल एथलीट रहीं. रिकाको ने कुल छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए. इसके अलावा, वह इन खेलों में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तैराक हैं. उन्होंने दो रजत पदक भी जीते. रिकाको ने महिलाओं की फ्री स्टाइल स्प्रिंट, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर व 100 मीटर बटरफ्लाई, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल और मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीता.
रिकाको किसी एक एशियाई खेलों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरे सबसे सफल एथलीट बन गई हैं. इस सूची में पहले स्थान उत्तरी कोरिया की सो गिन-मैन हैं. उन्होंने 1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में सात स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था. उन्होंने ये पदक निशानेबाजी में जीते थे. इस प्रकार रिकाको ने उत्तर कोरियाई निशानेबाज गिन द्वारा जीते गए आठ पदकों की बराबरी कर ली है.
एशियाई खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड चीन के सुन यांग के पास है. यांग ने कुल नौ स्वर्ण पदक जीते हैं. उन्होंने 2010 में दो, 2014 में तीन और 2018 के एशियाई खेलों में भी चार स्वर्ण पदक जीते. चीन के वांग यिफु ने निशानेबाजी में कुल 14 पदक जीते हैं.
हॉकी में कई विश्व रिकॉर्ड
पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का ख़िताब जापान ने जीता. इस टूर्नामेंट के फाइनल में जापान ने मलयेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया. दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक 6-6 गोल किए थे.
18वें एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में सभी टीमों की ओर से कुल मिलाकर 314 गोल किए गए जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले 2002 में क्वालालंपुर में आयोजित पुरुष हॉकी विश्व कप में 300 गोल हुए थे. 18वें एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के जांग जोंज्ञुन ने सर्वाधिक 15 गोल किए.
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने का भी रिकॉर्ड बनाया. भारतीय पुरुष टीम ने कई टीमों को काफी बड़े अंतर से हराया. भारत ने इस टूर्नामेंट में पूल मैचों में कुल 76 गोल किए. भारत के रुपिंदर पाल सिंह और आकाशदीप सिंह ने 13-13 गोल किए.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारत ने पूल-ए मैच में हॉन्गकॉन्ग को 26-0 से, श्रीलंका को 20-0 से, मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 और जापान को 8-0 से हराया. भारतीय टीम ने हॉन्गकॉन्ग को 26-0 से पराजित कर 86 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. भारत ने 1932 के ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 के अंतर से पराजित किया था जो उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत थी.